जानें, अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कीमत
भारत में सर्वश्रेष्ठ कमर्शियल वाहनों के निर्माण के लिए अशोक लेलैंड का नाम ट्रक व्यवसायियों और ट्रांसपोर्टर्स की जुबां पर हमेशा रहता है। यह वाणिज्यिक वाहनों के निर्माण में अग्रणी कंपनी है। अशोक लेलैंड सभी कैटेगरी के बेस्ट ट्रक बनाती है। इसके ट्रक उच्च गुणवत्ता और बेहतर डिजायन में आते हैं। यहां अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक की बात की जाए, तो यह ट्रक 150 hp पावर प्रदान करता है। इसका इंजन काफी दमदार है। 6 चक्के के इस ट्रक की जीवीडब्ल्यू 14,050 kg और पेलोड कैपेसिटी 9882 kg है। इस ट्रक का उपयोग पार्सल एंड लॉजिस्टिक्स, ई कॉमर्स, फ्रूट एवं वेजिटेबल, पोल्ट्री, व्हाइट गुड्स, एफएमसीजी, ब्रेवरीज, ऑटो पार्ट्स, इंडस्ट्रीयल गुड्स आदि के ट्रांसपोर्टेशन के लिए किया जाता है। यह ट्रक मॉडल ग्रेट परफॉर्मेंस और ग्रेटर प्रॉफिट प्रदान करता है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि की फुल जानकारी दी जा रही है।
पावरफुल इंजन के साथ हाई कैपेसिटी
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक का इंजन H सीरीज सीआरएस विद आइ्जीईएन 6 टेक्नोलॉजी का है। यह एक हाई आउटपुट इंजन है। इससे 450 Nm टॉर्क जनरेट होता है। वहीं इंजन को 330 डाया सिंगल प्लेट, ड्राय टाइप विद क्लच बूस्टर के साथ अलाइंड किया गया है। इंजन में बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स का पालन किया गया है। यह इंजन इम्प्रूव फ्यूल एफिशिएंसी जनरेट करता है, जिससे यह ट्रक ईंधन की बचत के साथ ज्यादा प्रॉफिटेबल साबित होता है।
कस्टमाइजेबल बॉडी केबिन
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक का केबिन बॉडी कस्टमाइजेबल है। यह चेचिस के साथ आता है और डे केबिन के रूप में है। इस केबिन में टिल्टेबल स्टीयरिंग, हाई ट्रांसमिशन ऑयल टेंपप्रेचर , गियरशिफ्ट एडवाजरी, रिवर्स पार्क अलर्ट, डिजीटल ड्राइव असिस्ट, ड्राइवर इंफोर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम, एडजस्टेबल सीट आदि सुविधाओं वाले फीचर्स हैं। वहीं केबिन में पर्याप्त स्पेस के साथ ड्राइवर +2 की सीटें आती हैं।
गियरबॉक्स एवं स्टीयरिंग
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक में 6 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स है। इसमें पावर स्टीयरिंग है। इससे यह ट्रक बेहतर तरीके से ड्राइव होता है।
फ्यूल टैंक और माइलेज
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक में 208 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी है। वहीं यह 7 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है।
ब्रेक सिस्टम और सस्पेंशन
इस ट्रक में आपको एयर ब्रेक्स एवं पार्किंग ब्रेक मिलते हैं। इसके अलावा एबीएस ब्रेक सिस्टम भी इसमें है। इसका फ्रंट एक्सल Forged I section - reverse elliot type और रियर एक्सल Fully floating single speed rear axle , hypoid, RAR 5.71 में आता है। अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक का फ्रंट सस्पेंशन Parabolic leaf springs, shock absorbers with ARB और रियर सस्पेंशन Semi-elliptical में आता है।
व्हीलबेस और टायर
अशोक लेलैंड 1415 एचबी ट्रक का व्हीलबेस 3900 mm है। इससे हाई बेलेंस ड्राइविंग का एडवांटेज मिलता है। इस ट्रक में आपको 8.25 आर 20 16पीआर फ्रंट टायर और इसी साइज के रियर टायर मिलते हैं। ये टायर अच्छी पकड़ वाले और लॉन्ग लाइफ प्रदान करते हैं।
कीमत
अशोक लेलैंड 1415 एचबी ट्रक की एक्स शोरूम प्राइस 21.19 लाख से 21.94 लाख रुपये है। यह कीमत इसके तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स एवं अन्य सुविधाओं को देखते हुए ग्राहकों के लिए अफोर्डेबल ही कही जा सकती है। इसकी ऑन रोड कीमत अलग-अलग राज्यों के शहरों में स्थानीय आरटीओ के पंजीयन एवं दूसरे शुल्कों के कारण बदल जाती है। इसे आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर पता कर सकते हैं।
अशोक लेलैंड 1415 एचबी ट्रक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
सवाल-1. अशोक लेलैंड 1415 एचबी ट्रक की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- कंपनी का ये ट्रक 14050 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।
सवाल-2. अशोक लेलैंड 1415 एचबी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी क्या है?
जवाब- यह ट्रक 9882 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी प्रदान करता है।
सवाल-3. अशोक लेलैंड 1415 एचबी ट्रक के इंजन से कितना टॉर्क जनरेट होता है।
जवाब- इस ट्रक का इंजन 450 nm टॉर्क जनरेट करता है।
सवाल-4. अशोक लेलैंड 1415 एचबी ट्रक की माइलेज क्या है?
जवाब- अशोक लेलैंड 1415 एचबी ट्रक 7 kmpl माइलेज प्रदान करता है।
सवाल-5. अशोक लेलैंड 1415 एचबी ट्रक की कीमत क्या है?
जवाब- अशोक लेलैंड 1415 एचबी ट्रक की एक्स शोरूम प्राइस 21.19 लाख से 21.94 लाख रुपये है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT