Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
एसी केबिन अनिवार्य होने से ट्रक होंगे महंगे, 8 जून से पहले खरीदारी करके बड़ी बचत करें ग्रीनसेल मोबिलिटी को पीएम ई-बस सेवा योजना में 1,200+ इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला भारी-भरकम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हाईवे पर लगेंगे 360kW चार्जिंग पॉइंट, सरकार ने शुरू की तैयारी गंगा-जमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यूपी का नया लिंक एक्सप्रेसवे, 30 जिलों को 4 राज्यों से मिलेगी कनेक्टिविटी जनरल मोटर्स और एलजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाएंगे सस्ती बैटरी महाराष्ट्र में 22 आरटीओ चैक पोस्ट जल्द होगी बंद बजाज गोगो P7012 ने अप्रैल 2025 में बजाज ऑटो को बनाया नंबर 1 कम बजट में बड़ा मुनाफा! पुराना ट्रक खरीदने के 5 बड़े फायदे
Montra Electric Eviator
9 जुलाई 2023

FADA रिपोर्ट जून 2023: थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 75.48% की जबरदस्त ग्रोथ

By News Date 09 Jul 2023

FADA रिपोर्ट जून 2023: थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 75.48% की जबरदस्त ग्रोथ

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेल जून 2023: बजाज ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बेचे

भारत में अंतिम मील तक डिलीवरी और एप्रोच के लिए कमर्शियल वाहनों में थ्री व्हीलर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है, इसीलिए इनकी डिमांड और बिक्री अन्य वाणिज्यिक वाहनों की तुलना में अधिक रहती है। फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलरशिप एसोसिएशन ने हाल ही भारत में बिकने वाले विभिन्न ब्रांड्स के 3 व्हीलर्स की जून 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस बिक्री रिपोर्ट में जून 2023 में सभी कैटेगरी के कुल 86,511 थ्री व्हीलर्स इकाइयों की बिक्री हुई है जो गत वर्ष 2022 के जून माह की 49,299 इकाइयों की सेल्स के मुकाबले 75.48 प्रतिशत अधिक है। इस रिपोर्ट के मुताबिक जून 2023 में सर्वाधिक 3 व्हीलर्स की बिक्री में बजाज ऑटो कंपनी अग्रणी रही जबकि महिंद्रा ने सबसे ज्यादा बिक्री ग्रोथ 152.26 प्रतिशत दर्ज की है।

इसके अलावा पियाजियो, वाईसी इलेक्ट्रिक, मयूरी, सिटी लाइफ, अतुल ऑटो, मिनी मेट्रो, टीवी मोटर्स, सारथी और जे.एस. ऑटो आदि कंपनियों ने भी थ्री व्हीलर बिक्री में कमोबेश वृद्धि हासिल की है। यहां ट्रक जंक्शन पर Fada की थ्री व्हीलर्स सेल्स रिपोर्ट जून 2023 के आंकड़ों के अनुसार सभी कैटेगरी और सेगमेंट के थ्री व्हीलर्स की बिक्री की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

ब्रांड के अनुसार थ्री व्हीलर्स सेल जून 2023  

यहां आपको भारत की प्रमुख 3 व्हीलर निर्माता कंपनियों की जून 2023 की सेल्स रिपोर्ट फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलरशिप एसोसिएशन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रस्तुत की जा  रही है जो इस प्रकार है-

महिंद्रा ने 152.26 प्रतिशत बढ़त हासिल की

इस कंपनी द्वारा निर्मित थ्री व्हीलर्स बेस्ट स्पेसिफिकेशंस और बेहतरीन क्वालिटी के साथ आते हैं। कंपनी ने जून 2023 में 3 व्हीलर्स की 5,247 खुदरा बिक्री में में 152.26 प्रतिशत की बिक्री  वृद्धि दर्ज की है। इससे एक साल पहले 2022 में महिंद्रा ने 2080 इकाइयां थ्री व्हीलर्स का विक्रय किया था।

बजाज ने सेल की सबसे ज्यादा इकाइयाँ 

थ्री व्हीलर्स बिक्री में जून 2023 में बजाज ऑटो सबसे अग्रणी रहा है। इसने जून 2023 में 30,624 इकाइयां 3 व्हीलर्स विक्रय किए। वहीं जून 2022 में 12,574 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की थी। इससे यह कंपनी 139.92 प्रतिशत वृद्धि हासिल कर पाई।

सिटी लाइफ की शत-प्रतिशत बिक्री वृद्धि

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलरशिप एसोसिएशन की 3 व्हीलर्स सेल्स रिपोर्ट 2023 के अनुसार सिटी लाइफ थ्री व्हीलर निर्माता ने बेहतर ग्रोथ हासिल की है। इसने जून 2023 में 2,140 थ्री व्हीलर्स इकाइयां बेचीं जो जून 2022 की 1,070 इकाइयों के मुकाबले 100 प्रतिशत ज्यादा रही।

वाईसी इलेक्ट्रिक

देश की प्रमुख थ्री व्हीलर निर्माता वाईसी इलेक्ट्रिक ने भी जून 2023 में बिक्री में 45.49 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इस ब्रांड ने जून 2023 में 3,470 इकाइयों की सेल की जबकि जून 2022 में यह बिक्री 2,385 इकाइयों की ही रही।

पियाजियो

यह कंपनी भारत में अपने ग्राहकों के लिए बेस्ट थ्री व्हीलर का निर्माण करने वाली विश्वसनीय कंपनी है। इसने जून 2023 में 5,826 यूनिट 3 व्हीलर्स बेचे जो जून 2022 में विक्रय की गई 4,557 इकाइयों की तुलना में 27.85 प्रतिशत ज्यादा है।

मयूरी 

थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों में मयूरी का नाम भी कम नहीं है। इसकी  जून 2023 में 2,364 इकाइयों की सेल हुई जो जून 2022 में 1,523 इकाइयों की बिक्री के मुकाबले 55.22 प्रतिशत ज्यादा है।

अतुल ऑटो

फाडा 3 व्हीलर्स सेल्स रिपोर्ट जून 2023 के अनुसार अतुल ऑटो ने जून 2023 में 1,639 इकाइयां थ्री व्हीलर्स विक्रय किए हैं। यह बिक्री  जून 2022 की 1,365 इकाइयों की तुलना में 20.07 प्रतिशत अधिक है।

टीवीएस मोटर्स की 20.41 प्रतिशत बिक्री वृद्धि

3 व्हीलर्स बिक्री में टीवीएस मोटर्स ने भी 20.41 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल करते हुए जून 2023 में 1,398 इकाइयों की सेल की। यह सेल एक साल पहले जून 2022 में 1,161 इकाइयां थी।

मिनी मेट्रो

इस थ्री व्हीलर निर्माता ब्रांड ने जून 2023 में 1,504 इकाइयों की बिक्री की जो जून 2022 में की गई 936 इकाइयों के मुकाबले 60.68 प्रतिशत अधिक रही।

जेएस ऑटो

3 व्हीलर बिक्री में जून 2023 में जेएस ऑटो कंपनी ने 984 इकाइयों की सेल की जो जून 2022 की 642 इकाइयों की तुलना में 53.27 प्रतिशत ज्यादा रही।

सारथी

भारत की थ्री व्हीलर निर्माताओं में सारथी कंपनी ने जून 2023 में 1,175 इकाइयों की सेल की जो जून 2022 में विक्रय की गई 1,088 इकाइयों की तुलना में 8 प्रतिशत ज्यादा रही।

अन्य ब्रांड्स की 3 व्हीलर्स सेल्स

फाडा की 3 व्हीलर्स सेल्स रिपोर्ट जून 2023 में यह भी दर्शाया गया है कि इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं सहित अन्य ब्रांड्स की 3 व्हीलर्स सेल में 52.78 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इन कंपनियों ने जून 2023 में 30,140 इकाइयों की बिक्री की जबकि जून 2022 में इनकी बिक्री का आंकड़ा 1,9728 इकाइयां था।

अगर आप नया ट्रक या पुराना ट्रक, या थ्री व्हीलर्स खरीदना या बेचना चाहते हैं, ट्रक ऋण प्राप्त करना चाहते हैं तो बस एक क्लिक के साथ ट्रक जंक्शन आएं। यहां आपको हर श्रेणी और अन्य सुविधाओं के अनुसार अपने ट्रक का चयन करने का सुनहरा मौका मिलेगा। इसके अलावा  संबंधित नवीनतम समाचार  जानने और ट्रक उद्योग के लिए  ट्रक जंक्शन मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top