जानें मीडियम साइज और दमदार इंजन वाले इस पावरफुल टिपर की विशेषता
भारी माल के ट्रांसपोर्ट व्यापार की शुरुआत के लिए अक्सर हेवी लोड टिपर की जरूरत पड़ती है। टिपर एक ऐसा कार्गो वाहन होता है जो हेवी लोडिंग के लिए उपयोग में लाया जाता है। यह वाहन, ट्रक की तुलना में बहुत आसान होता है। यह वाहन अनलोडिंग के खर्च को भी बचाता है। यही वजह है कि इस वाहन के जरिए आप बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यदि आप ट्रांसपोर्ट बिजनेस में काम कर रहे हैं और अपने व्यापार में ट्रांसपोर्ट एवं लेबर कॉस्ट को कम करना एवं मुनाफा बढ़ाना चाहते हैं तो अच्छी कैपेसिटी वाला टिपर ले सकते हैं। ऐसा ही एक बेहतरीन टिपर जो मीडियम साइज में आता है और अच्छी कैपेसिटी का होता है, इसका नाम अशोक लेलैंड बॉस 1115 टिपर है। इस टिपर की खासियत है कि यह 11,120 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट में आता है एवं यह उच्च पेलोड कैपेसिटी से लैस है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड बॉस 1115 टिपर के बारे में, टिपर की फीचर्स, कीमत एवं उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
क्या है अशोक लेलैंड बॉस 1115 टिपर की खासियत?
अशोक लेलैंड सीरीज का यह टिपर अपनी अच्छी क्वालिटी और अपने माइलेज के लिए जाना जाता है। इस टिपर की बेहतरीन माइलेज होने की वजह से इससे उत्पादों का परिवहन बहुत सस्ता और किफायती होता है। उल्लेखनीय है कि अशोक लेलैंड कंपनी भारत की बेहतरीन और अच्छी क्वालिटी के वाहनों का निर्माण करती है। अशोक लेलैंड द्वारा निर्मित टिपर एवं अन्य वाहनों के पार्ट्स बहुत मजबूत और टिकाऊ होते हैं। अशोक लेलैंड का यह टिपर इस मायने में ग्राहकों के लिए बेहद खास है। यह वाहन 150 एचपी पावर से युक्त है। इस वाहन का व्हीलबेस 2990 mm है। इसके अलावा इस वाहन में आई जेन 6 तकनीक का उन्नत इंजन लगा हुआ है,जो इस वाहन को बेहद किफायती बनाता है। यह वाहन डीजल ईंधन से चलता है। यह 208 लीटर की ईंधन टैंक कैपेसिटी से युक्त है ताकि यह बिना किसी अवरोध एक बार की रिफ्यूलिंग में ही लंबी दूरी तक का सफर तय कर पाए। महिंद्रा का यह टिपर निर्माण से जुड़े उत्पादों, गारबेज, साइट वेस्ट मैटेरियल आदि का परिवहन आसान कर सकता है।
ट्रक की तुलना में इस व्हीकल से माल का परिवहन बहुत आसान होता है। इस टिपर से माल की ढुलाई करने पर अनलोडिंग कॉस्ट में कमी आती है। इस वाहन में हाइड्रोलिक पिस्टन लगा होता है, जिससे टिपर के बैक ट्रॉली को अप करने और प्रोडक्ट को जमीन डंप करना आसान हो जाता है। इसके अलावा इस टिपर की कुछ खासियत इस प्रकार है :
-
यह 6 व्हीलर वाहन है
-
यह व्हीकल अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है
-
यह वाहन 450 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है
-
इसमें 4 सिलेंडर इंजन मौजूद है
-
इसमें पार्किंग ब्रेक मौजूद है
-
इसमें 6 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियरबॉक्स मौजूद है
-
इसमें पावर स्टीयरिंग मौजूद है
क्या है टिपर का उपयोग/ क्यों खरीदें ?
हैवी ड्यूटी टिपर को सामान्यतः फैक्ट्री में या कंस्ट्रक्शन साइट पर ज्यादा उपयोग में लाया जाता है। इसके अतिरिक्त खनन उद्योगों या माइनिंग साइट पर भी ट्रांसपोर्टेशन के लिए टिपर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कचरों एवं गारबेज़ के ट्रांसपोर्टेशन में भी टिपर का उपयोग होता है। यह टिपर ज्यादा पेलोड के लिए यूज किया जाता है। अगर आप भी हेवी ड्यूटी ट्रांपोर्टेशन यूज, वेस्ट मैनेजमेंट एवं अन्य जरूरतों के लिए एक अच्छा टिपर लेना चाहते हैं तो अशोक लेलैंड का यह बेहतरीन टिपर मॉडल अशोक लेलैंड बॉस 1115 टिपर ले सकते हैं।
अशोक लेलैंड बॉस 1115 टिपर के वेरिएंट
अशोक लेलैंड बॉस 1115 टिपर के 1 वेरिएंट उपलब्ध हैं, जो इस प्रकार हैं :
वेरिएंट | कीमत |
अशोक लेलैंड बॉस 1115 2990/सीबीसी | ₹19.11 लाख से ₹19.86 लाख रुपए |
कैसे उठाएं लाभ?
अशोक लेलैंड बॉस 1115 टिपर की खरीदी आप किसी भी नजदीकी अशोक लेलैंड डीलर से कर सकते हैं। यदि आप वर्तमान इस वाहन पर चल रहे नवीनतम ऑफर की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर अशोक लेलैंड बॉस 1115 टिपर के पेज पर ऑफर प्राप्त करें या Get Offer पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरते हुए फॉर्म सबमिट करें।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT