Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
2 मार्च 2022

अशोक लेलैंड की फरवरी 2022 की बिक्री में 7 फीसदी की वृद्धि

By News Date 02 Mar 2022

अशोक लेलैंड की फरवरी 2022 की बिक्री में 7 फीसदी की वृद्धि

अशोक लेलैंड ने फरवरी 2022 में कुल 14 हजार 657 वाहन बेचे

देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर को फरवरी 2022 की बिक्री ने खुश कर दिया है। प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनियों की बिक्री में इजाफा हुआ है। देशभर में मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी और एमएचसीवी) की मांग बढ़ रही है। हिंदूजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड की ऑटो बिक्री में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। कंपनी ने फरवरी 2022 में कुल 14 हजार 657 वाहन घरेलू और निर्यात बाजार में बेचे हैं। जबकि फरवरी 2021 में 13,703 यूनिट बेची गई थी। अशोक लेलैंड ने पहले से ज्यादा कमर्शियल व्हीकल बेचे हैं। आपको बता दें कि अशोक लेलैंड मुख्य रूप से कमर्शियल व्हीकल बनाती है और इसके पास कमर्शियल व्हीकल की व्यापक रेंज है। यहां अशोक लेलैंड की सेल रिपोर्ट फरवरी 2022 प्रस्तुत की जा रही है। आईये, जानते हैं अशोक लेलैंड ने कुल कितने वाहन बेचे हैं।

मध्यम और भारी वाहनों की बिक्री बढ़ी, एलसीवी की घटी

अशोक लेलैंड के कुल वाणिज्यिक वाहन (सीवी) की बिक्री फरवरी 2022 में 5.15 प्रतिशत क्रमिक आधार पर बढ़ी है जो कंपनी ने जनवरी 2022 में बेची गई 13,939 यूनिट से ज्यादा है। जबकि मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों (एमएंडएचसीवी) की कुल बिक्री 20 प्रतिशत बढक़र 9,363 इकाई हो गई, जबकि हल्के वाणिज्यिक वाहनों (एलसीवी) की बिक्री फरवरी 2022 में फरवरी 2021 से 10 प्रतिशत घटकर 5,294 इकाई रह गई।

अशोक लेलैंड ने घरेलू बाजार में 4 फीसदी ज्यादा वाहन बेचे

अशोक लेलैंड ने घरेलू बाजार में भी 4 फीसदी ज्यादा वाहन बेचे हैं। वाहन विनिर्माता अशोक लेलैंड ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने फरवरी, 2021 में 13,703 वाणिज्यिक वाहन बेचे थे। वहीं, कंपनी ने फरवरी 2022 में घरेलू बाजार में 4 प्रतिशत ज्यादा 13,281 यूनिट वाहन बेचे हैं। जो एक साल पहले के इसी महीने में 12,776 यूनिट थे। वहीं घरेलू बाजार में मध्य और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने से 16 प्रतिशत बढक़र 8,280 यूनिट हो गई है। जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 7,114 यूनिट दर्ज की गई थी। कंपनी के अनुसार फरवरी 2022 में घरेलू बाजार में हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 12 फीसदी घटकर 5,001 यूनिट रह गई जो जो फरवरी 2021 में 5,662 इकाई थी।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top