जानें अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप की खासियत, कीमत, उपयोग और सबकुछ
बीते कुछ सालों में अशोक लेलैंड दोस्त सीरीज का पिकअप भारत में बहुत लोकप्रिय हुआ है। इस सीरीज का पिकअप बहुत खास है, साथ ही बेहद मजबूत और किफायती होने की वजह से बीते कुछ वर्षों में इसकी बिक्री में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। यही कारण है कि यदि अपने नए, पुराने बिजनेस अथवा स्वरोजगार के लिए आप मध्यम आकार के कार्गो वाहन की खोज में हैं, तो अशोक लेलैंड कंपनी के दोस्त सीरीज का यह पिकअप आपके लिए बेहद उपयुक्त हो सकता है। यह वाहन न सिर्फ आपके व्यापार या स्वरोजगार को अवसंरचनात्मक सहायता प्रदान करेगा, बल्कि अपनी शानदार माइलेज और कम रखरखाव जरूरतों के कारण यह वाहन बहुत किफायती भी है। अशोक लेलैंड दोस्त सीरीज के एक ऐसे ही बेहतरीन पिकअप की जानकारी हम इस पोस्ट में दे रहे हैं, जो इस श्रृंखला के टॉप मॉडलों में से एक है। इस वाहन का नाम अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप की खासियत, फीचर्स, कीमत, उपयोग आदि की जानकारी दे रहे हैं।
क्या है अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप की खासियत?
भारत के बेहतरीन और अत्याधुनिक पिकअप वाहनों में से एक अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप 1478 सीसी के दमदार इंजन से लैस है। यह वाहन डीजल ईंधन से चलता है। यह 80 एचपी पॉवर से लैस है। इस वाहन की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 2805 किलोग्राम है। इस वाहन का व्हीलबेस 2510 mm है। इस वाहन में आई जेन 6 तकनीक के इंजन लगे हैं जो इस वाहन को किफायती बनाता है। इस वाहन की ईंधन टैंक कैपेसिटी 40 लीटर है। इस वाहन की पेलोड कैपेसिटी की बात करें तो यह 1500 किलोग्राम है। इस वाहन से मिलने वाला माइलेज 19.6 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसके अलावा भी इस वाहन की कुछ खासियत है जो इस प्रकार है :
-
यह 4 व्हीलर वाहन है
-
यह वाहन ज्यादा से ज्यादा 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है
-
यह वाहन 4630 mm लंबा है
-
यह वाहन 1930 mm ऊंचा है
कीमत और लोन
अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप अपने पावरफुल फीचर्स और किफायती गुणों की वजह से भारत में बहुत लोकप्रिय हुआ है। यह पिकअप अत्याधुनिक इंजीनियरिंग का नमूना है, जो ग्राहकों की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह डीजल इंजन पिकअप है, जो अपने उन्नत फीचर्स के साथ अन्य वाहनों की तुलना में बहुत किफायती कीमत में आता है। कम कीमत और ज्यादा उत्पादकता की वजह से ही यह पिकअप अपनी श्रृंखला के शानदार वाहनों में से एक है। इस वाहन की एक्स शोरूम कीमत मात्र 7.75 लाख से शुरू है। वहीं इस वाहन की अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 8.50 लाख रुपए तक हो सकती है। अगर ग्राहक इस वाहन को लोन या फाइनेंस पर प्राप्त करना चाहते हैं तो इस स्थिति में ग्राहक 20% राशि का नगद भुगतान कर सकते हैं। शेष 80% राशि लोन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं और मात्र 14,750 रुपए की प्रति माह की आसान किश्तों पर इसे घर ले जाया जा सकता है। किश्त की राशि कम या ज्यादा हो सकती है। यह ग्राहक के सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है।
अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप के वेरिएंट
अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप के वेरिएंट की बात करें तो वह इस प्रकार है:
वेरिएंट | कीमत |
अशोक लेलैंड दोस्त + एलई | ₹7.75 लाख से ₹8.00 लाख |
अशोक लेलैंड दोस्त + एलएस | ₹7.75 लाख से ₹8.25 लाख |
अशोक लेलैंड दोस्त + एलएक्स | ₹7.75 लाख से ₹8.50 लाख |
कितना होगा फायदा
अशोक लेलैंड का दोस्त + पिकअप का माइलेज शानदार है। इस पिकअप की विशेषता है कि यह बहुत कम कीमत में ग्राहकों को मिलता है और डीजल वाहन होने की वजह से इस पिकअप से लंबी दूरी का सफर तय किया जा सकता है। साथ ही यह दूसरे पिकअप के मुकाबले परिवहन लागत पर 20 से 30% अधिक बचत प्रदान करने में सक्षम है।
कैसे उठाएं लाभ
अगर आप नवीनतम तकनीक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप लेना चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप के पेज पर जा सकते हैं। आप पेज विजिट कर बिलकुल फ्री टेस्ट ड्राइव भी बुक कर सकते हैं। “फ्री टेस्ट ड्राइव बुक करें” पर क्लिक करें और फॉर्म भरकर आप इस प्रोसेस को आसानी से पूरा लें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT