Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
Saurjesh Kumar
23 जनवरी 2024

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 चक्का ट्रक : इस पावरफुल किफायती ट्रक से बढ़ाएं बिजनेस

By Saurjesh Kumar News Date 23 Jan 2024

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 चक्का ट्रक : इस पावरफुल किफायती ट्रक से बढ़ाएं बिजनेस

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक से बढ़ाएं अपना बिजनेस, होगा मुनाफा

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक छोटे, मध्यम और बड़ी कार्गो जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। पिछले कुछ वर्षों में इस वाहन की लोकप्रियता बढ़ी है। इस वाहन का उपयोग मुख्य रूप से कंज्यूमेबल गुड्स को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किया जाता है। खाद्य सामग्री, कोल्ड ड्रिंक, कृषि उत्पाद आदि के परिवहन में अशोक लेलैंड का यह ट्रक इस्तेमाल में लिया जाता है। अशोक लेलैंड का यह 6 चक्कों वाला ट्रक बेहद मजबूत और किफायती है, जिससे इस ट्रक की बिक्री में हर साल अच्छी ग्रोथ दर्ज की जा रही है। यही कारण है कि अगर आप अपने नए अथवा पुराने बिजनेस के लिए या स्वरोजगार के लिए एक अच्छे कार्गो वाहन की खोज में हैं, तो अशोक लेलैंड कंपनी का यह जबरदस्त ट्रक आपके लिए बेहद उपयुक्त हो सकता है। अपनी शानदार माइलेज और कम रखरखाव जरूरतों के कारण यह वाहन बेहद किफायती और बिज़नेस में अच्छा मुनाफा देने वाला साबित हुआ है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की खासियत, कीमत, उपयोग और लाभ आदि की जानकारी दे रहे हैं। 

क्या है अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर की खासियत?

अशोक लेलैंड पार्टनर सीरीज का यह बेहतरीन ट्रक, अपनी श्रृंखला के टॉप मॉडलों में से एक है। यह बिज़नेस जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस वाहन में टर्बो इंटरकूल्ड तकनीक के इंजन लगे होने की वजह से गर्म हवा से इंजन को सुरक्षा मिलती है, जिससे यह गर्मियों में भी लंबी दूरी परिवहन कर पाने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे फीचर हैं जैसे इसकी अच्छी माइलेज, किफायती मेंटनेंस, पावरफुल कैपेसिटी, अच्छी पेलोड आदि, ये फीचर्स इसे भारतीय व्यापारियों की जरूरतों के लिए खास बनाता है।

दमदार इंजन और जबरदस्त पावर

मध्यम आकार में भारत के बेहतरीन ट्रक वाहनों में से एक अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक 2953 सीसी के दमदार इंजन से युक्त है। यह वाहन डीजल ईंधन से चलता है और 140 एचपी पावर से युक्त है। अच्छा पावर होने की वजह से यह भारत के मुश्किल रोड पर चलने में सक्षम है।

अच्छी पेलोड कैपेसिटी के साथ अच्छा परफॉर्मेंस

अशोक लेलैंड ट्रक ब्रांड का यह ट्रक 7490 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू से लैस है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 4579 किलोग्राम है, जो मध्यम स्तर के व्यापारियों की जरूरतों के हिसाब से बेहद उपयुक्त है। आईडी वाहन का व्हीलबेस 3955 किलोग्राम है। अच्छी व्हीलबेस और अच्छी पेलोड कैपेसिटी की वजह से यह वाहन बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करने और वाहन मालिक को अधिक से अधिक मुनाफा देने में सक्षम है।

कम कीमत, अच्छी माइलेज, ज्यादा मुनाफा

इस वाहन की एक्स शोरूम कीमत 13.85 से 14.99 लाख रुपए के बीच है। इसके माइलेज की बात करें तो यह अपने स्पेसिफिकेशन और अन्य फीचर्स के मुताबिक अपने समकक्ष वाहनों की तुलना में बहुत अच्छी माइलेज प्रदान करता है। यह वाहन 8.5 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज प्रदान करता है, वहीं इसकी इंधन टैंक कैपेसिटी 90 लीटर है। अच्छी ईंधन टैंक होने से परिवहन के दौरान रिफ्यूलिंग टाइम में बचत होती है और वाहन मालिक को अच्छा मुनाफा मिल पाता है।

अच्छा नियंत्रण और ड्राइवर फैसिलिटी

वाहन पर अच्छा नियंत्रण स्थापित करने के लिए इसमें 5 फॉरवर्ड+1 रिवर्स गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। इस वाहन में पार्किंग ब्रेक भी मौजूद है। ड्राइवर की सुविधा का भी इस वाहन में विशेज ध्यान रखा गया है। परिवहन के दौरान ड्राइवर अपने साथ 2 यात्रियों को लेकर जा सकता है। 

अन्य फीचर्स

अशोक लेलैंड पार्टनर ट्रक के कुछ अन्य फीचर्स इस प्रकार हैं : 

  • यह वाहन 360 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है
  • यह वाहन अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सफर कर सकता है
  • यह वाहन 7085 mm लंबा है
  • यह वाहन 2870 mm ऊंचा है

कीमत और लोन 

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर की कीमत 13.85 लाख रुपए के एक्स शोरूम प्राइस से शुरू होती है। वहीं इसकी अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपए तक हो सकती है। यह ट्रक उन्नत फीचर्स के साथ अन्य वाहनों की तुलना में बहुत कम कीमत में आता है। कम कीमत और ज्यादा प्रोडक्टिव होने की वजह से ही यह वाहन वर्तमान बिजनेस जरूरतों के अनुरूप है। अगर आप इस वाहन को लोन या फाइनेंस पर प्राप्त करना चाहें तो 20% राशि अथवा लगभग 2.77 लाख रुपए का नगद भुगतान करते हुए आप इसे नजदीकी अशोक लेलैंड शोरूम से प्राप्त कर सकते हैं। शेष 80% ऋण राशि पर लगभग ₹26,359 रुपए मासिक किश्त का भुगतान किया जा सकता है। बता दें कि लोन की राशि, किश्त की राशि या मासिक ब्याज दर कम या अधिक हो सकती है, यह पूरी तरह ग्राहक के सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है।

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर के वेरिएंट

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर के वेरिएंट की बात करें तो वह इस प्रकार है:

वेरिएंट कीमत
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 3955/एचएसडी/17फीट ₹13.85 लाख से ₹14.98 लाख
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 2820/एफ़एसडी/11 फीट ₹13.85 लाख से ₹14.97 लाख

कितना होगा फायदा

अपने पावरफुल फीचर्स और किफायती गुणों की वजह से यह वाहन भारत में बहुत प्रसिद्ध हुआ है। यह ट्रक, अत्याधुनिक इंजीनियरिंग का नमूना है, जो अपने सेगमेंट के ग्राहकों की विशेष जरूरतों का ध्यान रखते हुए बनाया गया है। अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का माइलेज बहुत शानदार है। इस ट्रक की खासियत है कि यह कम कीमत में ग्राहकों को अधिक कार्य प्रदर्शन प्रदान करता है। डीजल वाहन होने की वजह से इस ट्रक के लिए ईंधन की जरूरत को आसानी से पूरा किया जा सकता है। अच्छी माइलेज की वजह से यह ट्रक, अन्य ट्रक के मुकाबले परिवहन लागत पर 20 से 30% अधिक बचत प्रदान करता है।

कैसे उठाएं लाभ

अगर आप लेटेस्ट तकनीक और सुपर फीचर्स से लैस अशोक लेलैंड का यह पार्टनर 6 टायर ट्रक मॉडल लेना चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक के पेज पर जाएं। आप पेज विजिट कर बिलकुल फ्री टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। “फ्री टेस्ट ड्राइव बुक करें” पर क्लिक करें और फॉर्म भरकर आप इस प्रोसेस को पूरा करें। इसके अलावा वाहन के पेज पर लोन आवेदन करें, ऑफर प्राप्त करें आदि का विकल्प भी मौजूद है, आप विकल्प पर क्लिक कर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top