जानें, इन दोनों नये वाहनों से एलसीवी बाजार पर क्या पड़ सकता है असर
भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में अशोक लेलैंड कंपनी का वर्चस्व लगातार बढ़ रहा है। हिंदुजा ग्रुप की यह कंपनी इलेक्ट्रिक वेरिएंट में दोस्त और बड़ा दोस्त की लांचिंग इस साल के अंत तक करने जा रही है। इन दोनों नये वाहनों के दम पर अशोक लेलैंड एलसीवी बाजार में पूरी तरह से छा जाना चाहती है। यही कारण है कि अभी इलेक्ट्रिक दोस्त और बड़ा दोस्त की लांचिंग तिथि भी घोषित नहीं की गई है लेकिन कंपनी ने पहले ही कई लॉजिस्टिक्स और ई- कॉमर्स उद्यमियों के साथ चर्चा शुरू कर दी है। हाल ही में अशोक लेलैंड इलेक्ट्रिक की एक लीक फोटो ऑनलाइन सामने आई है।
कंपनी को पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में और ज्यादा तेजी आने वाली है। यही वजह है कि अशोक लेलैंड जहां एक तरफ इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य को लाभप्रद मान रही है वहीं अन्य वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों के निर्माण के लिए भी निवेश कर रही है। यहां ट्रक जंक्शन पर आपको अशोक लेलैंड कंपनी के नये कमर्शियल वाहन इलेक्ट्रिक दोस्त और बड़ा दोस्त को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
क्या उम्मीदें हैं इलेक्ट्रिक दोस्त और बड़ा दोस्त से?
अशोक लेलैंड ने हालांकि अभी अपने नये एलसीवी इलेक्ट्रिक दोस्त और बड़ा दोस्त् वाहन की लांचिंग तिथि की घोषणा नही की है। इसके बावजूद इन दोनों वाहनों के बारे में सीवी मार्केट में जबर्दस्त चर्चाएं हो रही हैं। इलेक्ट्रिक दोस्त और बड़ा दोस्त का निर्माण अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक वाहन सहायक कंपनी स्विच ब्रांड के अंतर्गत किया जाएगा। गौरतलब है कि अशोक लेलैंड दोस्त भारत में एक लोकप्रिय एलसीवी है और इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट उन ग्राहकों के बीच ज्यादा पसंद किया जाएगा जो अंतिम मील डिलीवरी के लिए शून्य उत्सर्जन वाहनों की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा अशोक लेलैंड को यह भी भरोसा है कि उसके नये इलेक्ट्रिक एलसीवी टाटा मोटर्स के ACE इलेक्ट्रिक वाहन के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक ACE बाजार में पहले से है। अशोक लेलैंड इससे मुकाबले के लिए अपनी नई इलेक्ट्रिक दोस्त और बड़ा दोस्त को बाजार में उतारने के लिए जुटा हुआ है। वर्ष 2023 के अंत तक कंपनी इनकी लांचिंग कर सकती है।
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ने की पूरी संभावना
भारत में वर्तमान में जीरो एमिशन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार और अन्य राज्य सरकारें इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन एवं इनकी बिक्री को प्रोत्साहित कर रही हैं। इसे देखते हुए आने वाले समय में इनकी बिक्री और ज्यादा बढ़ेगी। अशोक लेलैंड कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों के इसी भविष्य को अपने नये इलेक्ट्रिक दोस्त के लिए देख रही है। इसकी लांचिंग को लेकर सीवी मार्केट में चर्चाएं हैं कि जैसे ही इसकी लांचिंग होगी तो यह ईवी की मांग को बढ़ाने में सहायक होगा। आगामी वर्षों में भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है।
ये हैं अशोक लेलैंड के पॉपुलर ट्रक्स
भारत की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड के कई पॉपुलर ट्रक आते हैं। इनमें अशोक लेलैंड बडा दोस्त, अशोक लेलैंड 2820 टिपर, अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग, अशोक लेलैंड 1615 एचई, अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर प्रमुख हैं। इनके अलावा अशोक लेलैंड इस साल के अंत तक अपने इलेक्ट्रिक दोस्त और बड़ा दोस्त गाडी की लांचिंग कर देगी जिससे अशोक लेलैंड की एसीवी बाजार में हिस्सेदारी बढ़ सकती है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT