Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
1 मार्च 2023

अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक : बेहतर परफॉर्मेंस के साथ अधिक प्रॉफिट

By News Date 01 Mar 2023

अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक : बेहतर परफॉर्मेंस के साथ अधिक प्रॉफिट

जानें, अशोक लेलैंड बॉस 1415 HB ट्रक: ज्यादा प्रॉफिट, बेस्ट बॉडी लुक और कम कीमत  

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड अपने बेहतरीन फीचर्स और अधिक सुरक्षित वाहनों के चलते पहचानी जाती है। कंपनी हमेशा ही उपभोक्ताओं की जरूरत और उनकी सुविधा का खास ख्याल रखती आई है। देश में कंपनी के मिनी ट्रक, पिकअप, ट्रक और ट्रेलर का काफी उपयोग किया जाता है। कंपनी के वाहनों को देश में अधिक पसंद किए जाने का एक मुख्य कारण इसके वाहनों की किफायती कीमत भी है। भारत की कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में कंपनी के टॉप मॉडल्स ट्रक में से एक अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक है। आज हम आपको ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे है।

अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स

अशोक लेलैंड के इस ट्रक में 4 सिलेंडर और एच सीरीज सीआरएस विद iGen6 टेक्नोलॉजी के साथ 150 हॉर्स पावर जनरेट करने वाला इंजन मिलता है। जिसकी अधिकतम टॉर्क 450 एनएम है, यह कई प्रकार के कठिन कार्यों को करने में इसे पर्याप्त बनाता है। इस ट्रक में आपको 208 लीटर का एक बड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक की पेलोड क्षमता 9882 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 14050 किलोग्राम है। अशोक लेलैंड कंपनी अपने इस ट्रक के साथ 7 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा करती है। कंपनी के इस ट्रक का कर्ब वेट 4423 किलोग्राम है। इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 KMPH है।

अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक का बॉडी लुक

अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक को 3900 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस ट्रक का काफी आकर्षक लुक रखा है पहली नजर में देखने वाला व्यक्ति इसे पसंद कर लेता है। इस ट्रक के फ्रंट में आपको एक बड़ी विंडशील्ड देखने को मिलती है जिसमें डबल वाइपर लगे हुए है। इस ट्रक के फ्रंट में दो हैडलाइट है जिनके साथ में इंडिकेटर आते है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक का मिनिमम टर्निंग रेडियस 11760 MM रखा गया है। कंपनी का यह 6 चक्का ट्रक 8.25R20 16 PR फ्रंट और रियर टायर में आता है। इस ट्रक में आपको एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ में 2 पैसेंजर के लिए सीट्स देखने को मिल जाती है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक में Day केबिन देखने को मिलता है जिसमें आपको काफी अच्छा खासा स्पेस भी देखने को मिल जाता है।

अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक के फीचर्स

अशोक लेलैंड के इस ट्रक में आपको Power Steering के साथ 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। कंपनी के इस ट्रक में 330 dia - single plate, dry type with clutch booster क्लच आता है। इस ट्रक में आपको Manual ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। अशोक लेलैंड की बॉस सीरीज वाले इस ट्रक में सेफ्टी के लिए पार्किंग ब्रेक के साथ Air ब्रेक्स देखने को मिलते है। इस अशोक लेलैंड ट्रक में आपको Forged I section - reverse elliot type फ्रंट एक्सल और Fully floating single speed rear axle , hypoid , RAR 5.71 रियर एक्सल मिलता है। वहीं अगर हम इस ट्रक के सस्पेंशन की बात करें, तो अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक को Parabolic leaf springs, shock absorbers with ARB फ्रंट सस्पेंशन और Semi-elliptical suspension रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। इस ट्रक को आप ई-कॉमर्स, फल/सब्जियां, पोल्ट्री, व्हाइट गुड्स, एफएमसीजी और बेवरेजेज आदि जैसी चीजों की ढुलाई के लिए उपयोग में ले सकते है।

अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक की कीमत

अशोक लेलैंड कंपनी सालों से अपने ग्राहकों के लिए किफायती कीमत वाले वाहनों को लॉन्च करती आई है। कंपनी ने अपने सभी प्रोडक्ट्स की तरह इस ट्रक का प्राइस भी कम रखा है। Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 21.19 लाख से 21.94 लाख रुपये रखी है। अगर आपने भी इस ट्रक को पसंद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते है।

अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक के वेरिएंट और प्राइस

अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक में आपको 18 वेरिएंट देखने को मिलते है जिनकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 21.19 लाख से 21.94 लाख रुपये है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 5200/एचएसडी/24 फ़ीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 4900/एफएसडी/22 फ़ीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 4900/एचएसडी/22 फ़ीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 4900/डीएसडी/22 फ़ीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 4500/एचएसडी/20 फ़ीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 4500/डीएसडी/20 फीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 4500/एफएसडी/20 फीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 3900/एचएसडी/17 फ़ीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 3900/एफएसडी/17 फ़ीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 5200/सीबीसी/24 फ़ीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 4900/सीबीसी/22 फीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 4500/सीबीसी/20 फ़ीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 3400/एचएसडी/14 फ़ीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 3400/डीएसडी/14 फीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 3400/एफएसडी/14 ft 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 3400/सीबीसी/14 फीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 3900/सीबीसी/17 फीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी 3900/डीएसडी/17 फ़ीट 14050 ₹ 21.19 - 21.94 लाख

अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक का प्राइस क्या है?
Ans भारत में अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 21.19 लाख से 21.94 लाख रुपये है।

Q.2 अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक का माइलेज क्या है?
Ans कंपनी के इस ट्रक में आपको 7 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिलता है।

Q.3 अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans अशोक लेलैंड के इस ट्रक की पेलोड क्षमता 9882 किलोग्राम है।

Q.4 अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans कंपनी के इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू 14050 किलोग्राम है।

Q.5 अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans अशोक लेलैंड बॉस 1415 एचबी ट्रक को 3900 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks