जानें, अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक के दमदार फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी
अशोक लेलैंड के कमर्शियल वाहन अपनी मजबूती, कम मेंटीनेंस, शानदार माइलेज और किफायती कीमत के लिए जाने जाते हैं। अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक अपनी विशेषताओं के कारण सीवी सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है। अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक “6 का दम” और ज्यादा से ज्यादा प्रोफिट के वादे के साथ आता है। यह ट्रक बीएस-6 मानक के साथ डीजल इंजन वाला है लेकिन इसके दमदार इंजन और शानदार फीचर्स ग्राहकों को एक ही नजर में पसंद आ जाते हैं। यहां आपको ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में इस गाड़ी के फीचर्स, कीमत और इसके स्पेफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और अधिक से अधिक शेयर करें।
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक के एप्लीकेशन
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक आम जीवन, उद्योग और बिजनेस के लिए माल का परिवहन शानदार माइलेज से करता है। इस ट्रक का उपयोग फल-सब्जी, ग्रोसरी, एफएमसीजी, अनाज, दालें, ब्रेवरीज, सीमेंट, हार्डवेयर, निर्माण सामग्री, औद्योगिक सामान, कपड़ा, फर्नीचर, एलपीजी सिलेंडर, कैटरिंग आदि के परिवहन के लिए किया जाता है।
शक्तिशाली इंजन
आपको बता दें कि अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का इंजन ZD30 Diesel Engine with DDTi (Double Overhead Camshaft, Common Rail, Direct Injection, Turbo Intercooled) के साथ आता है। इंजन 4 सिलेंडर्स के साथ है और यह 360 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। वहीं इससे 1350 से 2750 आरपीएम जनरेट होता है। यही वजह है कि यह गाडी भारी ढुलाई कार्य में भी सफर को आसान तरीके से पूरा करती है। इसके इंजन में बीएस-6 मानक है। इससे यह गाडी डीजल इंजन होने के बावजूद पर्यावरण के अनुकूल ही कही जा सकती है। इंजन की पावर 140 एचपी की है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 90 लीटर की है।
जीवीडब्ल्यू और पेलोड क्षमता

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक के इस मॉडल में 7490 किलोग्राम की जीवीडब्ल्यू है, वहीं इसकी ग्रेडेबिलिटी 25 प्रतिशत है। इसमें पेलोड क्षमता 4579 किलोग्राम की है। ब्रेक्स की बात करें तो इसके सर्विस ब्रेक वेक्यूम एसिसटेड हाइड्रोलिक हैं जबकि पार्किंग ब्रेक पावर ट्रांसमिशन माउंटेड केबल ऑपरेटेड हैं। इसके अलावा एगजॉस्ट ब्रेक भी इसमें दिए गए हैं।
बेहतरीन केबिन

बता दें कि अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का केबिन बेहतरीन है। इसे आकर्षक ढंग से डिजायन किया गया है। केबिन में पर्याप्त स्पेस है। ड्राइवर और कंडक्टर की सीटों पर सुरक्षा के लिए बेल्ट हैं। वहीं केबिन विद बॉक्स बॉडी सीबीसी है। यह ट्रक डे केबिन और चेचिस विद केबिन के ऑप्सन में भी आता है। केबिन में एक एक्स्ट्रा आरामदायक सीट भी है। वहीं इसमें 12 वॉल्ट की मोबाइल चार्जिंग के लिए बैटरी है। केबिन में लाइट की अच्छी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट बॉक्स आदि सुविधाएं हैं।
पावर स्टियरिंग और क्लच
बता दें कि अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक में 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ पावर स्टियरिंग है। इसके क्लच 310 एमएम डायमीटर, डायफर्गम, पुश टाइप, सिंगल ड्राई प्लेट, हाइड्रोलिक एक्यूटेड हैं।
व्हीलबेस
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर गाडी 10 से 14 फीट की लेंथ में आती है। यदि यहां 14 फीट वाली गाडी के व्हीलबेस की बात करें तो यह ओवरहाल डायमेंशन के हिसाब से यह 3320 एमएम है जबकि कुल लंबाई 5990 एमएम की होती है।
सस्पेंशन और टायर

बता दें कि अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक Parabolic,overslung suspension with double acting shock absorbers और Semi elliptic main overslung suspension with double acting shock absorberरियर सस्पेंशन के साथ आता है। इसक सस्पेंशन सुंदर डिजायनयुक्त और मजबूत है। मुख्य शीशे पर वाईपर भी हैं। गाडी की हैडलाइट और इंडीगेटर्स बोल्ड हैं। गाडी में अशोक लैलेंड पार्टनर 6 का आकर्षक लोगो भी लगा है। इसके छह टायर हैं। इनमें 7.50 गुणा 16 पीआर और 7.50 गुणा 16 पीआर रियर टायर हैं। टायरों का डिजायन शानदार है और ये ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी चलने में सक्षम हैं।
माइलेज और कीमत
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर गाडी की माइलेज शानदार है। यह किफायती है और अधिकतम गति प्रदान करता है। इसकी एक्स शो रूम कीमत 13.85 से 14.10 लाख रुपये है।
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर वेरिएंट
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू | कीमत |
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 3320/एचएसडी/14 फ़ीट | 7490 | ₹ 13.85 - 14.95 लाख |
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 3320/एफएसडी/14 फ़ीट | 7490 |
₹ 13.85 - 14.94 लाख |
क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT