जानें अशोक लेलैंड 4220 एचजी की खासियत, फीचर्स, कीमत और उपयोगिता
बढ़ती कार्गो जरुरतों के समाधान में लिए दमदार कमर्शियल व्हीकल ट्रक की मांग बढ़ी है। यही कारण है कि ट्रक ट्रांसपोर्ट व्यापार बीते कुछ वर्षों में बहुत लाभदायक साबित हुआ है। अशोक लेलैंड 4220 एचजी ट्रक एडवांस फीचर्स और जबरदस्त ड्राइविंग फैसिलिटी से लैस है। यह ट्रक अपने मजबूत पावर कैपेसिटी की मदद से मुश्किल से मुश्किल कार्यों को आसान कर देता है। अशोक लेलैंड का यह दमदार ट्रक अत्याधुनिक इंजीनियरिंग से निर्मित है और जबरदस्त फीचर और नवीनतम तकनीक के साथ यह ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यह 14 चक्का वाहन है जिसकी मदद से भारी से भारी पेलोड कैपेसिटी के साथ यह मालपरिवहन कर सकता है। अशोक लेलैंड 4220 एचजी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत ₹37.50 लाख से शुरू होती है हालांकि इस ट्रक की अधिकतम एक्स शोरूम प्राइस ₹42.50 लाख रुपए तक हो सकती है। इस ट्रक से निर्माण के क्षेत्र में उपयोग में आने वाली भारी से भारी मैटेरियल, धातु आदि का ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है। इस वाहन की लंबाई अच्छी खासी होती है जिससे स्टील, लोहा, सीमेंट जैसे भारी उत्पादों का लंबी दूरी तक का परिवहन आसान हो जाता है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड 4220 एचजी ट्रक के बारे में, ट्रक की खासियत, कीमत, फीचर्स एवं उपयोगिता आदि की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
क्या है अशोक लेलैंड 4220 एचजी ट्रक की खासियत ?
भारत में कार्गो समाधान के लिए ट्रक की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ भारी कार्गो मैटेरियल्स का ट्रांसपोर्टेशन के लिए ट्रक बहुत उपयुक्त वाहन है। इन्हीं आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अशोक लेलैंड ने एक दमदार ट्रक मार्केट में उतारा है, जो व्यापार को सपोर्ट देने और बढ़ी कार्गो समाधान जरूरतों को पूरी करने में सक्षम है। इस वाहन में मौजूद फीचर और इसके परफॉर्मेंस पर गौर करें तो इस वाहन की कीमत बहुत किफायती मानी जा सकती है। यह वाहन 200 एचपी पावर से युक्त है। इस वाहन का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 42000 kg है। वहीं इस वाहन का व्हीलबेस 6600 mm है। यह 14 चक्का वाहन है। इसकी टॉर्क कैपेसिटी 700 न्यूटन-मीटर है। इस वाहन में 8 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियरबॉक्स मौजूद है।
क्यों खरीदें अशोक लेलैंड 4220 एचजी ट्रक?
अगर आप अपने नए अथवा पुराने बिजनेस के लिए ट्रक खरीदना चाहते हैं तो अशोक लेलैंड का यह ट्रक एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। यह ट्रक ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप है और यह बेहद खास है। यह अच्छा माइलेज देने वाला ट्रक है। इसमें अच्छी अच्छी पेलोड क्षमता मौजूद है। इसमें 375 लीटर का ईंधन टैंक कैपेसिटी उपलब्ध है, जिससे यह वाहन बिना किसी रुकावट, लंबी दूरी का परिवहन कर सकता है। बार-बार रिफ्यूलिंग से बचने के लिए इसमें बड़ी ईंधन टैंक कैपेसिटी प्रदान की गई है। जिससे समय की बचत हो पाती है और इस वाहन की उत्पादकता में भी बढ़ोतरी होती है। बता दें कि इस वाहन से माइलेज भी अच्छा मिल पाता है। जिससे यह वाहन बहुत किफायती हो जाता है। यह वाहन अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल पाता है।
कैसे उठाएं लाभ?
अगर आप अशोक लेलैंड की इस ट्रक को खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर अशोक लेलैंड 4220 एचजी ट्रक पेज पर जाकर इससे जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नवीनतम तकनीक एवं फीचर्स से लैस यह पावरफुल ट्रक खरीदने के लिए आप अशोक लेलैंड के नजदीकी डीलर से भी संपर्क कर सकते हैं। अपने नजदीकी डीलर की जानकारी पाने के लिए ट्रक जंक्शन के अशोक लेलैंड 4220 एचजी ट्रक पेज पर जाएं और “डीलर से बात करें” विकल्प पर क्लिक करें। बता दें कि इस वाहन पर 80% फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है। अगर आप इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तो पेज पर ही लोन आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करें और फॉर्म भरकर सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT