Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
TrucksUp ने लॉन्च की Safety 360 सेवा, अब डिजिटल ऑनबोर्डिंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित पुरानी गाड़ियां अब नहीं होगी सीज! फ्यूल न देने का फैसला वापस अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर की यात्रा, खुल गया नया एक्सप्रेसवे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : 1.7% की ग्रोथ, 5449 यूनिट बेची अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में 12,161 यूनिट की बिक्री BharatBenz की नई HX और Torq Shift Series लॉन्च, अब माइनिंग और कंस्ट्रक्शन के लिए मिलेंगे ज्यादा ताकतवर ट्रक मैजेंटा मोबिलिटी ने MOVER के साथ मिलाया हाथ, लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए 250 EV होंगे तैनात टाटा मोटर्स ने जून 2025 में 30238 कमर्शियल वाहन बेचे
6 अप्रैल 2023

मार्च 2023 में 86,857 थ्री व्हीलर्स की बिक्री, दर्ज की गई 68.71% की ग्रोथ

By News Date 06 Apr 2023

मार्च 2023 में 86,857 थ्री व्हीलर्स की बिक्री, दर्ज की गई 68.71% की ग्रोथ

बजाज ऑटो ने 74.67% की ग्रोथ के साथ, मार्च में बेचे 30,254 थ्री व्हीलर

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने थ्री व्हीलर वाहनों की सेल्स रिपोर्ट सार्वजनिक की है। रिपोर्ट में मार्च के महीने में अलग अलग कंपनियों द्वारा तिपहिया वाहनों की बिक्री के आंकड़े पेश किए गए है। मार्च 2023 में थ्री व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में 68.71% की ग्रोथ दर्ज की गई है। भारत में इस साल मार्च के महीने में थ्री व्हीलर्स की 86,857 यूनिट्स बेची गई है, जबकि मार्च 2022 में 51,483 तिपहिया वाहनों की बिक्री की गई थी।

मार्च 2023 में थ्री व्हीलर्स की बिक्री पर FADA के अध्यक्ष श्री मनीष राज सिंघानिया ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, "3 व्हीलर सेगमेंट ने 69% की वृद्धि और मार्च 2020 के पिछले उच्च आंकड़ों को पार करके रिकॉर्ड-हाई रिटेल बिक्री हासिल की, जो एक ऐसा महीना था जब इंडस्ट्री ने BS4 से BS6 में परिवर्तन किया था।"

फाडा सेल्स रिपोर्ट : मार्च 2023 में थ्री व्हीलर की बिक्री

बजाज ऑटो

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में थ्री व्हीलर्स का निर्माण करने वाली बजाज ऑटो कंपनी ने मार्च के महीने में अपने व्हीकल्स की सेल्स में 74.67% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2023 में अपने 30,254 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 17,320 यूनिट्स ही बेचे पाई थी।

पियाजियो

पियाजियो कंपनी ने अपने थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 46.58% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2022 में 5,079 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि इस साल मार्च में पियाजियो ने 7,445 थ्री व्हीलर बेचे है।

वाई.सी. इलेक्ट्रिक

फाडा सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, वाई.सी. इलेक्ट्रिक कंपनी ने मार्च के महीने में थ्री व्हीलर्स की सेल्स में 27.94% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने मार्च 2023 में 3,095 यूनिट्स तिपहिया वाहनों को बेचा है, जबकि मार्च 2022 में अपने 2,419 थ्री व्हीलर ही बेच पाई थी।

महिंद्रा

महिंद्रा ने मार्च 2023 में अपने थ्री व्हीलर्स की सेल्स में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस साल मार्च में अपने 4,469 थ्री व्हीलर की बिक्री के साथ 129.56% की वृद्धि दर्ज की है। जबकि महिंद्रा ने मार्च 2022 में केवल अपने 1,945 थ्री व्हीलर ही बेचे थे।

मयूरी

मयूरी कंपनी ने मार्च 2023 में अपनी थ्री व्हीलर्स की सेल्स में 74.08% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने मार्च 2022 में अपने 1,289 थ्री व्हीलर बेचे थे, जबकि इस साल मार्च के महीने में 2,244 यूनिट्स की बिक्री की है।

अतुल ऑटो

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अतुल ऑटो ने अपने 3 व्हीलर्स की बिक्री में 61.23% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2023 में 2,475 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,535 थ्री व्हीलर बेचे गए थे।

सिटीलाइफ

3 व्हीलर निर्माता कंपनी सिटीलाइफ ने मार्च के महीने में अपने व्हीकल्स की बिक्री में 115.13% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने मार्च 2022 में केवल अपने 958 यूनिट्स बेचे थे, जबकि इस साल मार्च में 2,061 कंपनी के थ्री व्हीलर बेचे गए है।

सारथी

सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, सारथी कंपनी ने मार्च के महीने में 46.04% की वृद्धि दर्ज की है। ब्रांड ने मार्च 2023 में अपने 1,310 थ्री व्हीलर बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 897 यूनिट्स ही बेचे पाई थी।

टीवीएस मोटर्स

टीवीएस मोटर्स ने मार्च 2023 में अपने 3 व्हीलर्स की सेल्स में 21.33% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2022 में 1,233 तिपहिया वाहनों की ही बिक्री की थी, जबकि इस साल मार्च के महीने में अपने 1,496 यूनिट्स थ्री व्हीलर बेचे है।

मिनी मेट्रो

थ्री व्हीलर निर्माता मिनी मेट्रो कंपनी ने मार्च के महीने में अपने वाहनों की बिक्री में 96.73% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2023 में अपने 1,265 थ्री व्हीलर बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी 643 यूनिट्स ही बेचे पाई थी।

जे.एस. ऑटो

FADA द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, जे.एस. ऑटो कंपनी ने अपने थ्री व्हीलर्स की सेल्स में 73.42% की बढ़त हासिल की है। कंपनी ने मार्च 2022 में 557 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि इस साल मार्च में 966 थ्री व्हीलर बेचे गए है।

अन्य और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं ने मार्च में थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 69.11% की वृद्धि दर्ज की है। मार्च 2023 में 29,777 यूनिट्स बेचे गए है, जबकि पिछले साल इसी महीने में भारत के अंदर 17,608 थ्री व्हीलर बेचे गए थे।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks