Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
28 अगस्त 2023

भारत में लॉन्च हुआ नया अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक, जानें इसके खास फीचर्स

By News Date 28 Aug 2023

भारत में लॉन्च हुआ नया अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक, जानें इसके खास फीचर्स

जानें, अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक के स्पेसफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज की पूरी जानकारी

वर्तमान समय की मांग और शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारत की प्रमुख सीवी निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड वैकल्पिक ईंधन वाले कमर्शियल वाहनों के उत्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। हाल ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च किया था और अब एक सीएनजी ट्रक की लांचिंग की गई है। यह ट्रक अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी है। यह हॉलेज ट्रक चार अलग-अलग लोडिंग स्पेन विकल्पों में उपलब्ध होगा। वहीं लो मेंटीनेंस एवं फ्यूल एफिशिएंट की विशेषताओं के कारण यह अधिक प्रॉफिटेबल होगा। अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक और भी कई खूबियों के साथ आता है। यहां ट्रक जंक्शन पर इस ट्रक के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज आदि के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़े और शेयर करें।

1150 किलोमीटर की हाई रेंज

लॉन्च किए गए अशोक लेलैंड1922 4x2 सीएनजी ट्रक की रेंज एक बार फ्यूल टैंक पूरा भरने पर 1150 km से अधिक आती है। अशोक लेलैंड का दावा है कि नया ट्रक, कई सीएनजी सिलेंडर ऑप्शन्स (570 लीटर, 750 लीटर, 780 लीटर, 840 लीटर, 1080 लीटर और 1,200 लीटर) के साथ आता है। कंपनी अशोक लेलैंड 1922 4X2 CNG ट्रक पर चार साल या 400,000 किलोमीटर की वारंटी प्रदान करती है। इस ट्रक को अलग-अलग लोडिंग स्पैन विकल्पों में पेश किया गया है। यह ट्रक 20 फीट, 22 फीट, 24 फीट और 32 फीट विकल्प में आता है। इसमें एच-6 सीएनजी इंजन आता है जो बेहतरीन प्रदर्शन  है। कुल मिला कर लंबे रूटो पर माल ढुलाई के लिए यह ट्रक एक बेजोड़ मॉडल साबित हो सकता है। यह ट्रक 162 किलोवाट (220 एचपी) और 700 एनएम टॉर्क के साथ सिद्ध एच6 सीएनजी इंजन द्वारा संचालित है।

अशोक लेलैंड 1922  4x2 सीएनजी ट्रक के बेनिफिट्स

अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक अशोक लेलैंड हाउस से आने के कारण गुणवत्ता में सबसे बेहतर है। इसकी शानदार रेंज है जिससे इसमें ईंधन की बचत होती है। वहीं यह ट्रक कम रखरखाव खर्च के कारण अफोर्डेबल है। इसके टायर भी मजबूत और लांग लाइफ वाले आते हैं। अशोक लेलैंड कंपनी का कहना है कि नया लॉन्च किया गया यह ट्रक इसकी बेहतर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के कारण कम टर्न अराउंड समय में फ्लीट संचालकों के लिए अधिक मुनाफा प्रदान करता है।

पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी यह रेंज

अशोक लेलैंड कंपनी के अध्यक्ष (एम एंड एचसीवी ) संजीव कुमार का कहना है कि कंपनी के नये सीएनजी ट्रक की लांचिंग से पोर्टफोलियो मजबूत होगा। वहीं ग्राहकों की बढ़ती मांगों को समय रहते पूरा किया जा सकेगा। इससे तेजी से बढ़ते बाजार की हिस्सेदारी के सुधार में भी मदद मिलेगी।

अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी की उपयोगिता

अशोक लेलैंड1922 4x2 सीएनजी ट्रक की कई उपयोगिताएं हैं। यह  ट्रक इंडस्ट्रीयल गुड्स, ई-कॉमर्स, मार्केट लोड, ऑटो पार्ट्स, एफएमसीजी जैसी आवश्यकताओं को पूरी करने के लिए इनका परिवहन करता है।

कीमत

इस ट्रक की कीमत अभी कंपनी ने जारी नहीं की है। जल्द ही इसके प्राइस जारी होंगे। वहीं अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी की ऑन रोड कीमत जानने के लिए आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट अवश्य करें।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks