Detect your location
Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
काम की खबर: यूज्ड ट्रक खरीदने पर बीमा पॉलिसी ट्रांसफर कराना जरूरी क्यों? क्या इलेक्ट्रिक वाहनों को नहीं देना होगा रोड टैक्स? जानिए पूरी खबर भारत में स्मॉल ट्रक : छोटे बिजनेस में करें बड़ा कमाल, ये हैं भारत के लोकप्रिय 5 मिनी ट्रक टाटा ऐस एचटी प्लस मिनी ट्रक vs महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट मिनी ट्रक : जानें, कौन कराएगा ज्यादा कमाई महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप के बारे में Google पर पूछे जाने वाले 5 सबसे अधिक सवाल ट्रक विकास की रोचक कहानी : घोड़ा गाड़ी से इलेक्ट्रिक ट्रक तक का शानदार सफर आयशर प्रो 2049 Vs टाटा 407जी गोल्ड एसएफसी : इनके कंपेरिजन से चुने अपने लिए बेस्ट शक्तिशाली ट्रक तेजा हैंडी कार्गो Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स : इनकी तुलना से चुनें अपने लिए बेस्ट थ्री व्हीलर

थ्री व्हीलर रिक्शा बिक्री जनवरी 2022 : बजाज, महिंद्रा और टीवीएस की बिक्री में वृद्धि

News Date 25 Feb 2022

थ्री व्हीलर रिक्शा बिक्री जनवरी 2022 : बजाज, महिंद्रा और टीवीएस की बिक्री में वृद्धि

थ्री व्हीलर रिटेल सेल में 28.37 प्रतिशत की वृद्धि, कुल 40,449 वाहन बेचे

बीते माह जनवरी 2022 में ऑटो सेक्टर में थ्री व्हीलर रिक्शा के बिजनेस की बात करें तो बजाज ऑटो ने सर्वाधिक 14,794 इकाइयों की बिक्री कर बिक्री चार्ट का नेतृत्व किया है जबकि पियाजियो व्हीकल्स प्रा.लि. कंपनी 3,872 तिपहिया इकाइयां बेच कर दूसरे नंबर पर रही। इसी तरह से तिपहिया वाहन बिक्री में वाईसी इलेक्ट्रिक, महिंद्रा, अतुल ऑटो की खुदरा बिक्री में वृद्धि देखी गई। बता दें कि सालाना आधार पर यदि थ्री व्हीलर की खुदरा बिक्री की तुलनात्मक रिपोर्ट पर गौर करें तिपहिया वाहनों की कुल बिक्री 40,449 यूनिट रही जो साल दर साल के हिसाब से जनवरी 2021 के मुकाबले 28.37 प्रतिशत ज्यादा रही। वहीं अन्य ऑटो कंपनियां की बिक्री में भी वृद्धि हुई। यहां जानते हैं 2022 के जनवरी माह में बजाज सहित वाईसी इलेक्ट्रिक,महिंद्रा, अतुल ऑटो, मैक्सिमा सी, काम्पैक्ट आरई, मैक्सिमा जेड, मैक्सिमा एक्सवाइड और अन्य कंपनियों की बिक्री कैसी रही? 

बजाज ऑटो की बिक्री में वृद्धि

यहां बता दें कि थ्री व्हीलर रिक्शा की खुदरा बिक्री में जनवरी 2022 में बजाज ऑटो अव्वल स्थान पर रहा है। इसने जनवरी 2022 में 14,794 यूनिट का विक्रय किया जबकि वर्ष 2021 में बजाज ने 11,560 इकाइयों की बिक्री की थी। इसके बावजूद  बजाज ऑटो की बाजार हिस्सेदारी जनवरी 2022 में जनवरी 2021 के मुकाबले 37.10 से घट कर 36.57 प्रतिशत रह गई। वहीं बता दें कि बजाज ऑटो 2023 की पहली तिमाही में भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लांच करने की योजना बना रहा है। इसे माल और यात्रियों दोनों को लाने-ले जाने के लिए निर्देशित किया गया है। कंपनी पिछले कुछ वर्षों से अपने बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक ऑटो का सक्रिय रूप से परीक्षण कर रही है। वहीं बजाज के औरंगाबाद में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के लिए एक नया प्लांट स्थापित करने की योजना बना रही है। 

पियाजियो व्हीकल्स ने जनवरी में बेचे 3,872 तिपहिया 

बता दें कि थ्री व्हीलर रिक्शा के कारोबार में पियाजियो जनवरी 2022 में दूसरे स्थान पर रहा है। इसने जनवरी 2022 में 3,872 थ्री व्हीलर बेचे। हालांकि यह बिक्री जनवरी 2021 के मुकाबले कम रही। इससे कंपनी की बाजार हिस्सेदारी घट कर 9.57 प्रतिशत रह गई जबकि पिछले साल यह 17.25 प्रतिशत थी। पियाजियो की एपी एक्स्ट्रा एचटी रेंज जिसे पिछले साल की शुरूआत में लांच किया गया था उसकी देश में अच्छी सेल रही। इसके वाहन मॉडल की कीमत 2.25 लाख रुपये से 2.56 लाख के मध्य है। 

जनवरी 2022 में 3 व्हीलर की बिक्री में वृद्धि दर्ज की 

बता दें कि जनवरी 2022 में बजाज और पियाजियो के अलावा वाईसी इलेक्ट्रिक, महिंद्रा, अतुल ऑटो की खुदरा बिक्री में वृद्धि दर्ज कराई। वाईसी इलेक्ट्रिक कंपनी ने पिछले महीने 1,676 इकाइयां बेंचीं। ये जनवरी 2021 में बेची गई 1,173 इकाइयों से अधिक थीं।  इसकी बाजार हिस्सेदारी 3.76 से बढ़ कर 4.14 प्रतिशत हो गई। कंपनी के बैटरी ई रिक्शा की यात्री रेंज की खासी मांग बनी हुई है। 

महिंद्रा की खुदरा बिक्री 1,390 यूनिट रही 

वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की जनवरी 2022 में थ्री व्हीलर की बिक्री 1,390 यूनिट रही वहीं जनवरी 2021 में 1,405 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे गए। इस तरह से महिंद्रा कंपनी पिछले माह खुदरा बिक्री में वर्ष 2021 के मुकाबले पीछे रही। 

अन्य कंपनियों की खुदरा बिक्री पर एक नजर 

यहां बता दें कि टीवीएस चैैम्पियन दिल्ली टीवीएस ने पिछले महीने 894 इकाइयों की बिक्री के साथ उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 798 इकाइयों से अधिक थी। इसी तरह चैम्पियन पॉलीप्लास्ट की बिक्री जनवरी 2022 में 747 इकाइयों की थी जो जनवरी 2021 में 425 ही थी। दिल्ली इलेक्ट्रिक की बिक्री 304 से बढ़ कर 737 इकाई हो गई।  वहीं बेस्ट वे एजेंसीज ने पिछले माह 663 वाहन बेचे जो गत वर्ष से 391 ज्यादा थे। यूनिक्यू इंटरनेशनल ने जनवरी 2022 में 651 थ्री व्हीलर विक्रय किए जो गत वर्ष के इसी माह से 377 अधिक थे।  वहीं जे. एस. ऑटो ने इसी  जनवरी महीने में 543 वाहनों की बिक्री की जबकि जनवरी 2021 में इसने 425 वाहन बेचे। इसी तरह टेरा मोटर्स की जनवरी 2022 में 476 थ्री व्हीलर्स की बिक्री हुई और ठुकराल इलेक्ट्रिक के 451 वाहन बिके। अन्य वाहन निर्माताओं ने पिछले जनवरी माह में कुल 10,059 इकाइयों की बिक्री की जो जनवरी 2021 की तुलना में 6,185 इकाइयों से अधिक रही। कुल मिला कर वर्ष 2022 का जनवरी माह लगभग कुछ कंपनियों को छोड़ कर लगभग सभी थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों के लिए वृद्धि का रहा।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक