Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
खुशखबरी : पीएम ई-ड्राइव योजना में इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने पर मिलेगी ₹9.6 लाख तक की सब्सिडी NH Fee Rules, 2008 में बदलाव : टोल टैक्स में 50% की भारी कटौती डेमलर ट्रक ने पेश की 2030 की नई रणनीति : भारत में उत्पादन बढ़ेगा, यूरोप में खर्च घटेगा सहेली स्मार्ट कार्ड से बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा फाडा कंबाइंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में 173,992 यूनिट बेची, 6.64% की ग्रोथ फाडा रिपोर्ट 2025 : जून में 73,367 कमर्शियल वाहनों की बिक्री, टाटा ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे
20 अक्टूबर 2022

अशोक लेलैंड ने लांच किया जेईईटी 4X4 स्पेशल लाइट कमर्शियल व्हीकल

By News Date 20 Oct 2022

अशोक लेलैंड ने लांच किया जेईईटी 4X4 स्पेशल लाइट कमर्शियल व्हीकल

अशोक लेलैंड जेईईटी 4X4  पहाडिय़ों, रेगिस्तान और मैदानी इलाकों में पूरी तरह सक्षम 

भारत की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने इसके दोस्त मिनी ट्रक के प्लेटफार्म के आधार पर भारतीय सेना के लिए स्पेशल लाइट व्हीकल तैयार किया है। एलसीवी श्रेणी के इस वाहन का मॉडल का नाम जीत 4X4 स्पेशल लाइट व्हीकल। इसका प्रदर्शन हाल ही गुजरात के गांधीनगर में आयोजित डेफ एक्सपो- 202 प्रमुख रक्षा प्रदर्शनी में किया गया । इसके अलावा कई सशस्त्र सेना के लिए विकसित किए गए अन्य कई वाहनों का भी प्रदर्शन इसमें किया गया। सबसे ज्यादा आकर्षक है जीत 4X4 जो पूरी तरह से स्वेदेशी तकनीक से बनाया गया है। यह ट्रक ऊंचाई वाली पहाडिय़ो, मैदानी इलाकों और यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में अशोक लेलैंड के नये जेईईटी 4X4 एलसीवी सहित इंडियन आर्मी के लिए बनाए गए व्हीकल्स की पूरी जानकारी दी जा रही है। 

लॉजिस्टिक्स और लड़ाकू का विशेष डिजायन 

अशोक लेलैंड द्वारा सेना के लिए विकसित किए गए नये वाहनों को कंपनी ने बेहतर ढंग से डिजायन किया है। बता दें कि पहले से ही यह कंपनी भारतीय सेना की गतिशीलता के आधार पर इसकी जरूरतों को पूरा करती आई है। पिछले कई दशकों से यह सशस्त्र बलों की कठिन चुनौतीपूर्ण परिचलन की आवश्यकताओं को लॉजिस्टिक्स एवं लड़ाकू वाहनों की आपूर्ति के साथ पूरा करता आ रही है। 

जानें,जेईईटी 4X4 के बारे में 

अशोक लेलैंड का सेना के लिए विकसित किया गया नया मिनी ट्रक जीत 4X4 पूरी तरह से स्वेदेशी उत्पाद है। यह लाइट जीएस वाहन दोस्त मिनी ट्रक प्लेटफॉर्म की तकनीक पर आधारित है और ऑल व्हील ड्राइव एलसीवी है। कंपनी के अनुसार जीत  4X4  एलसीवी ऊंचाईयों वाले पहाड़ी रास्तों, क्रांस कंट्री, मैदानी एवं रेगिस्तानी इलाकों में शानदार प्रदर्शन करता है। इसमें लेटेस्ट तकनीक का समावेश किया गया है।

जानें, LBPV 4x4 की विशेषताएं  

बता दें कि एलबीपीवी 4X4  अशोक लेलैंड का अत्यधिक आकर्षक लाइट बुलेट प्रूफ व्हीकल है। यह स्वदेशी डिजायन से विकसित किया गया है। इसे भी कंपनी ने सशस्त्र सेना के लिए तैयार किया है। इसकी स्पेफिकेशंस इस प्रकार हैं-: 

  • इसमें 06 लड़ाकू सैनिकों की एक छोटी टीम को युद्ध के स्थलों तक ले जाने  की पूरी क्षमता है। 
  • यह वाहन आतंकवाद विरोधी अभियानों से लेकर टोही  एवं त्वरित प्रतिक्रिया के साथ शामिल किया गया है। 
  • इसे बख्तरबंद सुरक्षा के साथ सभी इलाकों में गतिशीलता के लिए डिजायन किया गया है। 
  • युद्ध के मैदान पर स्वतंत्र रूप से संचालित करने के लिए इसमें एक हथियार माउंट के साथ लगाया गया है। 
  • इस गाडी में ऑल व्हील इंडिपेंडेंट सस्पेंशन एबीएस, राइट हाइट मैनेजमेंट एवं कई विकल्प है जो इसे सक्षम वाहन बनाते हैं। 

अशोक लेलैंड भारतीय सेना के साथ साझेदारी के जरिए सशस्त्र सेवाओं के लिए अगली पीढ़ी की मोबिलिटी सॉल्यूशंस एवं प्रोद्योगिकी पेश करने में अग्रणी रहा है। हाल ही इसने डिफेंस एक्सपो में सशस्त्र सेना बलों के लिए अपनी उन्नत एवं न्यू जनरेशन की क्षमताओं के साथ प्रदर्शन किया। निश्चित रूप से अशोक लेलैंड के नये सेना वाहन जीत 4X4 एवं एलबीपीवी   4X4  भारतीय सेना के लिए रक्षा क्षेत्र में उपयोगी साबित होंगे। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks