Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
23 May 2022
Automobile

कारोबार विस्तार के लिए अशोक लेलैंड ने छोटे ट्रकों पर किया ध्यान केंद्रित

By News Date 23 May 2022

कारोबार विस्तार के लिए अशोक लेलैंड ने छोटे ट्रकों पर किया ध्यान केंद्रित

अशोक लेलैंड छोटा ट्रक सबसे तेज बढऩे वाली वाहन श्रेणी 

भारत की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने अपने कारोबार को विश्व स्तर पर विस्तार देने के लिए अब छोटे ट्रकों पर ध्यान केंद्रित किया है। बता दें कि हाल के वर्षों में छोटा ट्रक भारत में सबसे तेज बढऩे वाली वाहन श्रेणी बन कर उभरा है। यही कारण है कि वित्त वर्ष 2022 में समग्र एलसीवी श्रेणी वाहनों की बिक्री 17 प्रतिशत बढ़ कर 475,989 इकाई हो गई जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 407,871 इकाई थी। इसी के मद्देनजर अशोक लेलैंड ने हल्के वाणिज्यिक वाहनों पर नये सिरे से फोकस करते हुए अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारोबार विस्तार की योजना बनाई है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको अशोक लेलैंड कंपनी की इस नवीन योजना के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें। 

नये उत्पादों के साथ अपने वॉल्यूम आधार को बढ़ाया जाएगा 

यहां बता दें कि अशोक लेलैंड कंपनी अपने नये उत्पादों के साथ वॉल्यूम आधार को भी बढ़ाएगी। कंपनी ने एलसीवी सेगमेंट में जो ई कॉमर्स बूम देखा है उससे भी अशोक लेलैंड प्रेरित है। हाल के वर्षों की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में समग्र एलसीवी श्रेणी 17 प्रतिशत उछल कर 475,989 इकाई हो गई। वहीं एक साल पहले की अवधि में यह 407,871 इकाई थी। यहां बता दें कि हल्के वाणिज्यिक वाहनों के आकार और विन्यास की विस्तृत श्रृंखला ने इस क्षेत्र को भारतीय व्यवसायों के लिए पसंद का कार्यकर्ता बनने के लिए मांग की गतिशीलता एवं आपूर्ति श्रृंखला अवधारणाओं में बदलाव को भुनाने के लिए देखा है। 

अशोक लेलैंड एलसीवी ट्रक परिवहन के लिए बेहतर 

यह सच है कि छोटे आकार वाले वाणिज्यिक वाहन लास्ट माइल ट्रांसपोर्टेशन के लिए तेेजी से उभर कर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वैश्विक स्तर पर एलसीवी की मात्रा के मामले में 75 प्रतिशत वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री होती है जबकि भारत में यह अभी 61 प्रतिशत ही है। इसमें टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा का वर्चस्व है। इनकी बाजार हिस्सेदारी क्रमश: 35 और 36 प्रतिशत है। अशोक लेलैंड इन दोनो प्रतिस्पर्धी कंपनियों के बीच लंबा रास्ता तय करना चाहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपनी वैश्विक कारोबार विस्तार योजना बनाई है। गौरतलब है कि अशोक लेलैंड ने सीवी सब सेगमेंट में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए वर्ष 2020 में स्वदेशी रूप से विकसित नई पीढ़ी के एलसीवी प्लेटफार्म फीनिक्स पर आधारित बड़ा दोस्त लांच किया। यह 3 और 2.5 टन श्रेणियों में से प्रत्येक प्रकार की पेशकश करता है। 

अशोक लेलैंड अपने पोर्टफोलियो में सभी उत्पाद भरने को तैयार 

जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं कि भारत की दूसरी सबसे बड़ी सीवी निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड अब अपने परंपरागत बड़े ट्रकों के साथ ही छोटे ट्रकों के रूप में एलसीवी पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। उसकी कड़ी स्पर्धा एलसीवी निर्माता टाटा मोटर्स और एमएंडएम से है। अशोक लेलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा कि हम सभी विकल्पों का मूल्यांकन कर रहे है क्योंकि कंपनी के नजरिए से हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हम अपने पोर्टफोलियो में सभी उत्पाद अंतराल को भर दें। वहीं लास्ट माइल डिलीवरी विकल्पों के लिए बढ़ते बाजार को देखते हुए अशोक लेलैंड द्वारा 1 से 2 टन श्रेणी में जल्द ही उत्पाद हस्तक्षेप को देखना आश्चर्यजनक नहीं होगा। 

जानें, अशोक लेलैंड ट्रक के बारे में

अशोक लेलैंड हिंदुजा समूह की एक प्रमुख कंपनी है। 1948 से यह कंपनी ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण वाहनों की आपूर्ति कर रहा है। कंपनी किफायती कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का निर्माण करती है, जो इसकी पंचलाइन इंजीनियरिंग आपका कल है का सच्चा प्रतिबिंब हैं।

हिंदुजा समूह के संस्थापक श्रीचंद पी हिंदुजा हैं, जिन्होंने समूह का नेतृत्व किया है। समूह ने अशोक लेलैंड के कमर्शियल वाहनों की शुरुआत के बाद से कभी पीछे  मुडकर नहीं देखा है और हमेशा ‘आपकी जीत, हमारी जीत’ के  को ध्यान में रखते हुए काम किया है। यहां बता दें कि अशोक लेलैंड ने कैप्टन सीरिज के शुभारंभ के सााि अपने पोर्टफोलियो में लोडवाहक वाहन जोड़े हैं। 

क्यों है अशोक लेलैंड श्रेष्ठ सीवी निर्माता 

बता दें कि अशोक लेलैंड सर्वश्रेष्ठ कमर्शियल व्हीकल निर्माता है। इसके पीछे कंपनी के अपने व्यापक वितरण नेटवर्क और खनन से लेकर निर्माण तक कार्यक्षेत्र का व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो में विभिन्न अनुप्रयोग हैं जो  ड्राइव विकल्प प्रदान करते हैं। वहीं बता दें कि इसके ट्रक कम रखरखाव वाले टिकाउ, बेहतर डिजायनयुक्त एवं विश्वसनीय होते हैं। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us