Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
16 May 2022
Automobile

अप्रैल 2022 : तिपहिया वाहनों की बिक्री में दोगुना वृद्धि, 39,913 यूनिट बेची

By News Date 16 May 2022

अप्रैल 2022 : तिपहिया वाहनों की बिक्री में दोगुना वृद्धि, 39,913 यूनिट बेची

थ्री व्हीलर्स की खुदरा बिक्री में 92.46 प्रतिशत की वृद्धि

भारत में ऑटो सेक्टर की दुनिया में इस वित्त वर्ष के अप्रैल महीने की बात की जाए तो अप्रैल 2022 में तिपहिया वाहनों की बिक्री साल दर साल के हिसाब से दो गुना बढ़ कर 39,913 यूनिट्स हो गई। थ्री व्हीलर्स की बिक्री में बजाज ऑटो कंपनी पहले पायदान पर रही जबकि अन्य थ्री व्हीलर निर्माताओं ने भी गत वर्ष की तुलना में अधिक वाहन बेच कर बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई। यहां बता दें कि अप्रैल 2022 में सभी क्षेत्रों में खुदरा बिक्री के आंकड़े भी उत्साहजनक रहे वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री में 92.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में भारत की प्रमुख ऑटो कंपनियों की थ्री व्हीलर्स की सालाना बिक्री के बारे में सेल्स रिपोर्ट पेश की जा रही है। 

अप्रैल 2022 में सभी क्षेत्रों में खुदरा बिक्री सकारात्मक रही 

यहां बता दें कि अप्रैल 2022 में सभी वाहन खंडों में खुदरा बिक्री सकारात्मक रूप से समाप्त हुई। दुपहिया वाहनों की बिक्री में 37.99 प्रतिशत की वृद्धि हुई वहीं वाणिज्यिक वाहन बिक्री में 52.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। इसी तरह से यात्री वाहनों और ट्रैक्टरों में क्रमश: 25.47 प्रतिशत और 26.14 प्रतिशत की वृद्धि रही। थ्री व्हीलर सेगमेंट जिसमें की ऑटो रिक्शा भी शामिल है उसकी खुदरा बिक्री में 92.46 प्रतिशत की वृद्धि रही। इसकी 39,913 इकाइयां बेची गईं। वहीं एक वर्ष पूर्व यानि अप्रैल 2021 में यह बिक्री 20,738 इकाइयां थीं। 

बजाज ऑटो लिमिटेड ने बेचे सबसे ज्यादा थ्री व्हीलर्स 

यहां बता दें कि बजाज ऑटो लिमिटेड की खुदरा बिक्री अप्रैल 2022 में 13,377 इकाई रही, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 7743 इकाई थी। हालांकि इसकी बाजार हिस्सेदारी अप्रैल 2021 में 35.78 प्रतिशत से घट कर 31.55 प्रतिशत हो गई। बजाज ऑटो की भी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स सेगमेंट में प्रवेश करने की योजना है। 

ई- ऑटो रिक्शा निर्माता पियाजियो दूसरे नंबर पर रही 

यहां बता दें कि इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की एक श्रृंखला पियाजियो अप्रैल 2022 में 4,402 इकाइयों की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। इसने अप्रैल 2021 में 3,379 इकाइयां बेचीं थीं। पियाजियो की बाजार हिस्सेदारी वर्तमान में अप्रैल 2021 में 15.16 प्रतिशत से 10.38 प्रतिशत है। पियाजियो की बारामती, महाराष्ट्र में अपनी विनिर्माण इकाई है। जिसकी 3.80 लाख यूनिट से अधिक की वार्षिक उत्पादन क्षमता है। इसकी पेशकशों में इलेक्ट्रिक-3 व्हीलर कार्गो-APE ई सिटी और APE ई एक्स्ट्रा शामिल हैं। 

महिंद्रा ने की 1,767 इकाइयों की बिक्री 

बता दें कि तिपहिया वाहनों साल दर साल बिक्री में जहां बजाज ऑटो ने पहला स्थान पाया है वहीं महिंद्रा कंपनी ने इसी अवधि के दौरान अप्रैल 2022 में 1,767 इकाइयां का बेचान किया। वहीं अप्रैल 2021 में महिंद्रा ने 1356 इकाइयां बेचीं। हालांकि इसकी बाजार हिस्सेदारी 6.27 प्रतिशत से 4.17 प्रतिशत गिर गई। इसके अलावा वाईसी इलेक्ट्रिक वाहन की तिपहिया वाहन की खुदरा बिक्री अप्रैल 2022 में 1885 इकाइयों की थी। यह अप्रैल 2021 में बेची गई 758 इकाइयों से अधिक रही। इनके अलावा अतुल ऑटो और सेरा इलेक्ट्रिक ने क्रमश: 1,310 इकाइयों और 1170 इकाइयों की खुदरा बिक्री में वृद्धि दर्ज कराई। 

सेरा की बाजार हिस्सेदारी 1.67 प्रतिशत साल दर साल से बढ़ कर 2.76 प्रतिशत हो गई। चैम्पियन, दिल्ली इलेक्ट्रिक, बेस्ट वे अप्रैल 2021 में बेची गई 493 इकाइयों से अप्रैल 2022 में 1,110 यूनिट खुदरा बिक्री के साथ टीवीएस मोटर्स की सूची नीचे थी। ई- अल्फा और ट्रेओ जोर-3 व्हीलर कंपनी लाइनअप में अधिक लोकप्रिय मॉडल हैं। बता दें कि ट्रेओ जोर 3 को भारत में 2020 में लांच किया गया था और यह 8 केवी की पावर और 42 एनएम का हाईटार्क प्राप्त करता है। यह 550 किलोग्राम के उच्चतम श्रेणी के पेलोड की पेशकश करने वाले एक मजबूत मंच पर बनाया गया है। 

इन कंपनियों की भी थ्री व्हीलर्स की खुदरा बिक्री में वृद्धि 

बता दें कि थ्री व्हीलर की रिटेल बिक्री में प्रमुख कंपनियों के अलावा अन्य कंपनियों ने भी बढ़त दर्ज कराई। पियन पॉलीप्लास्ट की इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर रिटेल बिक्री पिछले महीने बढ़ कर 920 यूनिट हो गई जबकि अप्रैल 2021 में इसकी मात्र 337 बिक्री यूनिट्स ही थी। वहीं दिल्ली इलेक्ट्रिक के बाद अप्रैल 2022 में 814 इकाइयों की खुदरा बिक्री हुई जो अप्रैल 2021 में बेची गई 189 इकाइयों से अधिक है। इसकी बाजार हिस्सेदारी वर्तमान में 1.92 इकाई है। जेएस ऑटो की 498 इकाइयां, टेरा मोटर्स की 497 और वाणी इलेक्ट्रिक की 460 इकाइयां विक्रय हुईं। अन्य तीन पहिया निर्माताओं ने पिछले महीने कुल खुदरा बिक्री में 11, 065 इकाइयों का योगदान दिया। 

बजाज का इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर अगले साल तक होगा लांच 

आपको यह जानकर खुशी होगी कि बजाज ऑटो का थ्री व्हीलर ऑटो रिक्शा 2023 तक सडक़ों पर दौड़ता नजर आएगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक एवं 4 व्हीलर के बाद सभी कंपनियां इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लाने की तैयारियों में जुटी हैं। इसी बीच बजाज ऑटो ने घोषणा की है कि वह वर्ष 2023 की पहली तिमाही में अपना पहला इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ऑटो रिक्शा लांच कर सकती है। बता दें कि बजाज ऑटो का यह थ्री व्हीलर कई मॉडल्स में लांच हो सकता है। कंपनी ने कहा है कि वह कम पैसेंजर वाला ऑटोरिक्शा अधिक पैसेंजर वाला ऑटो रिक्शा और कार्गो टाइप ऑटो रिक्शा एक लाइनअप में लाएगा। पहली शुरूआत थोड़े पैसेंजर वाले थ्री व्हीलर्स से होगी। बजाज ऑटो का कहना है कि वह 2022 के अंत तक इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के लिए सभी तरह के अप्रूवल ले चुकी होगी और 2023 की शुरूआत में ईवी को सडक़ों पर उतार देगी। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us