Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Saurjesh Kumar
6 फरवरी 2024

अशोक लेलैंड ने 14टी बॉस इलेक्ट्रिक ट्रक की चाबियां बिलियन ई-मोबिलिटी को सौंपी

By Saurjesh Kumar News Date 06 Feb 2024

अशोक लेलैंड ने 14टी बॉस इलेक्ट्रिक ट्रक की चाबियां बिलियन ई-मोबिलिटी को सौंपी

जानें, अशोक लेलैंड बॉस 14 टन इलेक्ट्रिक ट्रक की प्रमुख विशेषताएं

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। कम परिवहन लागत के चलते लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक पसंद कर रहे हैं। अभी टू व्हीलर, थ्री व्हीलर4 व्हीलर पर्सनल व्हीकल में इलेक्ट्रिक वाहनों के अधिक ऑप्शन उपलब्ध है लेकिन कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में इंटरमीडिएट और हैवी ड्यूटी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक ट्रकों की कमी बनी हुई है। चुनिंदा कंपनियों के इलेक्ट्रिक ट्रक उपलब्ध है।

इलेक्ट्रिक ट्रकों की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए देश की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने “इंटरमीडिएट” और “हैवी ड्यूटी” इलेक्ट्रिक ट्रकों की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने नई दिल्ली में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में 14टी बॉस इलेक्ट्रिक ट्रक की चाबियां बिलियन ई-मोबिलिटी को सौंपी। बॉस इलेक्ट्रिक ट्रक की प्रमुख विशेषताओं में से एक इसकी 14 टन जीवीडब्ल्यू क्षमता है, जो इसे माल परिवहन, रसद और ई-कॉमर्स डिलीवरी सहित कई तरह की जरूरतों के लिए उपयोगी बनाती है।

अशोक लेलैंड बॉस 14 टन इलेक्ट्रिक ट्रक इन कार्यों के लिए बेहतर

अशोक लेलैंड बॉस 14 टन इलेक्ट्रिक ट्रक का उपयोग पार्सल और कूरियर, पोल्ट्री, वाइट गुड्स, एग्री-पेरिशेबल गुड्स और अन्य कार्यों में किया जाएगा। इसके लास्ट माइल डिलीवरी और इनर सिटी ट्रांसपोर्टेशन की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस इलेक्ट्रिक ट्रक में हाई-परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक मोटर और एडवांस लिथियम-आयन बैटरी तकनीक दी गई है जो इसे अधिक रेंज प्रदान करता है।

ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था अशोक लेलैंड बॉस 14 टन इलेक्ट्रिक ट्रक

हिंदूजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने पिछले साल ऑटो एक्सपो 2023 में बॉस 14T इलेक्ट्रिक ट्रक को पेश किया था। अब भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में इसकी डिलीवरी दी गई है। इसे भारत में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में जगह बनाने के लिए लाया गया है।

पहले इलेक्ट्रिक वाहन की डिलीवरी पर कंपनी खुश

अशोक लेलैंड 14टी बॉस इलेक्ट्रिक ट्रक की चाबियां बिलियन ई-मोबिलिटी को सौंपने पर कंपनी के अधिकारियों ने खुशी जताई है। इस अवसर पर कंपनी के एमडी और सीईओ शेनू अग्रवाल ने कहा कि अशोक लेलैंड को आज अपने ग्राहक को पहला पूर्ण इलेक्ट्रिक वाहन देने पर गर्व है। बॉस 14टी इलेक्ट्रिक ट्रक को पिछले साल ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। आज, इस उत्पाद की आपूर्ति पर्यावरण-अनुकूल और कुशल परिवहन की दिशा में हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस दौरान कंपनी ने अपने अपकमिंग व्हीकल 9एम हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस, एवीटीआर एलएनजी 6x4 ट्रैक्टर, 55टी ईवी ट्रैक्टर और स्विच आईईवी4 इलेक्ट्रिक लाइट कॉमर्शियल व्हीकल को भी पेश किया, जो जल्द ही बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

नए ऊर्जा समाधानों पर रहेगा विशेष फोकस

अशोक लेलैंड हमेशा नए ऊर्जा समाधानों और तकनीक को अपनाने में हमेशा अग्रणी रही है। इस अवसर पर अशोक लेलैंड के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी डॉ. एन सरवनन ने इलेक्ट्रिक बैटरी, हाइड्रोजन, आईसीई और ईंधन सेल, एलएनजी और सीएनजी को कवर करते हुए नए ऊर्जा समाधानों के लिए कंपनी के बहुआयामी दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन एडवांस प्रौद्योगिकियों को विकसित करने में प्राप्त परिपक्वता के अद्वितीय स्तर का हवाला देते हुए नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

पर्यावरण अनुकूल ड्राइविंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएंगे

आयशर 14T बॉस इलेक्ट्रिक ट्रक की डिलीवरी पर बिलियन ई-मोबिलिटी एंड चार्ज के संस्थापक और सीईओ कार्तिकेय हरियाणी ने कहा कि हम तकनीकी रूप से एडवांस 14T बॉस इलेक्ट्रिक ट्रकों की त्वरित समय में डिलीवरी पर अशोक लेलैंड को धन्यवाद देते हैं, जिससे हम टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल ड्राइविंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने में सक्षम हुए हैं।

ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

अशोक लेलैंड ने अपने उपभोक्ताओं को हमेशा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया है। ग्लोबल एक्सपो में कंपनी ने बताया कि तकनीकी नवाचारों पर अशोक लेलैंड का हमेशा ध्यान रहता है। कंपनी अपने मजबूत अखिल भारतीय सर्विस नेटवर्क के दम पर 24x7 ग्राहक सहायता उपलब्ध कराती है। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks