इंस्टेंट ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन ने अशोक लेलैंड को दिया 200 ट्रक खरीदने का ऑर्डर
भारत की अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड को इंस्टेंट ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन (ITS) से 200 आधुनिक ढुलाई ट्रकों का बड़ा ऑर्डर प्राप्त हुआ है। है। यह डील अशोक लेलैंड की दमदार उपस्थिति और देश के बढ़ते लॉजिस्टिक्स सेक्टर में उसकी अहम भूमिका को साबित करती है।
इस महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत करते हुए, अशोक लेलैंड के एमएचसीवी (मीडियम एंड हेवी कमर्शियल व्हीकल) प्रेसिडेंट संजीव कुमार ने इंस्टेंट ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन राजबीर सिंह चौधरी को पहले 100 ट्रकों की खेप औपचारिक रूप से सौंपी। इस कार्यक्रम में दोनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
किन ट्रकों की हुई डिलीवरी?
इस डील में अशोक लेलैंड के 1916 सिंगल एक्सल और 2820 मल्टी एक्सल हॉलिज ट्रक शामिल हैं। ये ट्रक भारी माल ढुलाई, लॉन्ग-रूट संचालन और ई-कॉमर्स डिलीवरी जैसी जरूरतों के लिए बेहतर माने जाते हैं।
संजीव कुमार ने इस अवसर पर कहा, "हमें इन एडवांस हॉलेज ट्रकों की पहली खेप सौंपते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह ऑर्डर हमारे सस्टेनेबल, इनोवेटिव वाहनों और मजबूत सर्विस नेटवर्क पर ग्राहकों के अटूट भरोसे को दर्शाता है।" उन्होंने आगे जोर दिया कि ऐसी साझेदारियां लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री को अधिक कुशल और भविष्य के लिए तैयार इकोसिस्टम की ओर ले जाती हैं।”
ITS के पास है 2100 ट्रकों का बेड़ा
इंस्टेंट ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन (ITS) अपनी पार्टनर कंपनी XP इंडिया के साथ मिलकर देशभर में ई-कॉमर्स, FCL (पूर्ण कंटेनर लोड), LCL (कम कंटेनर लोड) और 3PL (थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स) जैसी सेवाएं देती है।
इस समय इनके पास करीब 2,100 ट्रकों का बेड़ा है। अब अशोक लेलैंड के 200 नए ट्रकों के शामिल होने से कंपनी की डिलीवरी क्षमता और काम करने की रफ्तार और भी बेहतर होगी। यह कदम ITS की बड़े स्तर पर विस्तार की रणनीति का हिस्सा है।
साझेदारी पर ITS का भरोसा
ITS के चेयरमैन राजबीर सिंह और MD व CEO जसबीर सिंह ने अपने संयुक्त बयान में कहा, “अशोक लेलैंड के ट्रक बेजोड़ विश्वसनीयता और असाधारण आफ्टर-सेल्स सेवा प्रदान करते हैं, जिससे हमारे संचालन सुचारु रूप से चलते हैं। यह डिलीवरी सिर्फ फ्लीट विस्तार नहीं, बल्कि नवाचार और उत्कृष्टता पर आधारित एक गहरी साझेदारी को दर्शाती है।”
भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति
यह ऑर्डर न केवल अशोक लेलैंड की विनिर्माण और उत्पाद क्षमता को सुदृढ़ करता है, बल्कि यह दर्शाता है कि कंपनी कैसे आधुनिक और भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करके भारत के ट्रांसपोर्ट सेक्टर में नई ऊंचाइयां छू रही है।
अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, टैक्टर (ट्रेलर), टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेशिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY