Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
सौरजेश कुमार
4 जून 2024

अशोक लेलैंड टोटल सीवी सेल्स रिपोर्ट मई 2024 : 12,219 यूनिट की बिक्री

By सौरजेश कुमार News Date 04 Jun 2024

अशोक लेलैंड टोटल सीवी सेल्स रिपोर्ट मई 2024 : 12,219 यूनिट की बिक्री

जानें मई 2024 के अशोक लेलैंड सीवी बिक्री रिपोर्ट की पूरी डिटेल

अशोक लेलैंड ने हाल ही में मई महीने में कमर्शियल वाहनों की बिक्री का आंकड़ा जारी किया है। कंपनी ने 2024  के मई माह में हुई कुल सीवी बिक्री में 6.03% की वृद्धि हासिल की है। मई 2024 में कंपनी का कुल बिक्री आंकड़ा जहां 12,219 यूनिट सीवी रहा। वहीं मई 2023 में कंपनी की कुल सीवी बिक्री का आंकड़ा 11,524 यूनिट रहा था। कंपनी ने एक्सपोर्ट और घरेलू बिक्री में अच्छा प्रदर्शन किया है। एक्सपोर्ट मार्केट में कंपनी का प्रदर्शन जबरदस्त है। कंपनी ने जहां निर्यात के मामलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 65.64% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है। वहीं कंपनी ने घरेलू बाजार में 4.49% की वृद्धि दर्ज की है।

घरेलू या डोमेस्टिक मार्केट में बिक्री का आंकड़ा

अशोक लेलैंड कंपनी का भारत के घरेलू मार्केट में की गई सीवी बिक्री का आंकड़ा नीचे दिया गया है : 

श्रेणी मई 2024 मई 2023 ग्रोथ %
मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) 6648 6573 1%
लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी)

5301

4788

11%

कुल

11,949

11,436 4.49%

अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहनों की डोमेस्टिक बिक्री का आंकड़ा पॉजिटिव रहा है। कंपनी ने मई 2024 में घरेलू मार्केट में 4.49% ज्यादा बिक्री दर्ज की है। मई 2024 में कंपनी ने मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) की 6648 यूनिट और लाइट कमर्शियल व्हीकल यानी (एलसीवी) की 5301 यूनिट वाहन बेचे। वहीं मई 2023 में बेचे गए कुल वाहनों में एमएडंएचसीवी का आंकड़ा 6573 और एलसीवी का आंकड़ा 4788 रहा। कुल मिलाकर कंपनी ने घरेलू मार्केट में मई 2023 की 11,436 यूनिट की अपेक्षा मई 2024 में 513 यूनिट ज्यादा बेचे। कंपनी की मई 2024 में बिक्री का आंकड़ा 11,949 यूनिट रहा।

एक्सपोर्ट मार्केट में बिक्री

अशोक लेलैंड सीवी एक्सपोर्ट का डाटा इस प्रकार है :

श्रेणी   मई 2024   मई 2023 सालाना ग्रोथ %
मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) 132 87 51.72%
लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) 138 76 81.58%
कुल  270 163 65.64%

अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 के मई महीने के एक्सपोर्ट आंकड़ों की बात करें तो कंपनी ने शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। अशोक लेलैंड ने मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) के एक्सपोर्ट मार्केट में 51.72 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की। मई 2023 में जहां कंपनी 87 यूनिट एमएंडएचसीवी वाहनों का निर्यात किया, वहीं कंपनी ने मई 2024 में 132 वाहनों का निर्यात किया है। 

एलसीवी वाहनों के एक्सपोर्ट की बात करें तो कंपनी ने एलसीवी सेगमेंट में 81.58% की सुपर ग्रोथ दर्ज की है। मई 2023 में जहां कंपनी ने 76 यूनिट एलसीवी की बिक्री की। वहीं मई 2024 में कंपनी ने 138 यूनिट एलसीवी की बिक्री की। 

कंपनी की एलसीवी और एमएडंएचसीवी के टोटल बिक्री का आंकड़ा मई 2023 में 163 यूनिट था। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा बढ़कर 270 यूनिट हो गया। इस प्रकार कंपनी ने एक्सपोर्ट कैटेगरी में 65.64% की जबरदस्त ग्रोथ हासिल की है।

कमर्शियल व्हीकल ग्रॉस बिक्री का आंकड़ा (घरेलू + निर्यात)

कमर्शियल व्हीकल ग्रॉस बिक्री (घरेलू + निर्यात) के आंकड़ों की जानकारी के लिए नीचे सारिणी पढ़ें :

श्रेणी   मई 2024   मई 2023 ग्रोथ %

मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV)

6780

6660 2%
लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) 5439

4864

12%

कुल

12,219

11,524

6.03%

अशोक लेलैंड के कुल बिक्री आंकड़ों की बात करें तो ऊपर दी गई टेबल में स्पष्ट है। मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) की कुल बिक्री ( घरेलू + निर्यात) का आंकड़ा मई 2024 में 6780 यूनिट है, जबकि मई 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 6660 यूनिट रहा है। एमएंडएचसीवी सेगमेंट में कंपनी के सालाना ग्रोथ का आंकड़ा 2% रहा है। वहीं एलसीवी सेगमेंट के आंकड़ों की बात करें मई 2024 में 5439 यूनिट एलसीवी बिकी, जबकि मई 2023 में कंपनी ने 4864 यूनिट एलसीवी वाहनों की बिक्री की थी। एलसीवी सेगमेंट में कंपनी का ग्रोथ 12% रहा है।

इस प्रकार कंपनी ने एमएंडएचसीवी और लाइट कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री मई 2024 में 12,219 यूनिट की। वहीं मई 2023 में कंपनी ने 11,524 यूनिट कुल बिक्री की थी। कंपनी ने कुल बिक्री में 6.03% की ग्रोथ दर्ज की।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top