Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
2 जुलाई 2023

अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 Vs भारतबेंज 1917 आर : जानें कौनसा ट्रक है ज्यादा बेस्ट

By News Date 02 Jul 2023

अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 Vs भारतबेंज 1917 आर : जानें कौनसा ट्रक है ज्यादा बेस्ट

अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 और भारतबेंज 1917 आर ट्रक की संपूर्ण तुलना

भारत में ट्रक निर्माता कंपनियों में एक से बढ़कर एक नये ट्रक मॉडल सीवी मार्केट में लाने की होड़ लगी है। अपने ग्राहकों की जरूरतों और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सीवी निर्माता लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ सभी सेगमेंट और अलग-अलग कैटेगिरी के ट्रक पेश करते हैं। अशोक लेलैंड देश की दूसरी सबसे बड़ी सीवी निर्माता है और इसकी टक्कर में है भारतबेंज। 6 चक्के ट्रक केटेगरी में अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 और भारतबेंज 1917 R ट्रक बेहतर प्रोडक्ट हैं। ये दोनों 18,500 KG जीवीडब्ल्यू के अंतर्गत आने वाले पावरफुल ट्रक हैं। दोनों ही डीजल फ्यूल इंजन द्वारा संचालित हैं। इनके इंजन बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के साथ आते हैं। इन दोनों ट्रकों के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स शानदार आते हैं, जिससे ये बढ़िया प्रदर्शन करने में सक्सेस होते हैं। ग्राहकों की अशोक लेलैंड और भारतबेंज के प्रति पूरी विश्वसनीयता है।  लेकिन आपको यदि  अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 और भारतबेंज 1917 R ट्रक में से किसी एक को चुनना हो तो इसके लिए  इनकी कंपेयरिंग जरूरी है। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको इन दोनों ट्रकों की तुलना पेश की जा रही है। इसे पढ़ें और अपना बेस्ट ट्रक चुनें।

किसका इंजन कितना दमदार ?

अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 और भारतबेंज 1917 R ट्रक के इंजन की तुलना की जाए तो अशोक लेलैंड के इस ट्रक में आपको H सीरीज  CRS IGEN 6 टेक्नोलॉजी का इंजन मिलेगा। इस इंजन में 6 सिलेंडर प्रयुक्त किए गए हैं। इससे 200 HP पावर मिलती है। साथ ही यह व्हीकल 700 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरी ओर भारतबेंज 1917 R ट्रक का इंजन 4DI 34 I टेक्नोलॉजी का इंजन है। इसकी पावर 170 HP है। इसकी कैपेसिटी 3900cc आती है। अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक में 185/350 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी आती है। जबकि भारतबेंज 1917 R ट्रक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 215 लीटर है।


अन्य स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स तुलना

अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 और भारतबेंज 1917 R ट्रक के अन्य फीचर्स पर गौर करें तो इन दोनों में 6 स्पीड सिंक्रोमैश गियरबॉक्स आता है। वहीं हाइड्रोलिक पावर एसिस्ट स्टीयरिंग आता है। दोनों में स्लीपर केबिन दिया गया है। इनके केबिन में बेस्ट इन क्लास फीचर्स आते हैं। ये कंफर्टेबल हैं। अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2  ट्रक के केबिन में ड्राइवर के अलावा 1 पैसेंजर सीट आती है। इसमें बेस्ट इन क्लास मोबाइल यूएसपी, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्लीपर बर्थ की सुविधा मिलती है। भारतबेंज 1917 R ट्रक के केबिन में ड्राइवर के अलावा 2 अतिरिक्त आरामदायक सीटें आती हैं। इसमें कंपनी की ओर से फिटेड माडर्न म्यूजिक सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एचवीएसए आदि फीचर्स मिलते हैं। दोनों ट्रकों में पार्किंग ब्रेक हैं। इसके अलावा अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक का व्हीलबेस 4700 MM और भारतबेंज 1917 R ट्रक का व्हीलबेस 5900 MM है।

फ्रंट लुकिंग शानदार

अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 और भारतबेंज 1917 R इन दोनों ही ट्रकों की फ्रंट लुकिंग शानदार आती है। इनके बंपर काफी मजबूत हैं। दोनों पर कंपनियों की बेज लाइन और लोगो लगे हैं। पर्याप्त लाइट प्रदान करने वाले हेलोजेन और इंडीकेटर्स हैं। इनकी विंडशील्ड चौड़ी और बड़ी है। इन पर वाइपर लगे हैं। इस तरह से लुकिंग में दोनों समान दिखाई पड़ते हैं।

प्राइस

यदि हम इन ट्रकों के प्राइस की बात करें, तो दोनों ही आपको किफायदी दाम में देखने को मिल जाते है। अशोक लेलैंड बॉस 1920 4X2 ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 25.00 लाख से 29.00 लाख रुपये रखी गई है। वहीं भारतबेंज 1917 आर ट्रक आपको 24.12 लाख से 28.30 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में देखने को मिल जाता है। 

अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 और भारतबेंज 1917 R ट्रक की तुलना के बाद अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं-:

Ques.1-अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 और भारतबेंज 1917 R ट्रक  की जीवीडब्ल्यू क्या है‌?
Ans- इन दोनों ट्रकों की जीवीडब्ल्यू 18,500 kg आती है।

Ques.2.-अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 और भारतबेंज 1917 R ट्रक में किसकी इंजन पावर ज्यादा है?
Ans- इनमें अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 ट्रक की इंजन पावर ज्यादा है जो 200 HP है।

Ques.3.-अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 और भारतबेंज 1917 R ट्रक में किसका व्हीलबेस बड़ा है?
Ans- इनमें भारतबेंज 1917 R ट्रक का व्हीलबेस 5900 MM है जो बड़ा है।

Ques.4-अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 और भारतबेंज 1917 R ट्रक कितने चक्के के ट्रक हैं?
Ans- दोनों ही ट्रक आपको 6 टायर में देखने को मिल जाते हैं।

Ques.5 -अशोक लेलैंड बॉस 1920 4x2 और भारतबेंज 1917 R ट्रक के गियरबॉक्स के बारे में बताएं?
Ans- ये दोनों ट्रक 6 स्पीड के गियरबॉक्स के साथ आते हैं, जो सिंक्रोमैश टाइप हैं।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

प्रतिक्रिया साझा करें
Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks