अशोक लेलैंड 4225 टिपर से बढ़ेगी कमाई, जानें इसके फीचर्स
अशोक लेलैंड 4225 टिपर भारत के प्रसिद्ध टिपरों में से एक है। इस टिपर की मदद से खनन उद्योगों या माइनिंग बिजनेस को अवसंरचनात्मक सपोर्ट दिया जा सकता है। यह टिपर 250 एचपी पावर कैपेसिटी के साथ आता है, जिसकी जीवीडब्ल्यू 42000 किलोग्राम है और इसकी व्हीलबेस 6600 MM है। इस कमर्शियल व्हीकल की मदद से भारी से भारी माल का ट्रांसपोर्टेशन मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में किया जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत की बढ़ती इकोनॉमी और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ टिपर की मांग भी बढ़ी है। निर्माण में काम आने वाले भारी मालों के परिवहन में इस वाहन का विशेष उपयोग देखने को मिलता है। निर्माण साइट के अतिरिक्त इसका उपयोग खनन उद्योगों में भी किया जाता है। अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए बेहद किफायती और पावरफुल टिपर की तलाश में हैं तो अशोक लेलैंड 4225 टिपर बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड 4225 टिपर के बारे में, इसके फीचर्स और उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।
पावर कैपेसिटी और जीवीडब्ल्यू
अशोक लेलैंड 4225 टिपर की पावर कैपेसिटी 250 एचपी है। इस टिपर की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 42 टन है। इसकी व्हीलबेस 6600 MM है। अच्छी पावर कैपेसिटी होने की वजह से 14 चक्कों वाला यह टिपर भारत के मुश्किल सड़कों पर चलने में सक्षम है।
इंजन, ईंधन टैंक और माइलेज
इस टिपर में ए सीरीज सीआरएस विद iGen6 टेक्नोलॉजी इंजन प्रदान किया गया है। इस व्हीकल की ईंधन टैंक कैपेसिटी 375 लीटर है, जो बहुत अच्छी मानी जा सकती है। अशोक लेलैंड 4225 टिपर की माइलेज 4 किलोमीटर प्रति लीटर है।
टॉर्क क्षमता और स्पीड
अशोक लेलैंड के इस टिपर की टॉर्क क्षमता 900 न्यूटन मीटर है, जो बहुत अच्छी है। अच्छी टॉर्क क्षमता होने की वजह से यह टिपर पूरी पेलोड कैपेसिटी के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकता है। अशोक लेलैंड 4225 टिपर की अधिकतम चाल 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।
अशोक लेलैंड 4225 टिपर के वेरिएंट
अशोक लेलैंड 4225 टिपर के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं:
वेरिएंट | कीमत |
अशोक लेलैंड 4225 कैब/6600/24 | ₹40.38 लाख से ₹42.50 लाख रुपए |
अशोक लेलैंड 4225 कैब/6600/26 | ₹40.38 लाख से ₹42.00 लाख रुपए |
अशोक लेलैंड 4225 6600/कैब | ₹40.38 लाख से ₹43.12 लाख रुपए |
अशोक लेलैंड 4225 टिपर की उपयोगिता?
अशोक लेलैंड टिपर को भारी धातुओं के ट्रांसपोर्टेशन के अलावा खनन उद्योगों आदि में उपयोग में लाया जाता है। वहीं इस व्हीकल से गारबेज ट्रांसपोर्टेशन, कचरा प्रबंधन भी किया जा सकता है।
इस टिपर से अनलोडिंग का खर्च कम होता है क्योंकि इसमें मजबूत हाइड्रोलिक पिस्टन लगा हुआ है, जिसकी मदद से ट्रॉली में मौजूद पेलोड आसानी से डंप किया जा सकता है।
क्यों खरीदें अशोक लेलैंड 4225 टिपर?
यह टिपर छोटे एवं बड़े निर्माण क्षेत्र के साथ खनन साइट्स पर प्रमुखता से उपयोग में लाया जाता है। कंस्ट्रक्शन मैटेरियल जैसे बालू, गिट्टी, और अन्य जरूरी निर्माण उत्पादों का ट्रांसपोर्टेशन भी इस वाहन के जरिए आसानी से किया जाता है। बेहद किफायती होने की वजह से इस व्हीकल का उपयोग लागत प्रभावी होता है और आसान और ऑटोमैटिक अनलोडिंग की वजह से लेबर कॉस्ट में कमी आती है।
अशोक लेलैंड 4225 टिपर - 60 महीने के लिए ₹76,851 रुपए की ईएमआई के साथ
अशोक लेलैंड 4225 टिपर की कीमत ₹40.38 लाख रुपए से ₹43.12 लाख के बीच है। इस व्हीकल को आप 20% यानी लगभग 8.07 लाख रुपए के अग्रिम भुगतान पर ले जा सकते हैं। शेष 80% लोन राशि पर ₹76,851 रुपए की मासिक किश्त का भुगतान कर सकते हैं। हालांकि लोन अमाउंट, ब्याज दर और किश्त की राशि ग्राहक के सिबिल स्कोर पर निर्भर करती है जो कम या अधिक हो सकता है।
अगर आप अशोक लेलैंड का यह टिपर खरीदना चाहते हैं तो नजदीकी अशोक लेलैंड डीलर से यह व्हीकल खरीदा जा सकता हैं। डीलर की जानकारी के लिए ट्रक जंक्शन पर इस टिपर के पेज पर जाएं और डीलर से बात करें विकल्प चुनें और फॉर्म भरकर सबमिट करें, जिससे आपको अपने नजदीकी डीलर की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसके अतिरिक्त पर वाहन पर चल रहे नए ऑफर या त्योहारों पर चल रहे ऑफर की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए ऑफर प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करें और फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT