Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
5 अप्रैल 2023

वित्तीय वर्ष 22-23 में थ्री व्हीलर की बिक्री में 83.90% की वृद्धि, बेचे गए 7,67,071 यूनिट्स

By News Date 05 Apr 2023

वित्तीय वर्ष 22-23 में थ्री व्हीलर की बिक्री में 83.90% की वृद्धि, बेचे गए 7,67,071 यूनिट्स

बजाज ऑटो ने बेचे 2,53,012 थ्री व्हीलर, दर्ज की 70.88% ग्रोथ

FADA यानी फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने सेल्स रिपोर्ट 2023 जारी की है। रिपोर्ट में वित्त वर्ष थ्री व्हीलर की बिक्री को हाईलेटेड किया गया है। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 22-23 में थ्री व्हीलर्स की सेल्स में 83.90% की ग्रोथ देखने को मिली है। वित्त वर्ष 21-22 में थ्री व्हीलर की 4,17,108 यूनिट्स बेचे गए थे, जबकि वित्त वर्ष 22-23 में 7,67,071 तिपहिया वाहनों को बेचा गया है।

वित्तीय वर्ष 22-23 में कैसा प्रदर्शन किया गया है, इस पर फाडा के अध्यक्ष श्री मनीष राज सिंघानिया ने टिप्पणी करते हुए का कि, “थ्री व्हीलर कैटेगरी ने साल दर साल 84% की अपनी प्रभावशाली वृद्धि दर को बनाए रखा है। इस कैटेगरी में विद्युतीकरण 52% तक पहुंच गया, मुख्य रूप से ई-रिक्शा सेगमेंट। वैकल्पिक ईंधन और राज्य सब्सिडी की उपलब्धता के साथ-साथ वित्त की उपलब्धता ने इस सेगमेंट के विकास में काफी योगदान दिया है।

वित्त वर्ष 22-23 में थ्री व्हीलर की सेल्स रिपोर्ट के आंकड़े

बजाज ऑटो

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में बेस्ट परफॉर्मेंस वाले थ्री व्हीलर्स का निर्माण करने के लिए पहचाने जाने वाली बजाज ऑटो ने अपने 3 व्हीलर की बिक्री में 70.88% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 21-22 में 1,48,068 यूनिट्स की ही बिक्री की थी, जबकि वित्त वर्ष 22-23 में 2,53,012 थ्री व्हीलर्स बेचे गए है।

पियाजियो

FADA द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, पियाजियो कंपनी ने थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 34.97% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 21-22 में अपने थ्री व्हीलर्स की 48,015 यूनिट्स बेचे थे, जबकि वित्त वर्ष 22-23 में 64,808 थ्री व्हीलर की बिक्री की गई है।

वाई.सी. इलेक्ट्रिक

वाई.सी. इलेक्ट्रिक ने वित्त वर्ष 22-23 में अपने 29,902 थ्री व्हीलर्स की बिक्री के साथ 75.41% की भारी वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 21-22 में केवल अपने 17,047 यूनिट्स थ्री व्हीलर को ही बेचा था।

महिंद्रा

फाडा की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा कंपनी ने वित्त वर्ष 22-23 में अपने थ्री व्हीलर की सेल्स में 99.22% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 21-22 में 15,554 थ्री व्हीलर्स को ही बाजार में बेचा था, जबकि वित वर्ष 22-23 में 30,987 यूनिट्स की बिक्री की गई है।

मयूरी

मयूरी ब्रांड ने अपने थ्री व्हीलर्स की सेल्स में 151.83% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 22-23 में 22,259 थ्री व्हीलर को बेचा है, जबकि वित्त वर्ष 21-22 में 8,839 यूनिट्स ही ब्रांड बेच पाया था।

अतुल ऑटो

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार, अतुल ऑटो के थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 42.47% की वृद्धि देखने को मिली है। वित्त वर्ष 21-22 में ब्रांड ने 14,538 यूनिट्स 3 व्हीलर बेचे थे, जबकि वित्त वर्ष 22-23 में 20,712 थ्री व्हीलर्स को बेचा गया है।

सिटीलाइफ

सिटीलाइफ ने अपने थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 148.75% की शानदार वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 22-23 में अपने 16,910 थ्री व्हीलर वाहनों को बेचा है, जबकि वित्त वर्ष 21-22 में 6,798 यूनिट्स को ही बेचा पाई थी।

सारथी

थ्री व्हीलर निर्माता सारथी कंपनी ने अपने वाहनों की बिक्री में 86.13% की बढ़ोतरी हासिल की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 21-22 में केवल अपने 7,528 यूनिट्स वाहनों की ही बिक्री की थी, जबकि वित्त वर्ष 22-23 में 14,012 थ्री व्हीलर्स को बेचा है।

टीवीएस मोटर्स

फाडा द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, टीवीएस कंपनी ने अपने थ्री व्हीलर्स की सेल्स में 77.51% की ग्रोथ दर्ज की है। टीवीएस मोटर्स ने वित्त वर्ष 22-23 में 14,197 थ्री व्हीलर्स बेचे है, जबकि वित्त वर्ष 21-22 में 7,998 यूनिट्स ही कंपनी बेच पाई थी।

मिनी मेट्रो

मिनी मेट्रो थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी ने वित्त वर्ष 22-23 में 12,174 यूनिट्स की बिक्री करके 182.39% की अधिकतम वृद्धि प्राप्त की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 21-22 में केवल अपने 4,311 यूनिट्स थ्री व्हीलर्स को ही बेचा था।

जे.एस. ऑटो

रिपोर्ट के अनुसार, जे.एस.ऑटो ने अपने थ्री व्हीलर्स की सेल्स में 94.82% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 22-23 में अपने 9,439 यूनिट्स बेचे है, जबकि वित्त वर्ष 21-22 में 4,845 थ्री व्हीलर्स ही बेच पाई थी।

टेरा मोटर्स

थ्री व्हीलर्स निर्माता टेरा मोटर्स ने अपने व्हीकल्स की बिक्री में 99.14% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 21-22 में 4,068 थ्री व्हीलर ही बेचे थे, जबकि वित्त वर्ष 22-23 में 8,101 यूनिट्स की बिक्री की गई है।

ईवीएस (इलेक्ट्रिक वाहन) और अन्य सभी ब्रांडों के कमर्शियल निर्माताओं ने 108.93% की बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 22-23 में 2,70,558 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की गई है, जबकि वित्त वर्ष 21-22 में 1,29,499 यूनिट्स बेचे गए थे।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks