FADA ने जनवरी 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की
भारत में जनवरी 2023 में सभी प्रमुख थ्री व्हीलर्स निर्माताओं की कुल खुदरा बिक्री में गत जनवरी 2022 के मुकाबले जबरदस्त उछाल देखा गया है। यह बिक्री साल दर साल के हिसाब से 58.59 प्रतिशत ज्यादा हुई है। वहीं कुल यूनिट के हिसाब से जनवरी 2023 में 65,796 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे गए। फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन की ओर से ही जनवरी 2023 की थ्री व्हीलर्स सेल्स रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको भारत की करीब एक दर्जन थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों की खुदरा बिक्री के आंकड़े पेश करते हुए गत जनवरी 2022 में हुई बिक्री की तुलना की जा रही है।
जनवरी 2023 में बेचे 24,309 ज्यादा थ्री व्हीलर्स
भारत की प्रमुख थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों सहित अन्य इलेक्ट्रिक थ्री व्हीकल्स कंपनियों ने जनवरी 2023 में गत वर्ष 2022 की तुलना में 24,309 ज्यादा थ्री व्हीलर बेचे हैं। FADA की थ्री व्हीलर सेल्स रिपोर्ट के अनुसार कुल 65,796 थ्री व्हीलर बेचे गए जबकि गत वर्ष जनवरी 2022 में यह कुल बिक्री 41,487 इकाइयों तक सीमित रही। इससे साल दर साल के हिसाब से थ्री व्हीलर की कुल बिक्री में 58.59 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
बजाज ने बेचे सर्वाधिक थ्री व्हीलर
फाडा रिपोर्ट की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक बजाज कंपनी ने सबसे जनवरी 2023 में 24,564 थ्री व्हीलर यूनिट की बिक्री की है जबकि गत वर्ष जनवरी में इसने 15,533 थ्री व्हीलर बेचे थे। इससे साल दर साल बिक्री में 58.14 प्रतिशत का इजाफा हुआ। वहीं इस बिक्री में 9,031 यूनिट का अंतर देखा गया। यह बिक्री सभी ब्रांड की बिक्री से ज्यादा है।
पियाजियो
पियाजियो कंपनी ने ऑटो कंपनी ने जनवरी 2023 में 5,167 और जनवरी 2022 में 3,981 थ्री व्हीलर यूनिट्स की बिक्री की। इससे बिक्री में साल दर साल 29.79 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं यूनिट के हिसाब से 1,186 इकाइयां अधिक बिक्री हुई।
वाईसी इलेक्ट्रिक
वाईसी इलेक्ट्रिक कंपनी की थ्री व्हीलर रिटेल बिक्री जनवरी 2023 में 2,275 इकाइयां रही। यह बिक्री गत वर्ष जनवरी माह में 1,676 इकाइयां थी। इस तरह एक साल में इसने 599 ज्यादा यूनिट थ्री व्हीलर बेचे और 35.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
महिंद्रा
महिंद्रा कंपनी की ओर से जनवरी 2023 में 2,175 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे गए जबकि जनवरी 2022 में इसकी थ्री व्हीलर की बिक्री 1,391 इकाइयां रही। वहीं इसने साल दर साल 56.36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 784 यूनिट ज्यादा बेचे।
मयूरी
थ्री व्हीलर निर्माता मयूरी कंपनी ने जनवरी 2023 में 1,663 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की। वहीं जनवरी 2022 में यह बिक्री मात्र 907 इकाइयों तक सीमित थी। इस साल 756 अधिक थ्री व्हीलर यूनिट ज्यादा बिकने से इसकी साल दर साल बिक्री वृद्धि दर 83.35 प्रतिशत तक हो गई।
अतुल ऑटो
FADA की ओर से जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार अतुल ऑटो ने जनवरी 2023 में 1,617 थ्री व्हीलर बेचे। वहीं जनवरी 2022 में 1,221 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री हुई थी। इस तरह साल दर साल ग्रोथ 31.43 प्रतिशत रही जो 396 ज्यादा इकाइयां बिकने से हासिल हुई।
टीवीएस मोटर्स
टीवीएस मोटर्स की थ्री व्हीलर्स बिक्री जनवरी 2023 में 1,349 इकाइयां रही जबकि जनवरी 2022 में 903 यूनिट्स थी। इससे इसे 49.39 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल हुई।
सिटी लाइफ
थ्री व्हीलर निर्माता सिटी लाइफ कंपनी की ओर से जनवरी 2023 में 13,336 इकाइयों की सेल की गई जो जनवरी 2022 की तुलना में 599 इकाइयां ज्यादा रही। इससे सिटी लाइफ की बिक्री वृद्धि 81.27 प्रतिशत रही।
सारथी
थ्री व्हीलर निर्माता सारथी ने जनवरी 2023 में 1,120 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की जबकि जनवरी 2022 में इसने 747 इकाइयां बेची थीं। इससे सारथी को 373 ज्यादा इकाइयां विक्रय कर 49.93 प्रतिशत की ग्रोथ मिली।
मिनी मेट्रो
मिनी मेट्रो थ्री व्हीलर ब्रांड की जनवरी 2023 में 1,119 इकाइयां सेल हुई और जनवरी 2022 में इसने 465 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे। यह कंपनी साल दर साल के हिसाब से 654 अधिक इकाइयों के साथ 140.64 प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर सकी।
जे.एस. ऑटो
थ्री व्हीलर निर्माता जे.एस. ऑटो की जनवरी 2023 में 714 इकाइयों की सेल हुई। वहीं जनवरी 2022 में इसने 543 यूनिट थ्री व्हीलर विक्रय किए। इस कंपनी को 31.49 प्रतिशत की वृद्धि हासिल हुई। इसने गत जनवरी 2022 के मुकाबले इस साल 171 इकाइयां ज्यादा बेचीं।
इलेक्ट्रिक सहित अन्य 3 व्हीलर कंपनियां
इलेक्ट्रिक व्हीकल सहित अन्य थ्री व्हीलर्स की बिक्री जनवरी 2023 में 22,697 इकाइयां रही जबकि जनवरी 2022 में यह बिक्री 13,283 यूनिट्स थी। इससे संबंधित कंपिनयों को 69.59 प्रतिशत की ग्रोथ मिली।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT