अशोक लेलैंड की फ्लैगशिप कंपनी हिंदुजा ग्रुप ने शुरू की डिलीवरी
एलएनजी पॉवर ट्रक यानी लिक्विड नेचुरल गैस से चलने वाले ट्रक की डिलीवरी हिंदुजा ग्रुप ने शुरू कर दी है। बता दें कि हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड भारत की लीडिंग कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी भी है। भारत का पहला एलएनजी पॉवर्ड हौलेज ट्रक AVTR 1922 की डिलीवरी महानगर गैस लिमिटेड होसुर को डिलीवर किया जाना शुरू हो चुका है। भारतीय परिवहन इंडस्ट्री और इको फ्रेंडली नेचर के लिए लेलैंड का यह एक प्रभावी कदम है। इसके साथ अशोक लेलैंड भारत की पहली ओरिजिनल इक्विपमेंट निर्माता कंपनी बन चुकी है जो उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इन-हाउस एलएनजी इंजन का निर्माण करती है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम एलएनजी पॉवर ट्रक की उपयोगिता, और एलएनजी संचालित ट्रकों की विशेषताओं एवं लेटेस्ट डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
महानगर गैस लिमिटेड को दी जा रही है डिलीवरी
एमएचसीवी के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार ने बताया कि हम महानगर गैस को भारत का पहला एलएनजी पॉवर ट्रक की पहली खेप देकर बहुत खुश हैं। टिकाऊ और क्वालिटी ट्रांसपोर्टेशन के लिए ग्राहकों की जरूरतों को पूरी करने के लिए कंपनी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एक दशक से भी ज्यादा समय से हम वैकल्पिक ऊर्जा के मामलों में आगे रहे हैं। जिसकी शुरुआत ग्राउंड ब्रेकिंग सीएनजी बसों से हुई है। हमारा विश्वास है कि वैकल्पिक ऊर्जा के मामले में हम आगे रहे हैं और उम्मीद है कि हम इसी तरह इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। एलएनजी द्वारा संचालित एवीटीआर 1922 यह सुनिश्चित करता है कि हम अपने ग्राहकों को सुव्यवस्थित सेवा एवं रखरखाव प्रदान करें।
क्या है एवीटीआर 1922 एलएनजी पॉवर्ड ट्रक की खासियत
एवीटीआर 1922 की कुछ विशेषताएं इस प्रकार हैं।
-
इस एलएनजी ट्रक में 6 सिलेंडर एच सीरीज इंजन है।
-
भारतीय सड़कों के हिसाब से इसका परफॉर्मेंस काफी ऑप्टिमाइज्ड है। यानी मुश्किल ट्रैक पर चलने में भी यह ट्रक सक्षम है।
-
सभी सुरक्षा नॉर्म्स को मीट करने वाला इसमें एक केबिन बनाया गया है।
कितना होगा फायदा
एलएनजी ट्रक से इको फ्रेंडली एनवायरमेंट में ट्रक का चलना सुनिश्चित हो पाएगा। इस ट्रक की डिलीवरी महानगर गैस लिमिटेड को की गई है। जिससे महानगर गैस लिमिटेड को काफी फायदा होगा। सैकड़ों ट्रक के माध्यम से महानगर गैस अपने ऑपरेटिव कार्यों को पूरा करेगी। जिसमें कंपनी, बेहद कम लागत में काम कर पाएगी।
कैसे उठाएं लाभ
अगर आप भी अशोक लेलैंड के विभिन्न स्ट्रॉन्ग ट्रक एवं अन्य व्हीकल की जानकारी लेना चाहते हैं या खरीद करना चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर अपनी रिक्वायरमेंट दर्ज कर सकते हैं। अशोक लेलैंड के लगभग सभी व्हीकल की पूरी जानकारी ट्रक जंक्शन पर उपलब्ध है
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT