नवंबर 2021 में थ्री व्हीलर व्हीकल्स की सेल बढ़ी
भारत में मध्यम और भारी श्रेणी वाले वाणिज्यिक वाहनों के सेंगमेंट में जहां एक ओर लगातार वृद्धि हो रही है वहीं सालाना आधार पर यदि इनकी बिक्री की बात की जाए तो यह भी हाल ही जारी एक सेल्स रिपोर्ट में एमसीवी और एचसीवी की सालाना बिक्री में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह थ्री व्हीलर और ऑटो रिक्शा की नवंबर 2021 की खुदरा बिक्री बढ़ी है। इसके पीछे इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बदलाव के साथ ही केंद्र और संबंधित राज्यों की वर्तमान सरकारों की प्रोत्साहन योजनाओं की इसमें विशेष भूमिका रही है। बता दें कि नवंबर 2021 में तिपहिया खंड बिक्री में बजाज,पियाजियो और महिंद्रा अग्रिम पंक्ति में रहे हैं। आइए,जानते हैं इन तिपहिया वाहन निर्माता कंपनियों को गत वर्ष की तुलना में नवंबर 2021 में कैसे कितना फायदा मिला है।
पिछले कुछ महीनों से बढ़ रही तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री
बता दें कि वर्ष 2021 में ऑटो मार्केट में एमसीवी और एचसीवी की सालाना बिक्री बढ़ी है लेकिन इसमें एलसीवी की बिक्री में गिरावट रही। इसके अलावा तिपहिया वाहन खंड में खुदरा बिक्री इन वाहन निर्माता कई कंपनियों के लिए उत्साहपूर्ण लाभ प्रदान करने वाली रही। मध्यम एवं भारी वाहनों की बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो गत वर्ष 2020 में यह 24, 269 इकाई थी जो कि नवंबर 2021 में 66.85 प्रतिशत बढ़ कर 40,493 यूनिट हो गई। वहीं यह बिक्री अक्टूबर 2021 में हुई वाणिज्यिक वाहनों की 39,077 इकाई की खुदरा बिक्री की तुलना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि के तौर पर देखी जा रही है। दूसरी तरफ ना केवल थ्री व्हीलर खंड में बल्कि दोपहिया वाहनों में भी इलेक्ट्रिक सेंगमेंट के रूप में आ रहा बदलाव इस बिक्री को बढ़ाने में सहायक रहा है। इसमें कई राज्य सरकारों की सब्सिडी योजना चल रही हैं। इसके अलावा आंतरिक दहन इंजन से संचालित होने वाले वाहनों के मुकाबले ई तिपहिया वाहनों के अधिक प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण में योगदान देता है।
बजाज ऑटो ने नवंबर 2021 में बेचीं 14,677 इकाइयां
वाणिज्यिक वाहनों की सालाना खुदरा बिक्री बढऩे के साथ ही खास तौर पर थ्री व्हीलर एवं ऑटो रिक्शा वाहनों की सेल में भी अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिली है। हाल ही जारी सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक बजाज ऑटो ने पिछले महीने 14,677 तिपहिया वाहन बेचे जबकि नवंबर 2020 में 8,862 यूनिट्स से कुछ ज्यादा इकाइयां बिकीं थीं। वहीं 10,000 यूनिट मार्क से ऊपर की बिक्री को नोट करने वाला एकमात्र थ्री व्हीलर निर्माता था। हालांकि इस वृद्धि ने बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी नहीं की जो कि पिछले महीने 35.25 प्रतिशत तक गिर गई थी। बजाज ऑटो की मैक्सिमा सी की खासी डिमांड रही है। इस वाहन की अप्रैल से नवंबर 2021 की अवधि के दौरान 45 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है। यह विश्वसनीयता और शक्ति के लिए प्रतिष्ठित है। मैक्सिमा सी को दो फ्यूल वेरिएंट- सीएनजी और डीजल में पेश किया गया है।
पियाजियो व्हीकल्स के ऑटो रिक्शा सबसे ज्यादा बिके
पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने भी तिपहिया वाहन बिक्री में नवंबर 2021 में विशेष उपलब्धि हासिल की है। इसके ऑटो रिक्शा इस अवधि में सबसे ज्यादा बिके। यह बिक्री 4,774 यूनिट्स की रही। वहीं नवंबर 2020 में पियाजियो के थ्री व्हीलर्स की बिक्री 4501 इकाई रही। इसके सभी इलेक्ट्रिक मॉडल- एप ई-सिटी और एप ई-एक्स्ट्रा की मांग ज्यादा रही। ये दोनो ही वाहन फिक्स्ड और स्वैपेबल बैटरी के साथ आते हैं।
तीसरे नंबर पर वाईसी इलेक्ट्रिक वाहन रहा
नवंबर 2021 की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार वाई सी इलेक्ट्रिक वाहन की नवंबर 2021 में 1,80 इकाइयों की रही जबकि नवंबर 2020 में यह 892 इकाइयां ही बेच पाया। इसके अलाव तीन पहिया निर्माता महिंद्रा, अतुल ऑटो और सेरा इलेक्ट्रिक ने भी साल दर साल खुदरा बिक्री में अन्य कंपनियों के साथ कदम मिलाए। बता दें कि इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर मार्केट में महिंद्रा ट्रिओ इलेक्ट्रिक का भी वर्चस्व है।
अन्य कंपनियों की सेल्स में हुई वृद्धि
जिस तरह से एमसीवी और एचसीवी की साल दर साल रिपोर्ट में 69 प्रतिशत की वृद्धि हुई है वहीं टीवीएस मोटर्स ने नवंबर 2021 में 850, महिंद्रा रेवा ने 835 और चैंपियन पॉली प्लास्ट ने 782 यूनिट का बेचान किया। इसके अलावा दिल्ली इलेक्ट्रिक ने 604 यूनिट और जेएस ऑटो ने 513 यूनिट की तरह खुदरा बिक्री में साल-दर साल वृद्धि की है। उधर जेएस ऑटो की ने 513 यूनिट कमर्शियल वाहन बेचे। इसी तरह से अन्य कई थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों ने नवंबर 2020 की तुलना में नवंबर 2021 में खुदरा बिक्री में बढ़त हासिल की।
इन थ्री व्हीलर कंपनियों की साल दर साल बढ़ी
देश की प्रमुख थ्री व्हीलर वाहन निर्माता कंपनी बजाज, पियाजियो और महिंद्रा ने वर्ष 2020 की तुलना में वर्ष 2021 के नवंबर माह में जिस तरह से खुदरा बिक्री में वृद्धि दर्ज की वह इस प्रकार है-: बता दें कि बजाज ऑटो ने नवंबर 2020 में 8,862 वाहन बेचे जबकि नवंबर 2021 में यह बढ़ कर 14,677 हो गई। इस तरह से इसमें 65.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं पियाजियो ने नवंबर 2020 में 4,501 थ्री व्हीलर बेचे और नवंबर 2021 में 4,774 वाहनों की बिक्री की। इसी तरह वाईसी इलेक्ट्रिक ने नवंबर 2020 में 892 इकाई की सेल की और नवंबर 2021 में उसकी यह बिक्री 1840 हो गई। इस तरह से इसने 106.28 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की। वहीं महिंद्रा ने नवंबर 2020 में 989 वाहन बेचे और नवंबर 2021 में यह बिक्री बढ़ कर 1,608 हो गई। इससे कंपनी ग्रोथ 62. 59 प्रतिशत हो गई।
इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की बढ़ रही दिनोंदिन उपयोगिता
वाणिज्यिक वाहनों की बात की जाए तो इन दिनों विद्युत बैटरी से संचालित थ्री व्हीलर्स की उपयोगिता काफी बढ़ती जा रही है। ये तिपहिया वाहन ऑटो रिक्शा और माल वाहक ऑटो एवं थ्री व्हीलर टैंपों के मॉडल में आ रहे हैं। इनमें ऑटो रिक्शा को सवारियां लाने ले जाने और लोडिंग टैंपों को माल वाहक के तौर पर उपयोग किया जाता है। छोटे शहरों में जहां तंग बाजारों की गलियों में बड़े वाहन सामान का परिवहन नहीं कर पाते वहां इनकी उपयोगिता होती है। जब से इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ा है तब से लोडिंग टेंपों और थ्री व्हीलर ऑटो की खासी डिमांड हो रही है। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में बैटरी चार्जिंग का भी कम खर्चा होता है वहीं यह पूरी तरह से प्रदूषण रहित वाहन है।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT