Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत 15 साल पुराने 20 हजार वाहन होंगे सीज, एक साथ स्क्रैप करेगी सरकार वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन अब लीज पर मिलेंगे, टाटा मोटर्स और वर्टेलो ने की साझेदारी एसी केबिन अनिवार्य होने से ट्रक होंगे महंगे, 8 जून से पहले खरीदारी करके बड़ी बचत करें ग्रीनसेल मोबिलिटी को पीएम ई-बस सेवा योजना में 1,200+ इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला भारी-भरकम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हाईवे पर लगेंगे 360kW चार्जिंग पॉइंट, सरकार ने शुरू की तैयारी
Montra Electric Eviator
16 जुलाई 2023

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i3 प्लस : शानदार फीचर्स वाली पिकअप

By News Date 16 Jul 2023

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i3 प्लस :  शानदार फीचर्स वाली पिकअप

जानें, इसके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत और सभी विशेषताएं

ट्रक बिजनेस में पिकअप वाहन की उपयोगिता का कोई जवाब नहीं। यह अंतिम मील डिलीवरी के लिए सबसे उपयुक्त वाहन है। वहीं इंटरसिटी और इंट्रासिटी माल परिवहन के साथ ही यह गाड़ी गांव-देहात के ऊबड़-खाबड़ रास्तों को आसानी से नापती हुई शानदार प्रदर्शन करती है। भारत में अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहन निर्माण में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है, इसके लोकप्रिय पिकअप वाहनों में अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त बड़ा i3 प्लस सबसे बेस्ट पिकअप है। यह पिकअप 2990 kg जीवीडब्ल्यू और 1370 kg पेलोड कैपेसिटी के साथ आती है। इसके इंजन की पावर 80 HP है। वहीं यह एक ऐसी पिकअप है जो कंपनी द्वारा दी गई इसकी टेगलाइन- “जिंदगी भर निभाए साथ, बड़ा दोस्त बढ़ाए दोस्ती का हाथ” पंक्तियों को सार्थक करती है। आप भी अगर पिकअप गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो अशोक लेलैंड कंपनी की इस पिकअप को ही खरीदें। यह आपको 10 लाख रुपये से भी कम के सीमित बजट में ही उपलब्ध हो जाती है। कंपनी ने इसे बेहतर ढंग से डिजायन किया है। यह पिकअप बिग परफॉर्मेंस, बिग कंफर्ट और बिग सेविंग की क्वालिटी के कारण ज्यादा मुनाफा प्रदान करती है। आधुनिक टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट फीचर्स के साथ इस गाड़ी में आपको कई एक्स्ट्रा सुविधाएं भी मिलती हैं। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त आई 3 प्लस पिकअप की फुल जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।


 

लेटेस्ट इंजन के दम पर हर सफर को बनाएं आसान

अशोक लेलैंड दोस्त बड़ा i3 प्लस पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स तकनीकी समाधानों के साथ बेस्ट इन क्लास आते हैं। इसका इंजन 1.5 L, 3 Cylinder Diesel Engine बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के साथ निर्मित एक पावरफुल इंजन है। इससे 190 nm टॉर्क जनरेट होता है। इसे 240 mm, Single, Diaphragm push type, Cable operated के साथ ज्वाइंट किया गया है। यह इंजन 1478 cc कैपेसिटी के साथ आता है। इसमें 5 फॉरवर्ड और एक रिवर्स के साथ गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। यह गाडी आपको 13 से 15 kmpl की शानदार माइलेज देती है। यह 80 kmph की अधिकतम स्पीड प्रदान करता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 50 लीटर है। इसकी ग्रेडेबिलिटी  28.3 प्रतिशत आती है। 

मॉडल अशोक लेलैंड दोस्त बड़ा i3 प्लस पिकअप
इंजन 1.5 L, 3 Cylinder Diesel Engine बीएस 6
गियरबॉक्स 5 फॉरवर्ड और एक रिवर्स
टॉर्क 190 nm
माइलेज 13-15 kmpl
फ्यूल कैपेसिटी 50 लीटर
ग्रेडेबिलिटी 28.3 प्रतिशत

गुड बॉडी लुकिंग, बड़ी विंडशील्ड

इस पिकअप की फ्रंट एवं बैक बॉडी लुकिंग काफी शानदार है। इसकी बडी विंडशील्ड पर दो वाइपर लगे हैं। वहीं मध्य में बड़े आकार में अशोक लेलैंड की बैजिंग दी गई है जिसके साथ में कंपनी का लोगो है। नये डिजायन में हेलोजेन एवं इंडीकेटर्स आते हैं। ग्रिल और बंपर मजबूत हैं।

ब्रेक और सस्पेंशन

अशोक लेलैंड दोस्त बड़ा i3 प्लस पिकअप में आपको Hydraulic Vacuum assisted brakes Ventilated Discs/Drum ब्रेक के अलावा पार्किंग भी मिलते हैं। यह गाडी Overslung Parabolic ,3 Leaves  फ्रंट सस्पेंशन और Overslung Semi Elliptic (3+3 Leaves) रियर सस्पेंशन के साथ आती है।

ब्रेक Hydraulic Vacuum assisted brakes Ventilated Discs/Drum+ parking
सस्पेंशन फ्रंट Overslung Parabolic , (3 Leaves)
सस्पेंशन रियर Overslung Semi Elliptic (3+3 Leaves)

केबिन एवं अन्य फीचर्स

अशोक लेलैंड दोस्त बड़ा i 3 प्लस पिकअप का केबिन इजी वॉक थ्रू केबिन है। यह टिल्टेबल केबिन भी है। इसे डेक बॉडी के विकल्प के साथ डे केबिन के रूप में पेश किया गया है। केबिन में ड्राइवर की एडजस्टेबल सीट के साथ 2 अन्य यात्रियों की आरामदायक सीटें आती हैं। ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम भी इसमें दिया गया है। यह पावर स्टीयरिंग और फैक्ट्री फिटेड एसी सुविधा के साथ है। इसका व्हीलबेस 2590 mm आता है। इस पिकअप के चार टायर आते हैं। इनमें फ्रंट टायर 7.00 R15 LT -12 (Tube type) और रियर टायर 7.00 R15 LT -12 (Tube type) के रूप में आता है। ये टायर काफी मजबूत एवं सड़क पर अच्छी पकड़ वाले होते हैं।

कीमत एवं वारंटी

अशोक लेलैंड दोस्त बड़ा i3 प्लस पिकअप की कीमत  8.72 लाख रुपये से 9.28 लाख रुपये तक है। इस पर कंपनी ने 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी प्रदान की है। इसे आप ऑन लाइन कीमत पर खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें।

अशोक लेलैंड दोस्त बड़ा i3 प्लस पिकअप के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q.1- अशोक लेलैंड दोस्त बड़ा i3 प्लस पिकअप की जीवीडब्यू क्या है?

Ans- इस पिकअप की जीवीडब्ल्यू 2990 kg है।

Q.2- अशोक लेलैंड दोस्त बड़ा i3 प्लस पिकअप की पेलोड क्षमता क्या है?

Ans- यह पिकअप 1370 kg पेलोड कैपेसिटी के साथ आती है।

Q.3- अशोक लेलैंड दोस्त बड़ा i3 प्लस पिकअप की कीमत क्या है?

Ans- इस पिकअप की कीमत 8.72 लाख रुपये से 9.28 लाख रुपये तक है।

Q.4 - अशोक लेलैंड दोस्त बड़ा i3 प्लस पिकअप का इंजन कितनी पावर का है?

Ans- यह इंजन 80 HP पावर प्रदान करता है।

Q.5 - अशोक लेलैंड दोस्त बड़ा i3 प्लस पिकअप की माइलेज क्या है?

Ans- इसकी माइलेज 13-15 Kmpl है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top