Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
27 May 2023
Automobile

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप : जिंदगी भर निभाएं साथ, बड़ा दोस्त बढ़ाएं दोस्ती का हाथ

By News Date 27 May 2023

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप : जिंदगी भर निभाएं साथ, बड़ा दोस्त बढ़ाएं दोस्ती का हाथ

जानें, अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में अशोक लेलैंड की बड़ा दोस्त सीरीज को काफी ज्यादा पंसद किया जाता है। इस सीरीज में पिकअप और वैन देखने को मिल जाते हैं। बड़ा दोस्त सीरीज में आने वाले पिकअप शानदार परफॉर्मेंस के साथ लेटेस्ट फीचर्स में आते हैं। भारत में बड़ा दोस्त सीरीज के पिकअप का बड़ी संख्या में इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इनमें आपको काफी अच्छा माइलेज और पेलोड क्षमता देखने को मिल जाती है। भारतीय वाणिज्यिक वाहन बाजार में वैसे तो अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त सीरीज के कई पिकअप मौजूद है। लेकिन अगर हम बिजनेस को शुरूआत से ही प्रॉफिटेबल बनाने वाले पिकअप की बात करें, तो इसमें अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप का नाम सबसे पहले आता है। कंपनी का यह पिकअप 1478 CC इंजन कैपेसिटी के साथ 2.8 टन में आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत जानकारी देने जा रहे हैं।

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स

बड़ा दोस्त सीरीज के इस पिकअप में 1.5 L, 3 Cylinder Diesel Engine BS6 compliant इंजन आता है, जो 70 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 190 NM है, जो इसे बाधारहित कार्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त बनाती है। अशोक लेलैंड के इस पिकअप में आपको 1425 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी देखने को मिल जाती है, जिससे आप एक बार में ज्यादा माल की ढुलाई करके अधिक कमाई कर सकते हैं। कंपनी का यह पिकअप 2880 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप में आपको 13 से 15 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है, जो आपके बिजनेस को शुरूआत से ही प्रॉफिटेबल बनाए रखता है। कंपनी के इस पिकअप में 40 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। अशोक लेलैंड ने अपने इस पावरफुल पिकअप की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी है।

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप की बनावट

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप को 4818 MM लंबाई, 1842 MM चौड़ाई और 2056 MM ऊंचाई के साथ 2510 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस पिकअप को काफी आकर्षक और लेटेस्ट लुक में पेश किया है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे पंसद कर लेते हैं। इस पिकअप के फ्रंट में आपको एक मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। इस पिकअप में डबल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर्स आते हैं। बड़ा दोस्त सीरीज के इस पिकअप में ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर्स के लिए सीट्स देखने को मिल जाती है। अशोक लेलैंड के इस 4 चक्का पिकअप में 195 R15 LT (Tubeless) फ्रंट और रियर टायर आते हैं।

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप के फीचर्स

कंपनी के इस पिकअप में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। बड़ा दोस्त सीरीज का यह पिकअप Manual Synchromesh ट्रांसमिशन और 240 mm, Single, Diaphragm push type, Cable operated क्लच में आता है। इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic Vacuum assisted brakes Disc/Drum ब्रेक्स दिए गए हैं। कंपनी के इस पिकअप में Over slung Parabolic फ्रंट एक्सल और Over slung Semi Elliptic -2 Stage रियर एक्सल दिया गया है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप को Parabolic suspension with double acting shock absorber फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic leaf suspension with double acting shock absorber रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप का प्राइस

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड भारत की कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में किफायती कीमत में अपने वाहनों को लॉन्च करती आई है। कंपनी के सभी कमर्शियल वाहन आपको बेस्ट परफॉर्मेंस और पावरफुल इंजन के साथ देखने को मिल जाते हैं। Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 8.72 लाख से 9.47 लाख रुपये रखी है। यदि आपने इस पिकअप को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से खरीद सकते हैं।

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप के वेरिएंट और कीमत

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिल जाता है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त I2 एफएसडी/2510 2880 ₹ 8.72 - 9.25 लाख

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप की कीमत क्या है?

Ans - भारत में अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप का प्राइस 8.72 लाख से 9.47 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

Q.2. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप की पेलोड कैपेसिटी क्या है?

Ans - कंपनी के इस पिकअप में आपको 1425 किलोग्राम पेलोड क्षमता देखने को मिल जाती है।

Q.3. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans - अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप 2880 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

Q.4. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप का माइलेज क्या है?

Ans - कंपनी के इस पिकअप में आपको 13 से 15 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है।

Q.5. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप का व्हीलबेस साइज क्या है?

Ans - अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप को 2510 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us