Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
29 May 2023
Automobile

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी Vs महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी : कौनसा है प्रॉफिटेबल मिनी ट्रक

By News Date 29 May 2023

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी Vs महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी : कौनसा है प्रॉफिटेबल मिनी ट्रक

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी और अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की संपूर्ण तुलना

स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में अक्सर सबसे ज्यादा डिमांड मिनी ट्रकों की ही रहती है। मिनी ट्रक कम खर्च में एक बार में अधिक भार को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा सकते हैं। भारत में मिनी ट्रकों का लोकप्रिय होने की मुख्य वजह इनकी कीमत भी है, ये पिकअप और ट्रकों के मुकाबले आपको काफी सस्ते देखने को मिल जाते हैं। इनमें इस्तेमाल होने वाला छोटा टर्निंग रेडियस और इनका कॉम्पैक्ट साइज बड़े बड़े शहरों के भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना किसी परेशानी के डिलीवरी करने की क्षमता प्रदान करते हैं। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई मिनी ट्रक मौजूद है। लेकिन अगर हम बिजनेस को शुरूआत से ही प्रॉफिटेबल बनाने वाले मिनी ट्रक की बात करें, तो इसमें अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक और महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक का नाम सबसे पहले आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक और महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करने जा रहे हैं।

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG Vs  अशोक लेलैंड दोस्त CNG मिनी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स

अगर हम भारत के इन दो मोस्ट पॉपुलर मिनी ट्रकों के स्पेसिफिकेशन्स का कंपेयर करें, तो अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक में आपको 1.5L 3-Cylinder CNG BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 45 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 105 NM है। वहीं महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक में 2 सिलेंडर वाला Positive Ignition CNG engine or SI (Spark Ignition) BS6 इंजन आता है, जो 27 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 55 NM है। अशोक लेलैंड के इस मिनी ट्रक की 1208 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी और 2545 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। वहीं महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में 750 किलोग्राम पेलोड क्षमता आती है और इसका जीवीडब्ल्यू 1850 किलोग्राम है। दोस्त सीएनजी पिकअप की हाई स्पीड 80 KMPH रखी गई है। वहीं सुप्रो प्रॉफिट सीएनजी मिनी ट्रक 70 KMPH की हाई स्पीड के साथ आता है। यदि हम इन दोनों मिनी ट्रकों के माइलेज का कंपयेर करें, तो अशोक लेलेंड अपने इस मिनी ट्रक के साथ एक बार फ्यूल टैंक की फुल रिफिलिंग पर 320 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। वहीं महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में आपको 23.35 km/kg का माइलेज देखने को मिल जाता है। अशोक लेलैंड का यह मिनी ट्रक 120 लीटर क्षमता वाले फ्यूल टैंक के साथ आता है। वहीं महिंद्रा मिनी ट्रक में 45 लीटर कैपेसिटी वाला ईंधन टैंक दिया गया है।

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG Vs  अशोक लेलैंड दोस्त CNG मिनी ट्रक का बॉडी लुक

अगर हम इन मिनी ट्रकों के बॉडी और लुक की बात करें, तो देखने में ये दोनों ही मिनी ट्रक एक जैसे लगते हैं। दोनों कंपनियों ने अपने इन मिनी ट्रकों को काफी आकर्षक लुक में पेश किया है। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG मिनी ट्रक को 3927 MM लंबाई, 1540 MM चौड़ाई और 1900 MM ऊंचाई के साथ 1950 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त CNG मिनी ट्रक 4485 MM लंबाई, 1670 MM चौड़ाई,1845 MM ऊंचाई और 2350 MM व्हीलबेस में आता है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 158 MM रखा गया है। वहीं अशोक लेलैंड का यह मिनी ट्रक 177 MM ग्राउंड क्लीयरेंस में आता है। दोनों के ही फ्रंट में आपको एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। दोनों में ही आपको काफी अच्छे स्पेस के साथ Day केबिन देखने को मिल जाता है और दोनों ही मिनी ट्रक ड्राइवर + 1 पैसेंजर सीट में आते हैं। ये दोनों ही मिनी ट्रक 4 चक्के में आते है लेकिन इनके टायरों का साइज अलग अलग है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में आपको 145 R12,8PR फ्रंट और रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। वहीं अशोक लेलैंड का यह मिनी ट्रक 185 R14 LT 8 Radial फ्रंट और रियर टायर में आता है।

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG Vs  अशोक लेलैंड दोस्त CNG मिनी ट्रक के फीचर्स

अगर हम इन मिनी ट्रकों के फीचर्स की तुलना करें, तो महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक में Manual स्टीयरिंग के साथ 4 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त CNG मिनी ट्रक में आपको Manual Steering के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। कंपनियों के दोनों ही मिनी ट्रक आपको Manual ट्रांसमिशन में देखने को मिल जाते है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Vaccuum Assisted hydraulic with auto adjuster Disc/Drum ब्रेक्स आते हैं। वहीं अशोक लेलैंड के इस मिनी ट्रक में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Disc ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक को 8 Leaf spring फ्रंट सस्पेंशन और 7 Leaf spring रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक Parabolic Leaf Spring, 2 Nos फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic Leaf Spring, 2 Main + 1 Helper रियर सस्पेंशन में आता है।

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG Vs  अशोक लेलैंड दोस्त CNG मिनी ट्रक का प्राइस

भारत की कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में महिंद्रा और अशोक लेलैंड दोनों ही कंपनियां अपने उपभोक्ताओं की सुरक्षा के साथ उनकी सुविधा का खास ख्याल रखती है। इनके व्हीकल आपको किफायती दाम में शानदार परफॉर्मेंस के साथ देखने को मिल जाते हैं। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 5.76 लाख से 6.28 लाख रुपये रखी है। वहीं Ashok Leyland ने अपने अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 7.79 लाख से 8.54 लाख रुपये रखा है। यदि आपने इस तुलना के बाद इनमें से किसी एक मिनी ट्रक को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस मिनी ट्रक को आसानी से खरीद सकते हैं।

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG Vs अशोक लेलैंड दोस्त CNG मिनी ट्रक के वेरिएंट और कीमत

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक में आपको 2 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते हैं।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी एलई 2545 ₹ 7.79 - 8.14 लाख
अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी एलएस 2545 ₹ 7.79 - 8.54 लाख

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक में आपको कोई वेरिएट देखने को नहीं मिलता है।

महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG Vs  अशोक लेलैंड दोस्त CNG मिनी ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG और अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी में सस्ता मिनी ट्रक कौनसा है?

Ans - महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक सस्ता है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.76 लाख से 6.28 लाख रुपये है।

Q.2 महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG और  अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी में अधिक पेलोड वाला मिनी ट्रक कौनसा है?

Ans - इनमें अधिक पेलोड वाला अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक है, इसकी पेलोड कैपेसिटी 1208 किलोग्राम है।

Q.3 महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG और अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला मिनी ट्रक कौनसा है?

Ans - इनमें अधिक GVW वाला अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक है, इसका जीवीडब्ल्यू 2545 किलोग्राम है।

Q.4 महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG और अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी में बड़े व्हीलबेस वाला मिनी ट्रक कौनसा है?

Ans - इनमें बड़े व्हीलबेस वाला अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक है, इसे 2350 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

Q.5 महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG और अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी में अधिक टॉर्क वाला मिनी ट्रक कौनसा है?

Ans - इनमें अधिक टॉर्क वाला अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक है, इसकी अधिकतम टॉर्क 105 NM है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us