Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
Saurjesh Kumar
3 फरवरी 2024

अशोक लेलैंड 3525 8×4 एच6 : 247 एचपी में सबसे आधुनिक इंजन वाला टिपर

By Saurjesh Kumar News Date 03 Feb 2024

अशोक लेलैंड 3525 8×4 एच6 : 247 एचपी में सबसे आधुनिक इंजन वाला टिपर

अशोक लेलैंड 3525 8×4 एच6 : जानें क्या है इस टिपर की खासियत

अशोक लेलैंड 3525 8×4 एच6 टिपर भारत का लोकप्रिय टिपर है, जिसका उपयोग मुख्य तौर पर खनन उद्योगों या माइनिंग बिजनेस के लिए किया जाता है। यह टिपर 247 एचपी पावर कैपेसिटी के साथ आता है, जिसकी जीवीडब्ल्यू 35000 किलोग्राम है। भारी माल का ट्रांसपोर्टेशन और खनन उद्योगों से जुड़े माल जैसे गिट्टी, बालू आदि का परिवहन भी इस टिपर की मदद से किया जाता है। अशोक लेलैंड का यह टिपर मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में काम करने के लिए जाना जाता है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत की बढ़ती इकोनॉमी और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ टिपर की मांग में बढ़ोतरी हुई है। इस व्हीकल में 12 टायरों की संख्या है, जिसकी मदद से यह पेलोड को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जा पाता है। अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए अशोक लेलैंड 3525 8×4 एच6 टिपर खरीदना चाहते हैं तो यह व्हीकल शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इसका उपयोग निर्माण में काम आने वाले भारी मालों के परिवहन में भी किया जा सकता है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड 3525 8×4 एच6 टिपर के बारे में, टिपर की खासियत, उपयोगिता और लाभ की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

पावर कैपेसिटी, जीवीडब्ल्यू और इंजन

अशोक लेलैंड 3525 8×4 एच6 टिपर की इंजन एच सीरीज सीआरएस विथ आई जेन6 तकनीक 250एच से लैस है। इस टिपर की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 35000 किलोग्राम है। अशोक लेलैंड 3525 8×4 एच6 टिपर की पावर कैपेसिटी 247 एचपी है। 

टॉर्क क्षमता 

अशोक लेलैंड 3525 8×4 एच6 टिपर की टॉर्क क्षमता 900 न्यूटन मीटर है, जो बहुत अच्छी मानी जा सकती है। टॉर्क अच्छी होने की वजह से अशोक लेलैंड 3525 8×4 एच6 टिपर पूरी पेलोड के साथ भारत के मुश्किल सड़कों और चुनौतीपूर्ण खनन क्षेत्रों में चलने में सक्षम है।

अशोक लेलैंड 3525 8×4 एच6 टिपर की उपयोगिता?

इस टिपर का उपयोग भारी धातुओं के ट्रांसपोर्टेशन, खनन उद्योगों से जुड़े उत्पादों के ट्रांसपोर्टेशन, गारबेज ट्रांसपोर्टेशन, कचरा प्रबंधन आदि किया जा सकता है। यह बेहद किफायती होता है क्योंकि इस टिपर में मजबूत हाइड्रोलिक पिस्टन लगा हुआ है, जिसकी मदद से ट्रॉली से पेलोड को आसानी से डंप किया जा सकता है और इससे अनलोडिंग में लगने वाले लेबर कॉस्ट भी शून्य हो जाता है।

क्यों खरीदें अशोक लेलैंड 3525 8×4 एच6 टिपर?

यह टिपर कंस्ट्रक्शन मैटेरियल जैसे बालू, गिट्टी जैसे जरूरी उत्पादों का ट्रांसपोर्टेशन करता है, जो कॉस्ट एफिशिएंट होता है। ऑटोमैटिक अनलोडिंग की वजह से लेबर कॉस्ट में कमी आती है और इससे वाहन मालिक को अच्छा मुनाफा मिल पाता है।

अशोक लेलैंड 3525 8×4 एच6 टिपर - 60 महीने के लिए ₹70,418 रुपए की ईएमआई के साथ

अशोक लेलैंड 3525 8×4 एच6 टिपर की कीमत ₹37 लाख रुपए से ₹39 लाख के बीच है। हालांकि अगर आप इस व्हीकल को फाइनेंस पर लेना चाहते हैं तो इसे आप 20% या 7.40 लाख रुपए के अग्रिम भुगतान पर घर ले जा सकते हैं। शेष लोन राशि का भुगतान ₹70,418 रुपए की मासिक ईएमआई के साथ कर  सकते हैं। हालांकि लोन की ब्याज दर, लोन की राशि और मासिक किश्त ग्राहक के सिबिल स्कोर पर निर्भर करती है जो कम या ज्यादा हो सकती है।

अगर आप अशोक लेलैंड का यह टिपर खरीदना चाहते हैं तो नजदीकी अशोक लेलैंड डीलर से यह व्हीकल खरीद सकते हैं। ट्रक जंक्शन पर डीलर की जानकारी उपलब्ध है। अशोक लेलैंड 3525 8×4 एच6 टिपर के पेज पर डीलर से बात करें विकल्प चुनें और फॉर्म भरकर सबमिट करें। इसके अलावा वाहन पर चल रहे नए ऑफर या त्योहारों पर चल रहे ऑफर की जानकारी के लिए ऑफर प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करें और फॉर्म भरकर सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top