Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
23 मई 2023

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप : 6 का दम और ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट

By News Date 23 May 2023

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप : 6 का दम और ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट

जानें, अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस के साथ पूरी जानकारी

भारतीय ट्रक बाजार में पिकअप वाहनों की डिमांड अक्सर बनी रहती है। ये वाहन अंतिम मील डिलीवरी के लिए सबसे बेस्ट होते हैं। कमर्शियल व्हीकल्स ट्रक कैटेगरी में पिकअप वाहन के निर्माण में अशोक लेलैंड कंपनी सबसे अग्रणी मानी जाती है। इसके वाहन अपडेटेड टेक्नोलॉजी और पूर्ण गुणवत्ता के साथ आते हैं। इसकी लोकप्रिय दोस्त सीरीज का अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप “ज्यादा टेक्नोलॉजी, ज्यादा माइलेज, ज्यादा  पेलोड, ज्यादा कंफर्ट, ज्यादा भरोसा और ज्यादा पावर”  इन 6 के दम के साथ पेश  किया गया है जो अधिक प्रॉफिट प्रदान करने में सक्षम है। यह कमर्शियल वाहन 4 चक्के में आता है। इसका दमदार इंजन 70 hp पावर का बीएस6 इंजन है। वहीं इसकी जीवीडब्ल्यू 2590 kg है, जबकि पेलोड कैपेसिटी 1350 kg है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको इस शानदार पिकअप के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत, माइलेज आदि के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

दमदार इंजन, ज्यादा टॉर्क

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप का इंजन 1478 cc कैपेसिटी के साथ आता है। यह इंजन 170 nm टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 1.5 ली. 3 सिलेंडर, डीजल इंजन है। इस इंजन को 240 डायामीटर डायाफ्राम सिंगल ड्राय प्लेट मेकेनिकल केबल ऑपरेटेड के साथ अलाइंड किया गया है। इससे यह पिकअप एक शक्तिशाली वाहन के रूप में बेहतर प्रदर्शन करती है।

गियरबॉक्स एवं स्टीयरिंग

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप में 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स आता है। इसका स्टीयरिंग मैन्युअल है और ट्रांसमिशन फुल्ली सिंक्रोमैश है। इसमें 24.93 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी आती है, जिससे यह पिकअप फ्लाई ओवर, पहाड़ी रास्तों की चढ़ाई आदि कठिन मार्गों पर आसानी से चलती है।

फ्रंट लुकिंग आकर्षक

इस पिकअप की फ्रंट लुकिंग आकर्षक है। यह बड़ी विंडशील्ड के साथ आती है। इस पर दो वाइपर लगे हैं। मध्य में कंपनी का लोगो और बेजिंग है। मजबूत बंपर दिया गया है। हैडलाइट्स और इनसाइड डिजायन वाले इंडीकेटर्स हैं।

मोर स्पेसियस केबिन

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रॉग पिकअप का केबिन डेक बॉडी ऑप्शन वाला केबिन है। यह चेचिस के साथ आता है और डे टाइप का है। केबिन में आपको ज्यादा स्पेस के साथ पूरा कंफर्ट मिलेगा। यह एर्गोनॉमिक यूरो केबिन है। इसमें डिजीटल क्लस्टर, एसी, मोबाइल होल्डर, ड्यूल टोन इंटीरियर आदि फीचर्स हैं।

फ्यूल टैंक कैपेसिटी और माइलेज

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रॉग पिकअप में 40 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी आती है। यह पिकअप 19.6 kmpl माइलेज प्रदान करता है। इससे ईंधन की बचत के साथ ज्यादा प्रॉफिट होता है।

ब्रेक एवं सस्पेंशन

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप का ब्रेक सिस्टम बहुत बढ़िया है। इसमें डिस्क और ड्रम ब्रेक्स के अलावा  पार्किंग ब्रेक भी देखने को मिल जाते हैं। इससे गाड़ी को बेहतर तरीके से ड्राइव करने और कंट्रोल में सहायता मिलती है। इस पिकअप को Rigid suspension with parabolic leaf and double-acting shock absorber फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic leaf spring, 2 stages overslung रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।

व्हीलबेस एवं टायर्स

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप का व्हीलबेस 2350 mm है, जो इसमें अधिक भार के टायरों पर बेलेंस बनाए रखने में सहायक है। कंपनी के इस 4 चक्का पिकअप में आपको 185 आर 14 एलटी 8 पीआर फ्रंट और रियर देखने को मिल जाते हैं। दोस्त सीरीज वाले इस पिकअप का ग्राउंड क्लीयरेंस 177 mm रखा गया है।

कीमत अफोर्डेबल

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप वाहन की एक्स शोरूम प्राइस 7.49 लाख से 8.24 लाख रुपये तक है। इतने सारे स्पेसिफिकेशन्स और शानदार फीचर्स के बावजूद इसकी कीमत ग्राहकों की आसान पहुंच में रखी गई है। इससे ज्यादा और क्या हो सकता है।

वारंटी

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप पर कंपनी की ओर से 1 लाख किलोमीटर या 3 साल की वारंटी प्रदान की गई है। ग्राहक इस पिकअप पर अधिक भरोसा करते हैं।

वेरिएंट्स

अशोक दोस्त स्ट्रांग पिकअप में आपको 3 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते है।
 

Variants GVW (kg) Price
Ashok Leyland Dost Strong LE 2590 ₹ 7.49 - 7.74 Lakh
Ashok Leyland Dost Strong LS 2590 ₹ 7.49 - 7.99 Lakh
Ashok Leyland Dost Strong LX 2590 ₹ 7.49 - 8.24 Lakh

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

सवाल-1. अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप की पेलोड कैपेसिटी क्या है?

जवाब- यह पिकअप 1350 kg कैपेसिटी के साथ आती है।

सवाल-2. अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप की जीवीडब्ल्यू बताएं?

जवाब-  यह पिकअप 2590 kg जीवीडब्ल्यू में आती है।

सवाल-3.  अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप का व्हीलबेस क्या है?

जवाब- यह पिकअप 2350 mm व्हीलबेस के साथ पेश की गई है।

सवाल-4.  अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप का इंजन कितना टॉर्क जनरेट करता है?

जवाब- इस पिकअप का इंजन 170 nm टॉर्क जनरेट करता है।

सवाल-5. अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप की कीमत क्या है?

जवाब- यह पिकअप 7.49 लाख से 8.24 लाख रुपये के एक्स शोरूम प्राइस पर उपलब्ध है।

सवाल-6. अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप की माइलेज क्या है?

जवाब- इसकी शानदार माइलेज 19.06 kmpl है। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

प्रतिक्रिया साझा करें
Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks