Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
28 दिसंबर 2023

अशोक लेलैंड 4825 10×2 डीटीएलए एमएवी ट्रक : सबसे पावरफुल 16 चक्का ट्रक

By News Date 28 Dec 2023

अशोक लेलैंड 4825 10×2 डीटीएलए एमएवी ट्रक : सबसे पावरफुल 16 चक्का ट्रक

जानें अशोक लेलैंड 4825 10×2 डीटीएलए एमएवी ट्रक की खासियत, कीमत और सबकुछ

नए व्यापार की शुरुआत के लिए या अपने पुराने व्यापार को अवसंरचनात्मक सपोर्ट देने के लिए यदि आप भी एक दमदार ट्रक की खोज में हैं तो अशोक लेलैंड 4825 10×2 डीटीएलए एमएवी ट्रक ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस वाहन की खासियत है कि यह बहुत पावरफुल होने के साथ बहुत अच्छी पेलोड कैपेसिटी के साथ 16 चक्कों वाला लंबा ट्रक है। जिसमें बहुत अधिक मात्रा में गुड्स का ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है। इस वाहन का माइलेज बहुत अच्छा है। प्रति किलोग्राम परिवहन लागत पर गौर करें तो इस ट्रक से परिवहन लागत कम से कम हो पाती है। यह वाहन अच्छी इकोनॉमी के साथ परिवहन करता है। उल्लेखनीय है कि अशोक लेलैंड अच्छी माइलेज और जबरदस्त पावर क्षमता वाले वाहनों का निर्माण करता है। खासकर कमर्शियल वाहन के क्षेत्र में अशोक लेलैंड भारत की टॉप कंपनियों में आता है। अशोक लेलैंड का यह बेहतरीन मॉडल अपनी बहुत अच्छी इकोनॉमी की वजह से प्रसिद्ध है, जिससे व्हीकल मालिक को बहुत फायदा होता है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड 4825 10×2 डीटीएलए एमएवी ट्रक के बारे में, ट्रक की विशेषता, कीमत और उपयोग आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है अशोक लेलैंड 4825 10×2 डीटीएलए एमएवी ट्रक की खासियत?

अशोक लेलैंड का यह ट्रक अपने उपयोगी फीचर्स और कार्य प्रदर्शन की वजह से बहुत खास है। गौरतलब है कि अशोक लेलैंड कंपनी भारत के बेहतरीन और गुणवत्तापूर्ण वाहन का निर्माण करने के लिए जानी जाती है, जो अपने स्ट्रॉन्ग क्वालिटी पार्ट्स और व्हीकल की मजबूत मैन्युफैक्चरिंग के लिए जानी जाती है। अशोक लेलैंड अपनी अच्छी माइलेज और क्वालिटी फीचर्स के साथ कम कीमत में वाहनों का निर्माण करती है। किफायती निर्माण की वजह से भारत के ज्यादातर मध्यम एवं उच्च वर्ग के बिजनेसमैन अपने बिजनेस के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अशोक लेलैंड का वाहन खरीदते हैं।

इसके अलावा यह कंपनी बेहतरीन माइलेज वाले कमर्शियल वाहनों की मैनुफैक्चरिंग करती है, जिससे यह ट्रक लागत प्रभावी परिवहन को बढ़ावा देता है। कम डीजल खपत की वजह से यह वाहन ट्रांसपोर्टेशन में वाहन मालिक को ज्यादा मुनाफा दे पाता है। यह ट्रक में डीजल इंजन है, जो 250 एचपी की दमदार पावर कैपेसिटी से लैस है। इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 47,500 किलोग्राम है। इस वाहन का व्हीलबेस 6600mm है। वहीं इसमें आई जेन तकनीक के इंजन लगे हुए हैं जो कम से कम ईंधन की खपत से ज्यादा से ज्यादा दूरी तय करने में ट्रक की मदद करता है। इस वाहन की ईंधन टैंक क्षमता 375 लीटर है, जिससे यह बिना किसी अवरोध लंबी दूरी तक का सफर कर पाता है। इस वाहन से प्राप्त होने वाले माइलेज की बात करें तो यह 2.5 से 3.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसके अलावा इस ट्रक की कुछ खासियत इस प्रकार है :

  • यह 16 व्हीकल ट्रक है |

  • इस वाहन से 900 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट किया जा सकता है |

  • इस वाहन की अधिकतम चाल 80 किलोमीटर प्रति घंटा है |

अशोक लेलैंड 4825 10×2 डीटीएलए एमएवी ट्रक के वेरिएंट

अशोक लेलैंड 4825 10×2 डीटीएलए एमएवी ट्रक के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं :

वेरिएंट का नाम कीमत
अशोक लेलैंड 4825 10×2 डीटीएलए एमएवी 6600(28 फीट) ट्रक ₹45.32 से ₹50.42 लाख रुपए
अशोक लेलैंड 4825 10×2 डीटीएलए एमएवी 6600(30 फीट) ट्रक ₹45.32 से ₹50.45 लाख रुपए

कैसे उठाएं लाभ?

अगर आप अशोक लेलैंड 4825 10×2 डीटीएलए एमएवी ट्रक खरीदना चाहते हैं या इस ट्रक के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो ट्रक जंक्शन पर अपनी रिक्वायरमेंट दर्ज कर सकते हैं। आप इस प्रोडक्ट के पेज पर जाकर ऑफर प्राप्त करें या Get Offer पर क्लिक करते हुए इस वाहन पर चल रहे लेटेस्ट ऑफर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप चाहें तो इस वाहन की मुफ्त टेस्ट ड्राइव की बुकिंग भी कर सकते हैं। ट्रक जंक्शन ग्राहकों को बेहतर उत्पाद के चयन से लेकर उसे फाइनेंस करने तक सहायता प्रदान करता है। ट्रक जंक्शन के पेज पर लोन आवेदन करें पर क्लिक करते हुए इस वाहन पर लोन के लिए भी एप्लीकेशन दी जा सकती है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT          

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top