अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट मई 2025 : घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन
Ashok Leyland Sales Report May 2025 : भारत की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने मई 2025 के लिए अपनी बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इस माह कंपनी ने कुल घरेलू और निर्यात बिक्री में 4.82% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने इस महीने 12,808 यूनिट्स की बिक्री की, जो मई 2024 में 12,219 यूनिट्स थी। ब्रांड ने घरेलू बाजार में बढ़त हासिल की है, वहीं निर्यात बाजार में गिरावट का सामना किया है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट से अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट मई 2025 को डिटेल में समझते हैं।
अशोक लेलैंड सीवी सेल्स रिपोर्ट मई 2025 : घरेलू बिक्री में 5.57 प्रतिशत की ग्रोथ
कैटेगरी |
मई 2025 |
मई 2024 |
परिवर्तन (% में) |
एमएंडएचसीवी |
7,466 |
6,648 |
12% |
एलसीवी |
5,148 |
5,301 |
3% |
कुल बिक्री |
12,614 |
11,949 |
5.57% |
अशोक लेलैंड ने मई 2025 में एमएंडएचसीवी (मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहन) सेगमेंट में 7,466 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो मई 2024 की 6,648 यूनिट्स के मुकाबले 12% की मजबूत वृद्धि को दर्शाती है।
वहीं, एलसीवी (लाइट कमर्शियल व्हीकल) सेगमेंट में मामूली गिरावट देखने को मिली, जहां मई 2025 में 5,148 यूनिट्स बिकीं, जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा 5,301 यूनिट्स था, यानी बिक्री में 3% की कमी आई।
कुल मिलाकर, अशोक लेलैंड ने घरेलू कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में वृद्धि दर्ज की है। मई 2025 में कंपनी की घरेलू बिक्री 5.57% बढ़कर 12,614 यूनिट हो गई, जबकि मई 2024 में यह 11,949 यूनिट थी।
अशोक लेलैंड सीवी सेल्स रिपोर्ट मई 2025 : निर्यात बिक्री में 28.15 प्रतिशत की बड़ी गिरावट
कैटेगरी |
मई 2025 |
मई 2024 |
परिवर्तन (% में) |
एमएंडएचसीवी |
140 |
132 |
6% |
एलसीवी |
54 |
138 |
-61% |
कुल बिक्री |
194 |
270 |
-28.15% |
अशोक लेलैंड ने मई 2025 में निर्यात बाजार में एमएंडएचसीवी सेगमेंट में 140 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो मई 2024 की 132 यूनिट्स की तुलना में 6% की वृद्धि को दर्शाती है।
वहीं, एलसीवी निर्यात सेगमेंट में 61% की तेज गिरावट देखी गई। मई 2025 में केवल 54 यूनिट्स का निर्यात हुआ, जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा 138 यूनिट्स था।
कुल मिलाकर, मई 2025 में अशोक लेलैंड की निर्यात बिक्री में 28.15% की गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने इस महीने केवल 194 यूनिट्स का निर्यात किया, जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा 270 यूनिट्स था।
अशोक लेलैंड सीवी सेल्स रिपोर्ट मई 2025 : घरेलू+निर्यात बिक्री डेटा
कैटेगरी |
मई 2025 |
मई 2024 |
परिवर्तन (% में) |
एमएंडएचसीवी |
7606 |
6780 |
12% |
एलसीवी |
5,202 |
5,439 |
-4% |
कुल बिक्री |
12,808 |
12,219 |
4.82% |
अशोक लेलैंड की कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री (घरेलू + निर्यात) मई 2025 में 4.82% बढ़कर 12,808 यूनिट पर पहुंच गई, जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा 12,219 यूनिट था।
मई 2025 में मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट की कुल बिक्री 12% की वृद्धि के साथ 7,606 यूनिट रही, जो पिछले साल इसी महीने में 6,780 यूनिट थी।
इसके विपरीत, लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट ने 4% की गिरावट दर्ज की गई है। मई 2025 में 5,202 यूनिट की बिक्री हुई, जो मई 2024 में 5,439 यूनिट थी।
निष्कर्ष :
अशोक लेलैंड ने मई 2025 में कुल 12,808 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की, जिसमें घरेलू बाजार से 5.57% की वृद्धि और कुल बिक्री में 4.82% की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की गई। M&HCV सेगमेंट ने 12% की प्रभावशाली ग्रोथ दिखाई, जबकि LCV सेगमेंट में मामूली गिरावट रही। निर्यात बाजार में कंपनी को 28.15% की गिरावट का सामना करना पड़ा, खासकर LCV निर्यात में 61% की तेज गिरावट के कारण। कुल मिलाकर, मजबूत घरेलू प्रदर्शन ने कंपनी की समग्र बिक्री को संतुलित बनाए रखा।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY