टाटा मोटर्स कमर्शियल वाहन खरीदने के लिए अब चुकानी होगी अधिक कीमत
हॉल ही में टाटा मोटर्स ने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक वृद्धि करने की घोषणा की थी। इसके बाद अब महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने कमर्शियल वाहनों की कीमत में 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। एक अप्रैल 2025 से नई कीमतें लागू हो जाएंगी। कंपनी ने इस वृद्धि के लिए बढ़ती इनपुट लागत और उच्च कमोडिटी कीमतों को जिम्मेदार बताया है। एमएंडएम ने कहा कि यद्यपि उसने अतिरिक्त लागत का अधिकांश हिस्सा वहन करने की कोशिश की है, लेकिन वृद्धि का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरुरी हो गया था। कंपनी के आधिकारिक बयान के अनुसार, विभिन्न वाणिज्यिक वाहन मॉडलों में मूल्य वृद्धि अलग-अलग होगी। आइए, एक खबर को विस्तार से जानें।
सीवी के अलावा एसयूवी की कीमतों में भी इजाफा
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कमर्शियल वाहनों के अलावा एसयूवी की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। यह वृद्धि इस साल में दूसरी बार है, जब महिंद्रा ने अपनी कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। इससे पहले जनवरी 2025 में कीमतें बढ़ाई गई थीं। सामान्यत: ऑटोमेकर्स नए वित्तीय वर्ष के आसपास अपनी कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करते हैं।
अब तक ये दिग्गज कंपनियां कर चुकी हैं कीमतों में बढ़ोतरी का किया ऐलान
महिंद्रा एंड महिंद्रा से पहले देश की अन्य दिग्गज ऑटो कंपनियां भी अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी है। इनमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया, किआ, होंडा और रेनॉल्ड आदि शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और बढ़े हुए लॉजिस्टिक खर्च के कारण उत्पादन लागत में वृद्धि का सामना कर रही है।
महिंद्रा ने घरेलू बाजार में बेचे 23826 सीवी
इसके अलावा, महिंद्रा ने हाल ही में बताया कि फरवरी 2025 में उसकी कुल ऑटो बिक्री, निर्यात सहित 83,702 यूनिट्स रही। इनमें वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 23,826 यूनिट्स रही। जबकि यूटिलिटी व्हीकल्स सेगमेंट में कंपनी ने घरेलू बाजार में 50,420 एसयूवी बेचीं और निर्यात सहित कुल 52,386 वाहनों की बिक्री की। फरवरी 2025 के दौरान ही महिंद्रा ने ट्रैक्टर की बिक्री में भी उछाल देखा है। फरवरी में घरेलू बाजार में ट्रैक्टर की बिक्री 23,880 यूनिट्स रही, जो कि फरवरी 2024 में 20,121 यूनिट्स से अधिक थी। इसके अलावा, कंपनी ने फरवरी में 1,647 ट्रैक्टर का निर्यात किया, जिससे कुल ट्रैक्टर बिक्री 25,527 यूनिट्स रही, जो पिछले साल समान अवधि में 21,672 यूनिट्स से अधिक थी।
महिंद्रा का सस्ता कमर्शियल वाहन खरीदने के लिए क्या करें?
यदि आप महिंद्रा एंड महिंद्रा का कमर्शियल वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकी सहायता के लिए ट्रक जंक्शन हमेशा तैयार है। आप ट्रक जंक्शन पर विजिट करके एमएंडएम सहित अन्य प्रमुख कंपनियों के कमर्शियल वाहन पंसद कर सकते हैं। अगर आप 31 मार्च 2025 से पहले ट्रक जंक्शन पर महिंद्रा सीवी की बुकिंग कराते हैं तो आपको महिंद्रा के कमर्शियल वाहन कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। यहां आप महिंद्रा के सभी प्रकार के कमर्शियल वाहनों की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी प्रदान करते हैं।
अगर आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर भरोसा कर सकते हैं। यहां ट्रक, पिकअप, टिपर, ट्रेलर, टैंपो ट्रैवलर, मिनी ट्रक, ट्रांजिट मिक्सर और इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध है। आप अपनी पंसद के अनुसार बेस्ट हैवी कमर्शियल वाहन चुन सकते हैं। साथ ही ऑफर, लोन व ईएमआई सुविधा के लिए ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY