अशोक लेलैंड सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022 : M&HCV सेगमेंट में 54% की वृद्धि के साथ 10143 व्हीकल्स की बिक्री
हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने दिसंबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है, इस माह कंपनी का काफी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। 2022 के आखिरी महीने में कंपनी ने (घरेलू + निर्यात) कुल बिक्री में 39.31% की वृद्धि हासिल की है। इसके अलावा अशोक लेलैंड ने घरेलू बाजार में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 45.08% की वृद्धि दर्ज की है। वहीं कंपनी को कमर्शियल व्हीकल्स की निर्यात बिक्री में -61.77% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। चलिए, आकड़ों के मुताबिक जानें कंपनी ने दिसंबर 2022 में किस सेगमेंट में मुनाफा और किसमें नुकसान उठाया है।
अशोक लेलैंड घरेलू बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2022 : जानें, किस सेगमेंट में कितने वाहन बेचे
DOMESTIC SALES | |||
Category | December 2022 | December 2021 | YoY Growth % |
M&HCV | 10069 | 6137 | 64% |
LCV | 5713 | 4741 | 21% |
Total | 15782 | 10878 | 45.08% |
अशोक लेलैंड द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने दिसंबर 2022 में अपनी घरेलू बिक्री में 45.08% की बढ़त हासिल कर 15,782 यूनिट्स बेचे हैं, जबकि दिसंबर 2021 में ये संख्या 10,878 थी। वहीं वर्ष 2022 के आखिरी महीने में कंपनी ने अपने मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स (M&HCV) सेगमेंट में 64% की वृद्धि दर्ज करते हुए 10069 यूनिट्स बेचे है, जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी ने अपने इस सेगमेंट के 6137 वाहनों की ही बिक्री की थी। इसके अलावा लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (LCV) सेगमेंट में कंपनी ने 2022 के अंतिम महीने में 21% की वृद्धि हासिल करते हुए 5713 वाहनों की भारत में बिक्री की है, जबकि 2021 के दिसंबर में कंपनी अपने इस सेगमेंट में 4741 व्हीकल्स ही बेच पाई थी।
अशोक लेलैंड निर्यात बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2022 : M&HCV में बड़ी गिरावट
EXPORT SALES | |||
Category | December 2022 | December 2021 | YoY Growth % |
M&HCV | 74 | 462 | -83.98% |
LCV | 163 | 158 | 3.16% |
Total | 237 | 620 | -61.77% |
दिसंबर 2022 में अशोक लेलैंड को निर्यात बिक्री में अच्छा खासा नुकसान देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 के आखिरी महीने में कंपनी ने कमर्शियल व्हीकल्स की निर्यात बिक्री में -61.77% की गिरावट के साथ केवल 237 यूनिट्स बेचे हैं, जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी ने 620 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की थी। वहीं 2022 के दिंसबर में कंपनी ने मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स (M&HCV) सेगमेंट की निर्यात बिक्री में -83.98% घाटे के साथ 74 यूनिट्स बेची है, जबकि दिंसबर 2021 में 462 यूनिट्स की निर्यात बिक्री हुई थी। इसके अलावा लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (LCV) सेगमेंट में अशोक लेलैंड ने 3.16% की वृद्धि हासिल करते हुए 163 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की है, जबकि 2021 के दिसंबर में कंपनी ने इस सेगमेंट के 158 वाहनों की ही बिक्री की थी।
अशोक लेलैंड कुल बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2022 (घरेलू + निर्यात)
GROSS SALES (DOMESTIC + EXPORT) | |||
Category | December 2022 | December 2021 | YoY Growth % |
M&HCV | 10143 | 6599 | 54% |
LCV | 5876 | 4899 | 20% |
Total | 16,019 | 11,498 | 39.31% |
अशोक लेलैंड द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने (घरेलू + निर्यात) कुल बिक्री में 39.31% की वृद्धि के साथ दिसंबर 2022 में 16,019 कमर्शियल व्हीकल बेचे हैं, जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी ने 11,498 वाहनों की ही बिक्री की थी। वहीं मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स (M&HCV) सेगमेंट की कुल बिक्री में कंपनी ने 54% की बढ़त दर्ज करते हुए 10143 वाहन बेचे हैं, जबकि दिसंबर 2021 में ये संख्या 6599 थी। इसके अलावा लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (LCV) सेगमेंट में कंपनी ने वर्ष 2022 के आखिरी महीने में 20% की वृद्धि के साथ 5876 वाहनों की बिक्री की है, जबकि 2021 के इसी महीने में कंपनी ने 4899 यूनिट्स ही बेचे थे।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT