अशोक लेलैंड की संयुक्त घरेलू और निर्यात बिक्री में 4.50% की वृद्धि
भारत में कमर्शियल वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने जनवरी 2025 के लिए अपने बिक्री आंकड़ों का खुलासा किया है, जिसमें घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में बढ़त दिखाई गई है। कंपनी ने जनवरी 2024 की तुलना में 4.50% की ओवरऑल ग्रोथ दर्ज की है। घरेलू बाजार की बिक्री में, अशोक लेलैंड ने 2.13% की ग्रोथ दर्ज की है। जनवरी 2025 में 13,302 यूनिट्स बेचीं गई जबकि जनवरी 2024 में 13,025 यूनिट्स बेची गई थी। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में अशोक लेलैंड सीवी सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अशोक लेलैंड सीवी सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025 : घरेलू बिक्री में 2.13 प्रतिशत की ग्रोथ
कैटेगरी |
जनवरी 2025 |
जनवरी 2024 |
परिवर्तन (% में) |
एमएंडएचसीवी |
7,839 |
7,581 |
3% |
एलसीवी |
5,463 |
5,444 |
0% |
कुल बिक्री |
13,302 |
13,025 |
2.13% |
अशोक लेलैंड ने मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 3% की ग्रोथ दर्ज की है। जनवरी 2025 में 7,839 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जनवरी 2024 में 7,581 इकाइयों की बिक्री हुई थी।
लाइट कमर्शियल वाहन सेगमेंट की बिक्री करीब-करीब समान रही है जनवरी 2024 में 5,444 इकाइयों की तुलना में जनवरी 2025 में 5,463 इकाइयों की बिक्री के साथ मामूली वृद्धि दर्ज की गई।
इस प्रकार कुल बिक्री में 2.13 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 13302 यूनिट्स की बिक्री की गई है जबकि जनवरी 2024 में 13025 यूनिट्स बेची गई थी।
अशोक लेलैंड सीवी सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025 : निर्यात बिक्री में 70.82 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त
कैटेगरी |
जनवरी 2025 |
जनवरी 2024 |
परिवर्तन (% में) |
एमएंडएचसीवी |
430 |
189 |
127.51% |
एलसीवी |
366 |
277 |
32.13% |
कुल बिक्री |
796 |
466 |
70.82% |
अशोक लेलैंड की निर्यात बिक्री में शानदार ग्रोथ दर्ज की गई है। ब्रांड ने 70.82% की वृद्धि के साथ कुल 796 वाहनों की बिक्री निर्यात बाजार में की है जबकि जनवरी 2024 में 466 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।
निर्यात बिक्री में एमएंडएचसीवी का शेयर सबसे अधिक रहा है। इस कैटेगरी में 127.51% की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ 430 इकाइयां बेची गईं, जबकि जनवरी 2024 में 189 इकाइयां बेची गईं थी।
इसी प्रकार, एलसीवी कैटेगरी में 32.13% की सकारात्मक ग्रोथ देखी गई, जिसमें जनवरी 2025 में 366 यूनिट्स बेची गईं, जबकि जनवरी 2024 में 277 यूनिट्स बेची गईं थी।
अशोक लेलैंड सीवी सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025 : घरेलू+निर्यात बिक्री डेटा
कैटेगरी |
जनवरी 2025 |
जनवरी 2024 |
परिवर्तन (% में) |
एमएंडएचसीवी |
8,269 |
7,770 |
6% |
एलसीवी |
5,829 |
5,721 |
2% |
कुल बिक्री |
14098 |
13491 |
4.50% |
अशोक लेलैंड की घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में वाणिज्यिक वाहन बिक्री में 4.50% की ओवरऑल ग्रोथ देखी गई। अशोक लेलैंड ने जनवरी 2025 में कुल 14,098 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि जनवरी 2024 में 13,491 यूनिट्स बेची गईं थी।
एमएंडएचसीवी सेगमेंट में 6% की बढ़त दर्ज की गई, जनवरी 2025 में 8,269 यूनिट्स बेची गईं है, जबकि जनवरी 2024 में 7,770 यूनिट्स बेची गईं थी। इस बीच, एलसीवी सेगमेंट में 2% की ग्रोथ देखी गई, जनवरी 2024 में 5,721 यूनिट्स से जनवरी 2025 में बिक्री बढ़कर 5,829 यूनिट्स हो गई।
क्या आप नया या पुराना ट्रक खरीदना या बेचना चाहते हैं ? ट्रक लोन प्राप्त करें। ट्रक जंक्शन पर सिर्फ़ एक क्लिक से अपनी श्रेणी और बजट के अनुसार अपना ट्रक चुनें । ट्रक उद्योग से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अवगत रहने के लिए ट्रक जंक्शन मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT