अल्टिग्रीन बेंगलुरु शोरूम पर 200 अल्टिग्रीन neEV तेज ईवी की डिलीवरी से बना नया रिकॉर्ड
भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माताओं में से एक अल्टिग्रीन ने बेंगलुरु में एक साथ अपने 200 थ्री व्हीलर्स की डिलीवरी करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने कई प्रमुख बेड़े मालिकों को दुनिया के सबसे तेज़ चार्ज होने वाले अल्टिग्रीन neEV तेज थ्री व्हीलर को डिलीवर किया है। neEV तेज ईवी की डिलीवरी की कार्यक्रम अल्टिग्रीन बेंगलुरु डीलरशिप 21/3, 4 मेन रोड, रवि इंडस्ट्रियल एस्टेट, इंडस्ट्रियल सबअर्ब, तुमकुर सर्विस रोड, पीन्या 2 स्टेज, बैंगलोर, कर्नाटक – 560052 में आयोजित किया गया। अल्टिग्रीन का ये इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर छोटे से लेकर बड़े शहरों तक में लास्ट माइल मोबिलिटी के लिए उपयुक्त माना जाता है। बता दें अल्टिग्रीन और मैग्नम वेंचर्स की ओर से यह डिलीवरी इवेंट आयोजित किया गया है। इवेंट के मुख्य अतिथि अल्टिग्रीन के संस्थापक और सीईओ डा. अमिताभ सरन रहे।
15 मिनट में चार्ज होने वाले neEV Tez थ्री व्हीलर के लाभ गिनाएं
अल्टिग्रीन के इस डिलीवरी इवेंट में 1 बजे रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया गया था, फिर 2 बजे दीप प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके बाद अल्टिग्रीन टीम द्वारा सभी का स्वागत किया गया और साथ में Altigreen neEV Tez थ्री व्हीलर का वीडियो भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया। इस इवेंट में अमिताभ सरन (फाउंडर अल्टिग्रीन), अरुण विनायक (फाउंडर एक्सपोनेंट) और विशाख शशिकुमार (फाउंडर Fyn मोबिलिटी) मौजूद रहे। इन्होनें इस इवेंट में अल्टिग्रीन के 15 मिनट में चार्ज होने वाले neEV Tez थ्री व्हीलर के लाभ गिनाएं और लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर रुख करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा इस इवेंट में मैग्नम वेंचर्स के संस्थापक M P Sham भी मौजूद रहे थे
भारत में खोली गई अल्टिग्रीन की 28वीं डीलरशिप
आपको बता दें अल्टिग्रीन देश के 40 प्रमुख शहरों में अल्टिग्रीन डीलरशिप खोलने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 23 मार्च 2023 को देश में 28वीं डीलरशिप का शुभारंभ गुरुग्राम में किया गया था। कंपनी की इस डीलरशीप से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को काफी फायदा पहुंच सकता है। गुरुग्राम में अल्टिग्रीन के रिटेल एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन डा. अमिताभ सरन ने ही किया था। वहीं इससे पहले 22 मार्च को जयपुर और 21 मार्च को मुंबई में अल्टिग्रीन की डीलरशिप खोली गई थी। आपको बता दें मुंबई में कंपनी की यह दुसरी डीलरशीप खोली गई है। इसके अलावा मैसूर, दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता, जमशेदपुर, लुधियाना, गुलबर्ग, पटना, रांची, सूरत, चंडीगढ़, विजयवाड़ा, भोपाल, कोयम्बटूर, चैन्नई, पुणे, अहमदाबाद, कोच्चि, लखनऊ, हैदराबाद और बैंगलुरू जैसे बड़े शहरों में कंपनी के रिटेल एक्सपीरियंस सेंटर मौजूद है।
अल्टिग्रीन neEV तेज थ्री व्हीलर के बेनिफिट्स
अल्टिग्रीन के इस कार्गो थ्री व्हीलर में एक्सपोनेंट की प्रोप्रायटरी लिक्विड-कूल्ड बैटरी देखने को मिलती है जो केवल 15 मिनट के अंदर 0 से 100% तक चार्ज हो जाती है। इसे 600A के चार्जर से चार्ज किया जाता है। इस थ्री व्हीलर की मदद से अधिक डिलीवरी की जा सकती है और अन्य थ्री व्हीलर्स के मुकाबले चार्ज होने के समय को बचाया जा सकता है। जिससे कि आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाकर अधिक प्रॉफिट कमा सकते हैं। अल्टिग्रीन neEV तेज थ्री व्हीलर में 8.2 Kwh बैटरी क्षमता वाली पावरफुल मोटर देखने को मिलती है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर सिंगल चार्ज में 85 से 98 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। अल्टिग्रीन अपने इस कार्गो थ्री के साथ 5 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी देती है। इसके अलावा NeEV तेज की बैटरी पर भी 5 साल या 1.56 लाख किलोमीटर की वारंटी आपको मिल जाती है।
ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT