अशोक लेलैंड अपना वाहन प्लेटफार्म कराएगा उपलब्ध
भारत की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड स्वायत्त ड्राइविंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी ने हाल ही यूके की वैश्विक विशेषज्ञ कंपनी ऐड्राइवर्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। ये दोनो कंपनियां लंबे समय के लिए अशोक लेलैंड के अपने वाहनों के प्लेटफार्म पर मिल कर स्वायत्त ड्राइविंग के काम को गति देंगीं। बता दें कि अशोक लेलैंड की इस खास योजना में ऐड्राइवर्स (Aidrivers) कंपनी अपने ज्ञान और अनुभव को साझा करेगी। इससे अशोक लेलैंड की औद्योगिक गतिशीलता मिलेगी। दोनों कंपनियों के बीच हुआ समझौता ज्ञापन के तहत बाजार के अवसरों का पता लगाने पर भी करार हुआ है। आइए, जानते हैं अशोक लेलैंड का ऐड्राइर्स के साथ हुआ यह समझौता ज्ञापन क्या है। इससे अशोक लेलैंड को क्या फायदा मिलेगा?
वाणिज्यिक वाहन उद्योग की जरूरतें होंगी पूरी
बता दें कि अशोक लेलैंड और ऐड्राइवर्स के बीच हुआ समझौता ज्ञापन अशोक लेलैंड की वैश्विक वाहन उद्योग की जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगा। इस तरह से ऐड्राइवर्स और अशोक लेलैंड इन दोनों के बीच तकनीकी ज्ञान, कौशल और संसाधनों के आदान-प्रदान के साथ ड्राइविंग क्षेत्र में भी काम बढ़ेगा। समझौता ज्ञापन के बारे में ऐड्राइवर्स के संस्थापक और सीईओ रफीक स्वाश ने कहा है कि यह समझौता ज्ञापन संयुक्त नवाचार एवं प्रेरणा के लिए नींव प्रदान करता है। ऐसे स्पष्ट अवसर हैं जहां ऐड्राइवर्स और अशोक लेलैंड दोनों निकट भविष्य के निर्माण के लिए आधुनिक तकनीकी संसाधनों के साथ कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
ग्रीन मोबिलिटी को मिलेगा बढ़ावा
यहां बता दें कि अशोक लेलैंड और ऐड्राइवर्स (Aidrivers) कंपनी के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MOU) के अंतर्गत अशोक लेलैंड अपने स्वच्छ हरित वाहनों को भी बढ़ावा देगा। वहीं साझेदार लक्षित बाजारों और सहयोग के अवसरों का पता लगाएंगे। इसके अलावा समझौता स्वायत्त वाहनों, औद्योगिक गतिशीलता उपकरण और अन्य स्वायत्त औद्योगिक स्वचालन समाधानों की संभावना व्यक्त करता है।
अशोक लेलैंड कंपनी की विशेषताएं
यहां बता दें कि अशोक लेलैंड भारत की सबसे बड़ी दूसरी वाणिज्यिक कंपनी है। यह 1948 से अपने ग्राहकों को कमर्शियल और पैसेंजर वाहनों की आपूर्ति कर रही है। इसके सभी उत्पाद बेहतरीन होते हैं और ड्राइव लाइन विकल्प प्रदान करते हैं। अशोक लेलैंड की विशेषताएं इस प्रकार हैं-
- इसके द्वारा निर्मित ट्रक एवं अन्य वाहन कम रखरखाव वाले होते हैं।
- अशोक लेलैंड के उत्पाद अधिक विश्वसनीय और टिकाऊ माने जाते हैं।
- अशोक लेलैंड के ट्रक के डिजायन हमेशा ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर बनाए जाते हैं।
- सभी अशोक लेलैंड वाहन अपने लांच से पहले गुणवत्ता और विश्वसनीयता की कठोर जांच से गुजरते हैं।
- अशोक लेलैंड कंपनी के पास बड़े ग्राहक आधार के साथ 550 से अधिक टचप्वाइंट्स की एक विशाल सेवा और नेटवर्क है जो विश्व स्तर पर सडक़ सेवाओं की सुविधा प्रदान करते हैं।
- कंपनी ने भारत भर में 9 स्थानों पर स्थित अपने सेवा प्रशिक्षण संस्थानों में 8 लाख ड्राइवरों को प्रशिक्षित किया है।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी संंबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT