Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
12 दिसंबर 2022

भारत में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 52.22% वृद्धि, नवंबर में बेचे गए 1,53,842 यूनिट्स

By News Date 12 Dec 2022

भारत में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 52.22% वृद्धि,  नवंबर में बेचे गए 1,53,842 यूनिट्स

फाडा सेल्स रिपोर्ट नवंबर 2022:  एलसीवी सेगमेंट में 46,836 यूनिट्स की बिक्री

FADA यानी फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। नवंबर 2022 में भारत में कमर्शियल व्हीकल्स के अलग अलग सेगमेंट की बिक्री में कितनी प्रतिशत की वृद्धि हुई और कितने यूनिट्स बेचे गए है इसकी जानकारी सेल्स रिपोर्ट में दी गई थी। इस साल के नवंबर में कमर्शियल व्हीकल्स के सभी सेगमेंट की 1,53,842 यूनिट्स की बिक्री हुई है जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,01,061 यूनिट्स बेचे गए थे। इस हिसाब से नवंबर 2022 में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 52.22% की वृद्धि हुई है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको कमर्शियल व्हीकल्स की नवंबर 2022 में आंकड़ों के साथ बिक्री की जानकारी देने जा रहे हैं। 

नवंबर 2022, भारत में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी की गई भारत में कमर्शियल व्हीकल्स की रिपोर्ट में थ्री व्हीलर, एलसीवी, एमसीवी, एचसीवी और अन्य व्हीकल्स सेगमेंट की सेल्स में कितनी वृद्धि हुई हैं और कितनी गिरावट देखने को मिली हैं, इसको आकड़ों से समझते हैं.. 

थ्री व्हीलर सेगमेंट

नवंबर 2022 में थ्री व्हीलर (Three Wheeler) सेगमेंट की भारत में 74,473 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में इस सेगमेंट में कुल 41,296 यूनिट्स कमर्शियल व्हीकल्स बेचे गए थे। यानी नवंबर 2021 के मुकाबले नवंबर 2022 में थ्री व्हीलर की बिक्री में 80.34% की वृद्धि हुई है।

एलसीवी (LCV)

Fada द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में एलसीवी (LCV) सेगमेंट यानी लाइट कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 22.61% की वृद्धि दर्ज की गई है। इस साल के नवंबर में एलसीवी सेगमेंट के 46,836 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल नवंबर में 38,198 यूनिट्स बेचे गए थे।

एमसीवी (MCV)

FADA की सेल्स रिपोेर्ट के मुताबिक, MCV (मीडियम कमर्शियल व्हीकल्स-Medium Commercial Vehicle) सेगमेंट की नवंबर 2022 में 11.59% वृद्धि के साथ 4,776 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि नवंबर 2021 में 4,280 यूनिट्स ही बेचे गए थे। 

एचसीवी (HCV)

फाडा द्वारा भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, एचसीवी (HCV)यानी हैवी कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट (Heavy Commercial Vehicle) में इस साल नवंबर में 25,035 यूनिट्स बेचे गए है, जबकि पिछले साल इसी महीने में एचसीवी के 15,565 यूनिट्स ही बिके थे। नवंबर 2021 के मुकाबले इस साल नवंबर में इस सेगमेंट की बिक्री में 60.84% की वृद्धि दर्ज की गई है।

अन्य व्हीकल्स

यदि अन्य व्हीकल्स की बात करें तो भारत में कमर्शियल वाहनों नंवबर 2022 में 2,722 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल नवंबर में 1,722 यूनिट्स ही बेचे गए थे। यानी इस सेगमेंट की बिक्री में 58.07% की वृद्धि हुई है। 

ट्रक जंक्शन आपको भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट देता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी देते हैं। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आप हमसे जुड़ना चाहते है तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top