Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
24 Nov 2022
Automobile

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग कम बजट वाला, दमदार पिकअप

By News Date 24 Nov 2022

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग कम बजट वाला, दमदार पिकअप

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स, जानें क्या रखा है कंपनी ने इसका प्राइस!

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में एक बड़ा नाम अशोक लेलैंड का भी है, ये कंपनी हमेशा से ही अपने उपभोक्ताओं की अच्छी सुविधा के साथ उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखती आई है। आज देशभर में अलग-अलग इलाकों और छोटे गांवों में अशोक लेलैंड के मिनी ट्रक, पिकअप, ट्रक, ट्रैक्टर, टिपर और ट्रांजिट मिक्सर देखने को मिलते है। बता दें अशोक लेलैंड हमेंशा ही पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों को हमेशा अपनाती आई हैं इसी को लेकर कंपनी ने 2020 से बीएस6 एमिशन नॉर्म्स का अनुपालन करने वाले वाहनों को निर्मित करना शुरू किया था। अब इसी श्रेणी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग को निर्मित किया है। ये पिकअप कम कीमत में 1250 किलोग्राम पेलोड की क्षमता में आपको देखने को मिलता है। आज ट्रक जंक्शन आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग की सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और इसकी कीमत की जानकारी देनें जा रहा है।
 
* अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग की स्पेसिफिकेशन्स
 
इस पिकअप में आपको 3 सिलेंडर और 1.5 लीटर, 3 सिलेंडर डीजल BS6  के साथ 70 हॉर्स पावर तक जेनरेट करने वाला इंजन देखने को मिलता है जो एक बार में 170NM टार्क उत्पन्न कर सकता है। इसके इंजन की मदद से आप कई कठीन रास्तों को भी आसान बना सकते है। इसके साथ ही आपको अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप में Rigid suspension with parabolic leaf and double-acting shock absorber फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic leaf spring, 2 stages overslung  में रियर सस्पेंशन दिया जाता है। वहीं अगर हम इसके पेलोड क्षमता की बात करें तो आप एक बार में इससे 1250KG तक का भार उठा कर आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते है। अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग का जीवीडब्ल्यू 2590 किलोग्राम है। 
 
* अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग की बॉडी
 
अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप की 4485MM लंबाई, 1670 MM चौड़ाई और 1845MM ऊंचाई है वहीं इसके व्हीलबेस की बात करें तो ये 2350MM है। इस पिकअप में आपको एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई हैं और इसका इसका स्टीयरिंग 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स के साथ मैनुअल स्टीयरिंग देखने को मिलता है। ये एक डेक बॉडी में आने वाला पिकअप है जिसमें डे केबिन देखने को मिलता है। अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ में Disc and Drum Brakes ब्रेक दिए गए है। यदि इसके टायरों की बात करें तो इसमें आपको 4 टायर 185 R14 LT 8 PR के देखने को मिलते हैं, ये काफी अच्छी क्वालिटी के टायर है जो लम्बे समय तक गाड़ी का साथ नहीं छोड़ते।
 
* अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप के फीचर्स
 
अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप में ज्यादा वजन के साथ में चढ़ाई वालों रास्तों में अच्छी ग्रिप बनाने के लिए ग्रेडेबिलिटी को भी बढ़ा दिया है। इसके अलावा तेज स्पीड में और घुमावदार मोडो में किसी प्रकार की परेशनी का सामना ना करना पड़े इसके लिए इसमें अच्छे टर्निंग रेडियस का इस्तेमाल किया गया है। 40 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक के साथ में आने वाले इस पिकअप में आपको 19.6 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिलता हैं, तो अब ज्यादा पेलोड क्षमता के साथ पैसा बचाना भी होगा आसान। इस पिकअप में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ट्रिप मीटर देखने को भी मिलता है। 
 
* अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप प्राइस
 
अशोक लेलैंड ने अपने उपभोक्ताओं के अनुसार ही इसकी कम कीमत रखी है। कंपनी ने अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप की कीमत एक्स शोरूम 6.88 लाख रूपये रखी है। यदि आपने इसे खरीदने का मन बना लिया है तो आप इसे असानी से ट्रक जंक्शन की मदद से इस पिकअप को खरीद सकते हैं।
 
* अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!
 
Q.1 अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप की कीमत क्या है?
Ans अशोक लेलैंड पिकअप का प्राइस कंपनी ने एक्स शोरूम 6.88 लाख रूपये रखा है।

Q.2 अशोक लेलैंड का पिकअप माइलेज क्या देता है?
Ans  अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप में आपको 19.6 kmpl का शानदार माइलेज देखने मिलता है।
 
Q.3 अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप में इंजन की कैपेसिटी क्या है?
Ans अशोक लेलैंड के इस पिकअप में 3 सिलेंडर और 1.5 लीटर, 3 सिलेंडर डीजल BS6  के साथ 70 हॉर्स पावर तक जेनरेट करने वाला इंजन दिया गया है जो एक बार में 170NM टार्क उत्पन्न कर सकता है।
 
Q.4 अशोक लेलैंड पिकअप का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप का 2590 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है।
 
Q.5 अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप में पेलोड क्षमता क्या है?
Ans अशोक लेलैंड के इस पिकअप में 1250 किलोग्राम की लोड कैपेसिटी दी गई है।
 
आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले उसकी सभी विशेषताएं अपनी बेवसाइट के माध्यम से आप तक पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट की खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महेंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। अब आप चाहें तो हमसे मासिक सदस्य के रूप में ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से जुड़ सकते है।
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us