जानें, अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत
भारत में माल ढुलाई के लिए सबसे ज्यादा सड़क परिवहन का इस्तेमाल किया जाता है। सड़क परिवहन एक स्थान से दूसरे स्थान पर सामान पहुंचाने के लिए अन्य परिवहनों के मुकाबले सस्ता होता है और इसे सुरक्षित भी माना जाता है। यदि आप भी माल ढुलाई के लिए एक मजबूत और अच्छा माइलेज वाला ट्रक तलाश रहे हैं, तो ट्रक जंक्शन का यह आर्टिकल आप ही के लिए है। वैसे तो भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में बहुत से ट्रक मौजूद है। लेकिन कम कीमत के साथ अधिक पेलोड और पावरफुल इंजन वाले ट्रक की जब बात आती है, तो इसमें सबसे पहला नाम अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक का आता है। Ashok Leyland का यह ट्रक 6 चक्के में आता है और इसका जीवीडब्ल्यू 18.5 टन है। आइये जानें, अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत।
अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी के इस ट्रक में आपको H series 6 cylinder with i-Gen6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 200 हॉर्स पावर जनरेट करता है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक की अधिकतम टॉर्क 700 NM है, जो इसे कठिन से कठिन रास्तों पर भी शानदार परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। कंपनी के इस ट्रक में आपको 5 से 8 kmpl का दमदार माइलेज देखने को मिल जाता है, जो आपके बिजनेस को शुरूआत से ही प्रॉफिटेबल बनाए रखता है। बॉस 1920 4x2 ट्रक की पेलोड क्षमता 12500 किलोग्राम है और यह ट्रक 18500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। कंपनी के इस ट्रक में 185 / 350 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक आता है, जो आपके लंबे सफर को बिना किसी रुकावट के पूरा करता है। इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई है।
अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक का बॉडी लुक
अशोक लेलैंड के इस ट्रक को काफी आकर्षक लुक में पेश किया है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे पंसद कर लेते है। इस ट्रक के फ्रंट में आपको एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड के साथ में डबल वाइपर देखने को मिल जाते है। बॉस 1920 4x2 ट्रक को 5486 MM लंबाई, 2310 MM चौड़ाई और 1143 MM ऊंचाई के साथ 4700 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस ट्रक के फ्रंट में आपको दो बड़ी हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर्स देखने को मिलते हैं। कंपनी के इस ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 250 MM रखा गया है और यह ट्रक 16500 MM मिनिमम टर्निंग रेडियस के साथ आता है। इस ट्रक में आपको Boss sleeper केबिन देखने को मिल जाता है, जिसमें काफी अच्छा स्पेस दिया गया है। कंपनी के इस ट्रक में आपको एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए कम्फर्टेबल सीट मिल जाती है। इस 6 चक्का अशोक लेलैंड ट्रक में 295/90R20 साइज में फ्रंट और रियर ट्यूब टायर आते है।
अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक के फीचर्स
बॉस 1920 4x2 ट्रक में आपको Integral tilt and telescopic power स्टीयरिंग के साथ 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। इस ट्रक में Synchromesh ट्रांसमिशन और 380 mm dia diaphragm with clutch booster क्लच दिया गया है। कंपनी के इस ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Full air dual line ब्रेक्स दिए गए है। ट्रक में Forged I section – Reverse Elliot type फ्रंट एक्सल और Fully floating single speed rear axle, hypoid रियर एक्सल आता है। अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक को Semi-elliptic leaf spring with shock absorbers फ्रंट सस्पेंशन और Semi-elliptic multi leaf रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ट्रक को दूध, वाटर टैंकर, एलपीजी सिलेंडर, बेवरेज, सीमेंट, डेयरी, पार्सल, सब्जियां, फल, व्हाइट गुड्स और ई कॉमर्स के लिए अपयोग आसानी से लिया जा सकता है।
अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक के कीमत
अशोक लेलैंड कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कम कीमत में शानदार कमर्शियल व्हीकल पेश करती आई है। कंपनी ने अपने इस पावरफुल ट्रक का प्राइस भी काफी बेस्ट रखा है। Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक का प्राइस 25.00 लाख से 29.00 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी इस ट्रक को खरीदने का मन बना लिया है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से भी इसे आसानी से खरीद सकते हैं।
अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक के वेरिएंट और प्राइस
अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक में आपको 4 वेरिएंट देखने को मिलते हैं।
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
---|---|---|
अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 सीबीसी/4700 | 18500 | ₹ 25.00 - 28.70 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 सीबीसी/5100 | 18500 | ₹ 25.00 - 27.70 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 सीबीसी/5750 | 18500 | ₹ 25.00 - 26.80 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 सीबीसी/6700 | 18500 | ₹ 25.00 - 27.90 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!
Q.1 अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक का प्राइस क्या हैं?
Ans अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 25 लाख से 29 लाख रुपये है।
Q.2 अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक की पेलोड क्षमता क्या हैं?
Ans कंपनी के इस ट्रक की पेलोड क्षमता 12,500 किलोग्राम रखी गई है।
Q.3 अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक का जीवीडब्ल्यू क्या हैं?
Ans अशोक लेलैंड का यह ट्रक 18,500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।
Q.4 अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक का माइलेज क्या हैं?
Ans अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक में आपको 5 से 8 kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है।
Q.5 अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या हैं?
Ans कंपनी के इस ट्रक को 4700 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT