Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
टाटा सिग्ना 1923.के टिपर : 10 टन पेलोड क्षमता वाला बेस्ट माइलेज टिपर पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो : 230 CC इंजन क्षमता वाला किफायती थ्री व्हीलर टाटा योद्धा VS महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी : बेस्ट परफॉर्मेंस पिकअप महिंद्रा ने घरेलू बिक्री में दर्ज की 4.51% की ग्रोथ, मई में बेचे 25,913 कमर्शियल वाहन VECV ने मई में बेचे 4509 कमर्शियल वाहन, कुल बिक्री में दर्ज की 13.41% की वृद्धि अशोक लेलैंड सेल्स रिपोर्ट मई 2023 : घरेलू बिक्री में 3.95% की गिरावट के साथ बेचे 11,361 सीवी टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट मई 2023 : 12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,989 कमर्शियल वाहनों की बिक्री टाटा सिग्ना 5530.एस : 40 टन पेलोड कैपेसिटी वाला 10 चक्का ट्रेलर

अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर : कमर्शियल थ्री व्हीलर सेगमेंट में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन

News Date 22 Mar 2023

अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर : कमर्शियल थ्री व्हीलर सेगमेंट में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन
TATA INTRA V50

अल्टिग्रीन के बेस्ट थ्री व्हीलर, देते है सिगंल चार्ज में 151 किलोमीटर की रेंज

भारत में दिन प्रतिदिन बढ़ता पॉल्यूशन एक बड़ी समस्या बन गया है, इससे हर एक साल में लगभग 3 से 4 लाख अपनी जान गंवा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा मुख्य कारण गाड़ियों से निकलने वाला धुआं भी है। इस समस्या को देखते हुए नासा के पूर्व इंजीनियर, अमिताभ सरन ने अल्टीग्रीन कंपनी को लॉन्च करने का फैसला लिया। आपको बता दें, अल्टिग्रीन भारतीय सड़कों के हिसाब से, नई तकनीक और फीचर्स वाले कमर्शियल व्हीकल्स का निर्माण करती है। कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में है और ये मुख्य रूप से अंतिम मील ट्रांसपोर्टेशन के लिए अपने बेहतरीन कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन करती है। 

भारत में अल्टिग्रीन के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स आपको किफायती कीमत में देखने को मिल जाते है। कमर्शियल व्हीकल मार्केट में अल्टिग्रीन NeEV फ्लैटबेड, अल्टीग्रीन NeEV लो डेक और अल्टिग्रीन NeEv हाई डेक मौजूद है। यह सभी कंपनी के बेस्ट इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स हैं। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको Altigreen कंपनी के अल्टिग्रीन NeEV हाई डेक थ्री व्हीलर और अल्टिग्रीन NeEV लो डेक थ्री व्हीलर की जानकारी सांझा करने जा रहे हैं। तो बने रहे ट्रक जंक्शन के साथ।

अल्टिग्रीन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स में मिलने वाले टॉप 10 फीचर्स

अब हर एक किलोमीटर पर कमाएं 4 रुपये

अल्टिग्रीन के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में एक किलोमीटर पर केवल 92 पैसे का खर्च आता है। जबकि डीजल से चलने वाले थ्री व्हीलर 1 किलोमीटर में 4.40 रुपये और CNG में 3.20 रुपये खर्च आता है।

सिंगल चार्ज में निश्चित होकर गाड़ी चलाएं

अल्ट्रग्रीन के थ्री व्हीलर एक बार चार्ज होने पर 151 किमी रेंज देते है, वहीं फुली लोडेड गाड़ी में इसकी 120 किलोमीटर से ज्यादा रेंज है। इसमें 11 kWh की बैटरी दी गई है जो आपको लंबी रेंज प्रदान करती है।

एक्स्ट्रा स्पेस के साथ अधिक भार उठाएं

अल्टिग्रीन के हाई डेक थ्री व्हीलर का 950 Kg जीवीडब्ल्यू  है, जो इस सेगमेंट में अन्य वाहनों से 20% ज्यादा लोडिंग स्पेस है। इसका 177 घन फीट (5 घन मीटर) कंटेनर आपको अधिक सामान ले जाने, अधिक डिलीवरी और अधिक कमाई करने अवसर देता है।

हर बाधा को पार करे और आगे बढ़ें

डिलीवरी के दौरान मानसून और सड़कों की खराब स्थिति बाधा बन सकती है। इसलिए अल्टिग्रीन ने अपने थ्री व्हीलर में 220 mm ग्राउंड क्लीयरेंस रखा है और गड्ढे या जलभराव वाले खराब रास्तों पर चलने के लिए इन्हें निर्मित किया है।

810 NM अधिकतम टॉर्क

अल्टिग्रीन के थ्री व्हीलर में शक्तिशाली 3-फेज़ 8.25 kW मोटर है जो 10,000 RPM पर घूमती है और 810 Nm टॉर्क जनरेट करती है। इससे यह थ्री व्हीलर आसानी से एक खड़ी चढ़ाई, पहाड़ी सड़कों और बत्ती हरी होने पर जल्दी से चल पाते है।

53 KMPH की हाई स्पीड

अल्टीग्रीन की शक्तिशाली मोटर और बड़ी बैटरी बहुत जल्द 53 Kmph की गति प्राप्त कर लेती है इससे आपको एक बार चार्ज करने में आरामदायक रेंज मिलती है। इससे आप बहुत जल्द सामान की डिलीवरी करके अगले के लिए तैयार हो जाते है।

थकान मुक्त, सहज ड्राइविंग

अल्टिग्रीन के इलेक्ट्रिक व्हीकल में केवल एक्सीलेटर और ब्रेक होता है, इसमें आपको क्लच और शिफ्टिंग गियर देखने को नहीं मिलते। कंपनी के थ्री व्हीलर कंपन मुक्त और पूरी तरह से नॉइस फ्री होते है। ड्राइवरों के लिए इसमें एक आरामदायक थकान मुक्त सफर का अनुभव मिलता है।

वाटर-प्रूफ, वेदर-प्रूफ

अल्टिग्रीन के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में 220 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस, एक IP67 रेटेड (डस्टप्रूफ और वाटरप्रूफ) बैटरी और मोटर आती है। यह जलभराव वाली सड़कों पर भी बिना किसी असुविधा के सफर को पूरा करते है।

3.5 घंटे में 0 से 100% चार्ज

अल्टिग्रीन के व्हीकल्स को 0% से 100% चार्ज होने के लिए केवल 3.5 घंटे का समय लगता है। फुल लोडिंग होने पर सिंगल चार्ज में ये थ्री व्हीलर 120 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देते है। इसके अलावा अल्टिग्रीन तेज़ थ्री व्हीलर कंपनी का एक फास्ट-चार्जिंग वैरिएंट है। इसे 0% से 100% चार्ज होने में सिर्फ 15 मिनट लगते है।

भारतीय सड़कों के लिए निर्मित

अल्ट्रिग्रीन के व्हीकल मुख्य रुप से भारतीय सड़कों के अनुसार निर्मित किए गए है। इन्हें ड्राइविंग व्यवहार और पर्यावरणीय आवश्यकताओं के लिए बनाए गया हैं। अल्टिग्रीन EV’s को गड्ढे, जलभराव वाली सड़कें, ओवरलोडिंग, बार-बार स्टार्ट और स्टॉप जैसी बड़ी समस्याओं को देखते हुए निर्मित किया गया है।

अल्टिग्रीन NeEV हाई डेक थ्री व्हीलर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

ईवी मेकर अल्टिग्रीन के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको 11 Kwh बैटरी क्षमता वाली 3 Phase Electric मोटर देखने को मिलती है। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 45 NM है। अल्टिग्रीन NeEV हाई डेक थ्री व्हीलर के साथ कंपनी सिंगल चार्ज में 151 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। इसकी बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। अल्टिग्रीन के इस थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 950 किलोग्राम है। इस थ्री व्हीलर में 145 R12 LT 8PR Radial Tubeless फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। इसकी बॉडी box body टाइप आती है और इसमें डे केबिन आता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में आपको Handle bar के साथ Fixed Ratio; single-gear गियरबॉक्स देखने को मिलता है। इसमें Hand Mechanical Actuated पार्किंग ब्रेक के साथ Disc and Drum ब्रेक्स आते हैं। अल्टिग्रीन NeEV हाई डेक थ्री व्हीलर को Suspension with helical springs फ्रंट सस्पेंशन और Individual Suspension रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस अल्टिग्रीन NeEV हाई डेक थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 4.36 लाख से 4.37 लाख रुपये रखी गई है।

अल्टिग्रीन NeEV लो डेक थ्री व्हीलर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

अल्टिग्रीन के इस कार्गो थ्री व्हीलर में आपको 11 kwh बैटरी द्वारा संचालित एक मजबूत 3 फेज इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिल जाती है। अल्टिग्रीन NeEV लो डेक थ्री व्हीलर की 45 एनएम अधिकतम टॉर्क है। इस इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल की अधिकतम स्पीड 53 KMPH रखी है। कंपनी अपने इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर के साथ एक बार चार्ज करने पर 151 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। इस थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 950 किलोग्राम है। अल्टिग्रीन के इस थ्री व्हीलर को एक बार फुल चार्ज करने में 3 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में आपको केबिन के साथ कार्गो बॉडी देखने को मिलती है। अल्टिग्रीन के इस थ्री व्हीलर में 145 R12 LT 8PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं। कंपनी के डेक थ्री व्हीलर में Handle bar के साथ Fixed Ratio Single-gear गियरबॉक्स आता है। इस थ्री व्हीलर में Mechanical Lever Type पार्किंग ब्रेक और Hydraulic ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। कंपनी के इस कार्गो बॉडी वाले थ्री व्हीलर को Suspension with helical springs फ्रंट सस्पेंशन और Individual Suspension रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। Altigreen ने अपने अल्टिग्रीन NeEV लो डेक थ्री व्हीलर का एक्स शोरूम प्राइस 4.07 लाख से 4.08 लाख रुपये रखा है।

यदि इस आर्टिकल के बाद आपने अल्टिग्रीन NeEV हाई डेक थ्री व्हीलर और अल्टिग्रीन NeEV लो डेक थ्री व्हीलर में से किसी एक को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से भी इसे आसानी से खरीद सकते है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

acko_drive

टूल फॉर हेल्प

Tata Signa 1918K
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक