जानें, अशोक लेलैंड 2832 - 6x4 टिपर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत
टिपर्स का उपयोग अधिकतर सड़क, बांध, बिजली परियोजनाओं जैसे बड़े कार्यों के लिए किया जाता है, टिपर से मिट्टी, भारी पत्थर, रेत, गिटि्टयां, कोयला आदि जैसे समानो का ट्रांसपोर्ट किया जाता है। इसके अलावा इन्हें किसी चट्टानों को खाली करने के लिए भी इस्तेमाल में लिया जा सकता है। टिपर को मुश्किल और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर भारी समान को ढोकर चलना होता है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई टिपर मौजूद है, लेकिन अधिक पेलोड क्षमता और ज्यादा माइलेज वाले कुछ टिपर ही है। इन्हीं में से एक Ashok Leyland का अशोक लेलैंड 2832 - 6x4 टिपर भी है। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड सालों से पहले ग्राहकों के लिए कम कीमत में बेहतरीन टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस वाले वाहनों को लॉन्च करती आई है। कंपनी के पिकअप, ट्रक और टिपर आपको आसानी से देखने को मिल जाते है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको अशोक लेलैंड 2832 - 6x4 टिपर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे है।
अशोक लेलैंड 2832 टिपर 6x4 के स्पेसिफिकेशन्स
अशोक लेलैंड के इस टिपर में आपको A-Series, BS-VI 6 cylinder with i-Gen6 technology के साथ 320 होर्स पावर जेनरेट करने वाला पावरफुल इंजन देखने को मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 1200 NM है। कंपनी के इस टिपर में 220 लीटर का एक बड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। Ashok Leyland कंपनी अपने इस टिपर के साथ 2.5 - 3.5 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा करती है। अशोक लेलैंड 2832 - 6x4 टिपर में आपको काफी ज्यादा पेलोड क्षमता देखने को मिलती है। अशोक लेंलैंड के इस टिपर का जीवीडब्ल्यू 28000 किलोग्राम है। कंपनी ने इसे 4100 MM व्हीलबेस में निर्मित किया है। इसके फ्रंट में एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड दी गई है, जिसमें 2 वाइपर देखने को मिलते है। 10 चक्के वाले अशोक लेलैंड टिपर में 11×20 ML फ्रंट टायर और 11×20 ML रियर टायर दिए गए है।
अशोक लेलैंड 2832 टिपर 6x4 के फीचर्स
अशोक लेलैंड 2832 टिपर 6X4 में आपको इसका Hydraulic assisted power steering. 450 mm स्टीयरिंग के साथ CGR – 12.73:1, 9 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। इस टिपर में सेफ्टी के लिए पार्किंग ब्रेक के साथ में Full air Dual line with ABS with ASA ब्रेकस दिए गए है। इसके अलावा इस टिपर में आपको काफी स्पेस वाला केबिन मिल जाता है। यदि इसकी सीट क्षमता की बात करें तो इस टिपर में 1 ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर सीट देखने को मिलती है। अशोक लेलैंड ने अपने इस टिपर को Parabolic, with Shock absorber and ARB फ्रंट सस्पेंशन और Heavy duty Bogie suspension रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया है।
अशोक लेलैंड 2832 - 6x4 टिपर कीमत
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में कम कीमत में बेहतरीन व्हीकल लॉन्च करने के लिए पहचाने जाने वाली अशोक लेलैंड कंपनी ने अपने इस टिपर का प्राइस भी किफायती रखा है। Ashok Leyland के 2832 टिपर 6x4 की एक्स शोरूम कीमत 39.30 लाख से 44.54 लाख रूपये रखी गई है। यदि आपने भी अपनी सुविधा के अनुसार इस टिपर को पसंद कर लिया है और आप अशोक लेलैंड 2832 - 6x4 टिपर को खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते है।
अशोक लेलैंड 2832 टिपर 6x4 से जुड़े कुछ FAQ
Q.1 अशोक लेलैंड 2832 टिपर 6x4 की कीमत क्या है?
Ans भारत में अशोक लेलैंड 2832 टिपर 6x4 की एक्स शोरूम कीमत 39.30 लाख से 44.54 लाख रूपये रखी गई है।
Q.2 अशोक लेलैंड 2832 टिपर 6x4 माइलेज क्या है?
Ans कंपनी अपने इस टिपर के साथ 2.5 से 3.5 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा करती है।
Q.3 अशोक लेलैंड 2832 टिपर 6x4 का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans अशोक लेलैंड के इस टिपर का जीवीडब्ल्यू 28000 किलोग्राम है।
Q.4 अशोक लेलैंड 2832 टिपर 6x4 की इंजन क्षमता क्या है?
Ans अशोक लेलैंड के इस टिपर में A-Series, BS6, 6 cylinder with i-Gen6 technology के साथ 320 होर्स पावर जेनरेट करने वाला पावरफुल इंजन देखने को मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 1200 एनएम है।
Q.5 अशोक लेलैंड 2832 टिपर 6x4 का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans अशोक लेलैंड के इस टिपर का व्हीलबेस 4100 MM का है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT