Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
08 Aug 2022
Automobile

इलेक्ट्रिक वाहनों में फास्ट चार्जिंग के लिए अल्टिग्रीन ने एक्सपोनेंट के साथ की साझेदारी

By News Date 08 Aug 2022

इलेक्ट्रिक वाहनों में फास्ट चार्जिंग के लिए अल्टिग्रीन ने एक्सपोनेंट के साथ की साझेदारी

एक्सपोनेंट की नई तकनीक से 15 मिनट में फुल चार्ज होगा इलेक्टिक व्हीकल

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों  के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के चलते इन वाहनों की बैटरी चार्जिंग के क्षेत्र में भी बैटरी निर्माता कंपनियों और ईवी निर्माताओं के बीच समझौते हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां हर कीमत पर ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोपरि रखना चाहती हैं। यही कारण है कि हाल ही इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर निर्माता अल्टिग्रीन ने कार्गो और पैसेंजर व्हीकल्स के लिए तेजी से बैटरी चार्जिंग वाली एक्सपोनेंट कंपनी के साथ समझौता किया है। एक्सपोनेंट की नई प्रोद्योगिकी किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को 15 मिनट में शून्य से 100 प्रतिशत तक तेजी से चार्ज कर सकती है। आइए, जानते हैं अल्टिग्रीन और एक्सपोनेंट के बीच यह इस साझेदारी का कैसे मिलेगा लाभ?

साझेदारी-सहयोग से बढ़ेगी इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद

यह सच है कि भारत में अंतिम मील वाहन सेगमेंट में ई- थ्री व्हीलर कार्गो एवं ई- थ्री व्हीलर पैसेंजर की महत्वपूर्ण भूमिका हो गई है। इनमें तेजी से हो रहे विद्युतीकरण ने वाहन प्रोद्योगिकियों और इनके बुनियादी ढांचों के विकास के लिए की जाने वाली साझेदारी एवं सहयोग की नीति को गति प्रदान की है। इससे हो रहे परिवर्तन भारत के अनेक ऐसे स्टार्टअप ईवी क्षेत्र में उभर कर आ रहे हैं। वहीं ईवी निर्माता और बैटरी निर्माताओं के बीच होने वाली साझेदारी एवं सहयोग से ईवी की खरीदारी आसान बनेगी। इनकी बिक्री बढ़ेगी। ग्राहकों के लिए किफायती मूल्य पर सही समाधान मिलेेंगे।

यह मिलेगा अल्टिग्रीन को साझेदारी का फायदा

बता दें कि इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर मार्कर अल्टिग्रीन ने बैटरी पैक और चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए बंगलौर स्थित स्टार्टअप एक्सपोनेंट के साथ जो साझेदारी की है, उससे इस कंपनी को इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी को तेजी से चार्ज करने की क्षमता का लाभ मिलेगा। महज 15 मिनट के भीतर शून्य से 100 प्रतिशत तक बैटरी चार्जिंग होगी। नई प्रोद्योगिकी किसी भी संख्या में पहियों के साथ ईवी को चार्ज करनेे में सक्षम है। यह 3000 बैटरी चक्र जीवन वारंटी प्रदान करती है। इससे चार्जिंग सस्ती और स्केबल बनती है। अल्टिग्रीन एनईईवी एचडी पर एक्सपोनेंट के ई पैक की क्षमता 8.19 केडब्ल्यू है।

समझौते के तहत 2023 तक बंगलुरू में स्थापित होगा नेटवर्क

एक्सपोनेंट एनर्जी और अल्टिग्रीन कंपनी के बीच जो समझौता हुआ है उसके तहत आगामी वर्ष 2023 की पहली तिमाही तक बेंगलुरू में 100 पंपों का नेटवर्क स्थापित होगा। एक्सपोनेंट के ई पंप नेटवर्क पर 15 मिनट में थ्री व्हीलर की चार्जिंग हो जाती है। वहीं यह 50 डिग्री सेल्सियस पर बैटरी की लांग लाइफ और सेफ्टी प्रदान करती है।

अल्टिग्रीन का मिशन कार्बन मुक्त परिवहन तेज करना

यहां आपको बता दें कि 100 प्रतिशत स्वदेशी और तेजी से चार्ज होने वाले थ्री व्हीलर्स का निर्माण करने वाली कंपनी अल्टिग्रीन का मिशन भारत के पर्यावरण को कार्बनमुक्त करना है। इसके लिए तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करना और परिवहन को तेज करना मिशन है। इस कंपनी की स्थापना 2013 में हाईब्रिड रूपांतरणों के लिए की गई थी। अल्टिग्रीन ने 2020 में अपनी पहली थ्री व्हीलर रेंज को कमर्शियल रूप में लांच किया। कंपनी का उद्देश्य मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया है। वर्तमान में कंपनी का पेटेंट पोर्टफोलियो 60 देशों में फैला हुआ है जिसमें 25 पेटेंट दिए गए हैं। इनमें 6 यूएस में हैं।

अल्टिग्रीन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की ये हैं विशेषताएं

  • ये वाहन एक बार चार्ज होने पर 150 किलोमीटर तक चल सकते हैं।
  • अल्टिग्रीन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कार्गो मॉडल उच्च टॉर्क के साथ बेहतर माइलेज प्रदान करते हैं।
  • ये वाहन अधिक सुरक्षा और स्थितरता प्रदान करने वाले हैं।
  • इस कंपनी के थ्री व्हीलर्स का  केबिन इस तरह से निर्मित किया गया है कि वह बरसात या किसी भी विपरीत मौसम में खिड़कियों के साथ संलग्न रहता है।
  • इन वाहनों की कीमत किफायती है और ये बहुत कम रखरखाव वाले हैं।

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us