अशोक लेलैंड के कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 13,319 यूनिट बेचीं
वाणिज्यिक वाहन निर्माताओं में भारत की सबसे बड़ी दूसरी कंपनी अशोक लेलैंड ने अक्टूबर 2022 में अपने कमर्शियल वाहनों की कुल घरेलू बिक्री में 33.95 प्रतिशत की वृद्धि की है। इसके अलावा कुल निर्यात में गिरावट आई है लेकिन निर्यात और घरेलू बिक्री सहित इस कंपनी ने 25.95 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज कराई है। यहां आपको अशोक लेलैंड के कमर्शियल वाहनों की ताजा सेल्स रिपोर्ट के बारे में फुल जानकारी दी जा रही है।
अशोक लेलैंड के एम एचसीवी बिक्री में 49 प्रतिशत की वृद्धि
अशोक लेलैंड की अक्टूबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अक्टूबर 2021 के मुकाबले अक्टूबर 2022 में मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स की 49 प्रतिशत ज्यादा इकाइयां बेचीं। अक्टूबर 2021 में इस सेगमेेंट की 4,993 इकाइयों की सेल की गई थी जो अक्टूबर 2022 में बढ़ कर 7,432 इकाइयां हो गई। वहीं हल्के वाणिज्यिक वाहनों की कुल घरेलू बिक्री अक्टूबर 2022 में 5671 इकाइयां रही जो कि अक्टूबर 2021 में 4789 इकाइयां थीं। इस तरह अक्टूबर 2022 में कुल घरेलू बिक्री में 33.95 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अशोक लेलैंड के वाणिज्यिक वाहनों की इस बार घरेलू बाजार में अच्छी बिक्री होने के अलावा निर्यात में कमी आई है। वर्ष 2022 में मध्यम और भारी वाहन सेगमेंट की 78 इकाइयां निर्यात की गई जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 581 इकाइयों का निर्यात किया गया था। इससे 86.75 प्रतिशत की कमी आई है। इसी प्रकार हल्के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 2022 में 138 यूनिट एवं 2021 में 212 इकाइयां रही। इससे 18.75 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
सकल घरेलू और निर्यात बिक्री में 25.95% वृद्धि
अशोक लेलैंड की कुल घरेलू बिक्री अच्छी होने साथ ही इसके निर्यात की इकाइयों को भी शामिल किया जाए तो अक्टूबर 2022 में कुल बिक्री 13,319 इकाइयों की रही जो कि 2021 में 10,575 इकाइयां थी। इससे 25.95 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस संयुक्त बिक्री में अशोक लेलैंड ने अक्टूबर 2022 में भारी कमर्शियल व्हीकल्स की 7510 इकाइयां बेचीं जबकि 2021 में 5,574 इकाइयों की सेल की गई थी। इससे कुल बिक्री में 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। वहीं अक्टूबर 2022 में एलसीवी की बिक्री 5809 इकाइयां एवं अक्टूबर 2021 में 5001 इकाइयां बेची गईं।
जानें,अशोक लेलैंड कंपनी के बारे में
अशोक लेलैंड कंपनी हिंदुजा समूह की ब्रांड के रूप में काम करती है। इसकी स्थापना सन् 1948 में की गई थी। यह कंपनी अपने कमर्शियल वाहनों की उच्च गुणवत्ता के लिए जानी जाती है। इसके वाहन कम रखरखाव वाले और विश्वसनीय होते हैं। ये वाहन ग्राहकों की आवश्यकताओं और पसंद को ध्यान में रखते हुए डिजायन किए जाते हैं। अशोक लेलैंड आपकी जीत हमारी जीत, आदर्श वाक्य का अनुकरण करता है। यह पर्यावरण के अनुकूल बीएस 6 मानक एमिशन के साथ वाणिज्यिक वाहनों का उत्पादन करता है। इस कंपनी के भारत में 9 स्थानों पर 550 से अधिक ग्राहक टच प्वाइंट हैं और सेवा प्रशिक्षण संस्थान हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT