अशोक लेलैंड लिफ्ट एक्सल आधारित तकनीक के ट्रकों की एकमात्र कंपनी बनी
कमर्शियल वाहनों की शीर्ष निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने 2 जून 2022 को अपना पहला आठ पहियों वाले नये ट्रक मॉडल एवीटीआर 2620 का अनावरण किया। इसकी लांचिंग के साथ ही यह कंपनी लिफ्ट एक्सल तकनीक पर आधारित ट्रकों की पूरी श्रृंखला पेश करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। कंपनी के एक बयान में दावा किया गया है कि नया उत्पाद ग्राहकों को उनके लोड के आधार पर विकल्प चुनने के लिए उत्कृष्ट परिचालन और लचीलापन प्रदान करेगा जो ऑपरेशन लाभ की कुल लागत में सर्वश्रेष्ठ होगा। इसके साथ ही अशोक लेलैंड ने यह भी कहा है कि एवीटीआर 2620 के इस लांच के साथ अशोक लेलैंड देश का पहला और एकमात्र खिलाड़ी बन गया है। इसके पास 25.5 से 47.5 टन के GVW से लिफ्ट एक्सल तकनीक पर आधारित ट्रकों की पूरी श्रृंखला है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में अशोक लेलैंड के नये मॉडल एवीटीआर 2620 के बारे में संपूर्ण जानकारी पेश की जा रही है।
कम ईंधन और परिचालन लागत का ट्रक
बता दें कि अशोक लेलैंड का नया एवीटीआर 2620 ट्रक मॉडल कम परिचालन लागत और किफायती ईंधन वाला है। इस नये उत्पाद को लिफ्ट एक्सल के साथ 25.5 टन ट्रक के रूप में और लिफ्ट एक्सल के साथ 18.5 जीवीडब्ल्यू ट्रक के रूप में संचालित किया जा सकता है। गौरतलब है कि अशोक लेलैंड का ऐसे उत्पादों को पेश करने का अपना शानदार इतिहास रहा है, इससे कंपनी का वाणिज्यिक वाहन उद्योग में प्रभुत्व बढ़ा है।
ग्राहकों को उच्च कुल लागत का लाभ
कंपनी के मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल हेड संजीव कुमार के अनुसार अशोक लेलैंड 2620 ट्रक अपने बेजोड़ लिफ्ट एक्सल कॉन्फिगरेशन के साथ ई-कॉमर्स पार्सल और टैंकर में काम करने वाले हमारे ग्राहकों को कुल लागत का लाभ प्रदान करता है। इसके अलावा उन्होंने एवीटीआर 2620 अशोक लेलैंड के इस मॉडल को तकनीकी विवेक और ग्राहकों को बेहतर लॉजिस्टिक समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का एक वसीयतनामा बताया है।
लोडिंग अवधि 24 से 32 फीट तक
अशोक लेलैंड ट्रक के नये मॉडल एवीटीआर मॉडयूलर ट्रक को पूरी तरह से प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह कई केबिन और सुविधाओं के विकल्प का लचीलापन प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार इस ट्रक में लोडिंग सीमा 24 फीट से लेकर 32 फीट तक है। वहीं इस ट्रक में आठ पहिये होने के कारण इसकी माइलेज भी शानदार है। यह लोड के आधार पर विकल्प चुनता है।
जानिए, अशोक लेलैंड AVTR 2620 के इंजन की विशेषता
अशोक लेलैंड एवीटीआर 2620 ट्रक के इंजन की विशेषता यह है कि यह इंजन 5660 सीसी के 6 सिलेंडर के साथ आईजीएन-6 तकनीक से लैस है। यह मॉडल 2400 आरपीएम पर 200 एचपी की पावर और 1200 से 1900 आरपीएम पर 700 एनएम का पिक टॉर्क जनरेट करता है। इसकी जीवीडब्ल्यू 25,500 किलोग्राम है।
जानें, अशोक लेलैंड ट्रक के कंपनी के बारे में
यहां बता दें कि अशोक लेलैंड हिन्दुजा समूह की ब्रांड कंपनी है। समूह ने जब से अशोक लेलैंड के वाणिज्यिक वाहनों का निर्माण करना शुरू किया तब से लेकर आज तक यह लगातार प्रोग्रेस कर रही है। सन 1948 में इसकी भारत में स्थापना हुई। यह विभिन्न प्रकार के वाणिज्यिक ट्रकों का उत्पादन करती है। हाल ही इसने एवीटीआर 2620 नया मॉडल पेश किया है। वहीं इसके ट्रक औ टिपर खनन एवं निर्माण सामग्री परिवहन से लेकर लॉजिस्टिक समाधान के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।
क्यों हैं अशोक लेलैंड ट्रक ज्यादा लोकप्रिय
आपको बता दें कि अशोक लेलैंड कंपनी के ट्रकों की कई विशेषताएं ऐसी हैं जो इन्हे अलग पहचान प्रदान करती हैं। यही कारण है कि अशोक लेलैंड के ट्रक ग्राहकों के बीच ज्यादा लोकप्रिय हैं। यहां अशोक लेलैंड के ट्रकों की मुख्य विशेषताएं बताई जा रही हैं जो इस प्रकार हैं-:
- अशोक लेलैंड ट्रक कम रखरखाव वाले होते हैं।
- इसके उत्पाद अत्यधिक विश्वनीय और टिकाऊ होते हैं।
- सभी अशोक लेलैंड ट्रकों का विनिर्माण मानकों का समान रूप से अनुसरण करता है।
- अशोक लेलैंड ट्रक के डिजाइन हमेशा ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर बनाए जाते हैं।
- सभी अशोक लेलैंड वाहन अपने लांच से पहले गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता की कठोर जांच से निकलते हैं।
ट्रक जंक्शन पर जानें, अधिक जानकारी
अगर आपको अशोक लेलैंड या किसी भी कंपनी के ट्रकों के किसी भी मॉडल के बारे में कैसी भी जानकारी हासिल करनी हो तो आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आपको हर प्रकार की जानकारी ट्रकों के बारे में एक क्लिक में आसानी से मिल जाएगी।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT