Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
राकेश खंडेलवाल
1 अप्रैल 2025

अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट मार्च 2025 : घरेलू और निर्यात बाजार में 20041 यूनिट बेची

By राकेश खंडेलवाल News Date 01 Apr 2025

अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट मार्च 2025 : घरेलू और निर्यात बाजार में 20041 यूनिट बेची

अशोक लेलैंड की कंबाइड घरेलू और निर्यात कमर्शियल वाहन बिक्री में 3.00% की वृद्धि

भारत की प्रमख वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने मार्च 2025 के लिए अपने बिक्री आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। कंपनी ने मार्च 2024 की तुलना में 3.00% की ओवरऑल ग्रोथ दर्ज की है। ब्रांड ने घरेलू बाजार में 4.00% की वृद्धि और निर्यात बाजार में 23 प्रतिशत की गिरावट का सामना किया है।

घरेलू बाजार में 19310 यूनिट की बिक्री

अशोक लेलैंड ने घरेलू बाजार में 4 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 19310 यूनिट की बिक्री की है जबकि मार्च 2024 में 18573 यूनिट बेची गई थी। यहां कंपनी को एलसीवी सेगमेंट में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स डेटा मार्च 2025 : घरेलू बाजार

कैटेगरी

मार्च 2025

मार्च 2024

परिवर्तन (% में)

एमएंडएचसीवी

12,882

11,773

9%

एलसीवी

6,428

6,800

-5%

कुल

19,310

18,573

4%

अशोक लेलैंड ने मार्च 2025 में एमएंडएचसीवी सेगमेंट में 9% की ग्रोथ के साथ 12,882 यूनिट की बिक्री की है, जबकि मार्च 2024 में 11,773 इकाइयों की बिक्री हुई थी। हालांकि, एलसीवी सेगमेंट में 5 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई। मार्च 2025 में 6,428 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई, जबकि मार्च 2024 में 6,800 इकाइयों की बिक्री हुई थी।

अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स डेटा मार्च 2025 : निर्यात बाजार

कैटेगरी

मार्च 2025

मार्च 2024

परिवर्तन (% में)

एमएंडएचसीवी

137

441

-69%

एलसीवी

594

504

18%

कुल

731

945

-23%

मार्च 2025 के दौरान अशोक लेलैंड की कुल निर्यात बिक्री में 23.00% की गिरावट दर्ज की गई है। ब्रांड ने एमएंडएचसीवी कैटेगरी में 69% की गिरावट का सामना किया है। मार्च 2025 में 137 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि मार्च 2024 में 441 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

इसके विपरीत, एलसीवी निर्यात कैटेगरी में 18% की सकारात्मक वृद्धि देखी गई, जिसमें मार्च 2025 में 594 इकाइयां बेची गईं, जबकि मार्च 2024 में 504 इकाइयां बेची गईं थी।

अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स डेटा मार्च 2025 : घरेलू+निर्यात बाजार

कैटेगरी

मार्च 2025

मार्च 2024

परिवर्तन (% में)

एमएंडएचसीवी

13,019

12,214

7%

एलसीवी

7,022

7,304

-4%

कुल

20,041

19,518

3.00%

अशोक लैलैंड ने मार्च 2025 में घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों की बिक्री में 3.00% की ओवरऑल ग्रोथ दर्ज की है। अशोक लेलैंड ने मार्च 2025 में 20,041 यूनिट बेचीं, जबकि मार्च 2024 में 19,518 यूनिट बेची गई थी।

ब्रांड ने एमएंडएचसीवी सेगमेंट में 7% की वृद्धि दर्ज की गई, मार्च 2025 में 13,019 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि मार्च 2024 में 12,214 यूनिट बेची गई थी। इस बीच, एलसीवी सेगमेंट में 4% की मामूली गिरावट देखी गई, जिसमें मार्च 2024 में 7,304 इकाइयों की बिक्री से मार्च 2025 में 7,022 इकाइयों की बिक्री घट गई।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top