Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे TrucksUp ने लॉन्च की Safety 360 सेवा, अब डिजिटल ऑनबोर्डिंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित पुरानी गाड़ियां अब नहीं होगी सीज! फ्यूल न देने का फैसला वापस अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर की यात्रा, खुल गया नया एक्सप्रेसवे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : 1.7% की ग्रोथ, 5449 यूनिट बेची अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में 12,161 यूनिट की बिक्री BharatBenz की नई HX और Torq Shift Series लॉन्च, अब माइनिंग और कंस्ट्रक्शन के लिए मिलेंगे ज्यादा ताकतवर ट्रक
13 अगस्त 2023

अशोक लेलैंड 2832 - 6x4 टिपर बनाम टाटा सिग्ना 2830.के कौनसा टिपर है सबसे बेस्ट

By News Date 13 Aug 2023

अशोक लेलैंड 2832 - 6x4 टिपर बनाम टाटा सिग्ना 2830.के कौनसा टिपर है सबसे बेस्ट

अशोक लेलैंड 2832 - 6x4 Vs टाटा सिग्ना 2830.के टिपर : जानें, कौनसा टिपर कराता है ज्यादा कमाई

भारतीय ट्रक बाजार में जिन ब्रांड्स के ट्रकों की सबसे ज्यादा डिमांड होती है, तो इनमें टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड का नाम मुख्य ब्रांड्स की सूची में सबसे ऊपर है। ये दोनों ही कमर्शियल व्हीकल निर्माता एक से बढ़कर एक ट्रक मॉडल्स पेश करते रहते हैं। ट्रकों के सभी सेगमेंट में इनके ट्रक आते हैं। वहीं विभिन्न कैटेगरी के ट्रकों की अलग-अलग सीरीज मिलती है। अगर टिपर कैटेगरी की बात की जाए तो अशोक लेलैंड हाउस से आने वाले लेटेस्ट मॉडल अशोक लेलैंड  2832-6x4 टिपर और टाटा मोटर्स का टाटा सिग्ना 2830.के टिपर बेस्ट टिपर हैं। इनका उपयोग निर्माण सामग्री, इंडस्ट्रीज गुड्स, खनन क्षेत्र आदि में किया जाता है। ये टिपर आपके ट्रक बिजनेस में तेजी से लाभ पहुंचाते हैं। इनमें से आप कौनसा टिपर खरीदना पसंद करते है? इसके लिए यहां ट्रक जंक्शन पर इनके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत, माइलेज आदि के आधार पर की जा रही संपूर्ण तुलना से आपके टिपर चयन का काम आसान हो जाएगा। अशोक लेलैंड 2832-6x4 टिपर और टाटा सिग्ना 2830.के टिपर का जीवीडब्ल्यू 28,000 किलोग्राम है। अशोक लेलैंड  2832-6x4 टिपर 320 HP और टाटा सिग्ना 2830. के टिपर 300 hp इंजन पावर प्रदान करता है। वहीं इनकी पेलोड कैपेसिटी और इंजन परफॉर्मेंस भी बढ़िया है। ये ईंधन की बचत करने वाले टिपर हैं।

इंजन और तकनीकी स्पेसिफिकेशंस तुलना

अशोक लेलैंड 2832-6x4 टिपर का इंजन शक्तिशाली है। यह A series CRS with i-Gen6 Technology 320 Hp Engine Brakes available टेक्निक का बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ आता है। इससे 1200 Nm हाई टॉर्क जनरेट होता है, इससे यह टिपर कठिन रास्तों में भी बाधारहित काम करता है। यह बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के साथ आता है। 10 चक्के के इस टिपर में 220 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी आती है वहीं यह 2.5 से 3.5 kmpl का माइलेज प्रदान कर सकता है। इस टिपर में आपको CGR – 12.73:1, 9 Forward  का गियरबॉक्स मिलता है। इसमें मैन्युअल ट्रांसमिशन है और पावर स्टीयरिंग दिया गया है। 

दूसरी तरफ टाटा सिग्ना 2830.के टिपर का इंजन भी काफी दमदार आता है। यह Cummins 6.7L OBD-II टेक्निक से निर्मित् है और बीएस 6 फेज-2 के एमिशन नॉर्म्स को पूरा करता है। इससे 1100 nm टॉर्क जनरेट होता है जो अधिक भार के लिए पर्याप्त है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 300 लीटर आती है। इससे यह लंबी यात्रा के लिए ड्राइवर को बेफिक्र रखता है। इसकी माइलेज बढिया है। यह 80 kmph की अधिकतम स्पीड प्रदान कर सकता है। यह टिपर G 1150, 9 Forward + 1 Rever गियरबॉक्स के साथ आता है। टाटा सिग्ना 2830. K टिपर का स्टीयरिंग Power with Tilt & Telescopic आता है। 

टेबल: मुख्य स्पेसिफिकेशंस 

व्हीकल का नाम अशोक लेलैंड 2832-6x4 टिपर टाटा सिग्ना 2830. K टिपर
इंजन A series CRS with i-Gen6 Technology Cummins 6.7L OBD-II
पावर 320 hp 300 hp
टॉर्क 1200nm 1100 nm
गियरबॉक्स CGR – 12.73:1, 9 Forward G 1150, 9 Forward + 1 Rever
फ्यूल टैंक 220 लीटर 300 लीटर

केबिन और फीचर्स कंपेयरिंग

अशोक लेलैंड 2832-6x4 टिपर का केबिन बॉक्स बॉडी विकल्प में आता है। यह एसी सुविधा से युक्त केबिन है। इसमें टिल्टेबल ऑप्शन है और यह डे टाइप का केबिन है। केबिन में ड्राइवर की सीट विद बेल्ट और एडजस्टेबल आती है। इसमें ड्राइवर के अलावा 1 अन्य यात्री की सीट भी आती है। वहीं ड्राइवर डिस्प्ले इंफोर्मेशन सिस्टम है। फॉग लाइट  स्विच दिया गया है। 

टाटा सिग्ना 2830. के टिपर का केबिन बॉडी विकल्प में आता है। यह सिग्ना केबिन है। इसमें भी एसवी सुविधा है जिससे ड्राइवर को थकान महसूस नहीं होती और पूरा आराम मिलता है। इस ट्रक में ड्राइवर के अलावा 2 अन्य यात्रियों की सीटें विद बेल्ट आती हैं। केबिन में टेलीमैटिक्स फीचर भी दिया गया है। वहीं फॉग लाइट स्विच है।

व्हीलबेस और टायर्स

अशोक लेलैंड  2832-6x4 टिपर का व्हीलबेस  4100 mm आता है और इसके फ्रंट टायर 11x 20 ml एवं रियर टायर भी इसी साइज में आते हैं। ये टायर सड़क पर अच्छी ग्रिप वाले मजबूत टायर हैं। दूसरी ओर टाटा सिग्ना 2830. के टिपर का व्हीलबेस 3800 mm है। इसके फ्रंट टायर 11X20NT एवं रियर टायर भी  11X20NT  साइज में आते हैं।

कीमत कंपेयर

अशोक लेलैंड 2832-6x4 टिपर का प्राइस 39.30 लाख से 44.54 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है, जबकि टाटा सिग्ना 2830.के टिपर की कीमत 49.68 लाख से 53.68 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

डाउन पेमेंट में अंतर

अशोक लेलैंड  2832-6x4 टिपर खरीदने पर आपको 3,93000 रुपये डाउन पेमेंट देना होता है, और इस पर कुल लोन की ईएमआई 84,145 रुपये ही आती है। वहीं टाटा सिग्ना 2830.के टिपर लोन पर खरीदने पर आपको 4,96,789 रुपये डाउन पेमेंट का भुगतान करना होगा। इस पर हर माह 1,06,367 रुपये की ईएमआई देनी होती है।

अशोक लेलैंड  2832-6x4 और टाटा सिग्ना 2830.के टिपर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

Q.1 अशोक लेलैंड 2832-6x4 और टाटा सिग्ना 2830.के में सस्ता टिपर कौनसा है?

Ans- इनमें अशोक लेलैंड 2832- 6x4 टिपर सस्ता है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 39.30 लाख से 44.54 लाख रुपये है।

Q.2 अशोक लेलैंड 2832-6x4 और  टाटा सिग्ना 2830.के टिपर में किसका व्हीलबेस बड़ा है?

Ans- इन दोनों टिपर्स में अशोक लेलैंड 2832- 6x4 टिपर का व्हीलबेस बड़ा,है जो 4100 mm है।

Q.3 अशोक लेलैंड 2832-6x4 और  टाटा सिग्ना 2830.के टिपर में किसी इंजन पावर ज्यादा आती है?

Ans- इनमें अशोक लेलैंड 2832- 6x4 टिपर की इंजन पावर ज्यादा है, जो 320 hp है।

Q.4 अशोक लेलैंड 2832-6x4 टिपर और  टाटा सिग्ना 2830. के टिपर  कितने चक्के के टिपर हैं?

Ans- ये दोनों टिपर 10 चक्के में आते हैं।

Q.5 अशोक लेलैंड 2832-6x4 और टाटा सिग्ना 2830.के टिपर में फ्यूल टैंक कैपेसिटी किसकी ज्यादा आती है?  

Ans- टाटा सिग्ना 2830.के टिपर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी अधिक है, जो 300 लीटर है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks