जानें, अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर और टाटा 712 एलपीटी ट्रक कंपेरिजन की पूरी जानकारी
भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में ट्रकों की मांग हमेशा बनी रहती है। इसकी मुख्य वजह यह है कि भारत में सबसे ज्यादा माल परिवहन ट्रकों से होता है। यहां की ट्रक निर्माता कंपनियों में टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड दोनों ही प्रतिस्पर्धा वाली टॉप ब्रांड हैं। इनके द्वारा निर्मित एक से बढ़कर एक नये ट्रक मॉडल सभी सेगमेंट और अलग-अलग केटेगिरी में लांच होते रहते हैं। वहीं इनके अनेक लोकप्रिय मॉडल हैं। यहां अशोक लेलैंड हाउस से आने वाले अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक और टाटा हाउस के टाटा 712 एलपीटी ट्रक की तुलना की जाए तो दोनों की जीवीडब्ल्यू 7490 किलोग्राम है। ये दोनों 6 चक्के के ट्रक हैं और एलसीवी सेगमेंट में आते हैं। 20 लाख रुपये से कम प्राइस रेंज में आने वाले ये बेहतरीन ट्रक शानदार माइलेज प्रदान करते हैं। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको इन दोनों ट्रकों के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि की तुलना कर पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। आप ट्रक खरीदना चाहते हैं तो इनमें से कोई एक ज्यादा अच्छा और सस्ता ट्रक चुन सकते हैं। इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें और आगे शेयर करें।
क्या है इनके स्पेसिफिकेशन्स में खास अंतर ?
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक और टाटा 712 एलपीटी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स में मुख्य अंतर इस प्रकार हैं-:
- अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 4579 किलोग्राम है जबकि टाटा 712 एलपीटी ट्रक 3800 किलोग्राम पेलोड क्षमता के साथ आता है।
- अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का व्हीलबेस 3955 एमएम है, वहीं टाटा 712 एलपीटी ट्रक 3400 एमएम व्हीलबेस में आता है।
- अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 221 एमएम है, जबकि टाटा 712 एलपीटी ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 193 एमएम है।
- अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का शानदार माइलेज 8.5 kmpl है, वहीं टाटा 712 एलपीटी ट्रक 7.9 kmpl का माइलेज प्रदान करता है।
- अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का केबिन टिल्टेबल टाइप है, लेकिन टाटा 712 एलपीटी ट्रक के केबिन में यह सुविधा नहीं है।
- अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक के केबिन में ड्राइवर सीट के अलावा 2 अन्य पैसेंजर की सीट मिलती है लेकिन टाटा 712 एलपीटी ट्रक में ड्राइवर सीट के अतिरिक्त 1 व्यक्ति की सीट है।
- यदि ग्रेडेबिलिटी की बात की जाए तो अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की ग्रेडेबिलिटी 32 प्रतिशत आती है, वहीं टाटा 712 एलपीटी ट्रक की ग्रेडेबिलिटी इससे ज्यादा यानी 36.2 प्रतिशत है। इससे यह ट्रक ज्यादा ऊंचाई वाले रास्तों पर चढ़ सकता है।
दोनों ट्रकों में ये हैं कुछ समानताएं
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक और टाटा 712 एलपीटी ट्रक के बीच कई समानताएं भी देखने को मिलती हैं। ये इस प्रकार हैं-
- इन दोनों ट्रकों का ट्रांसमिशन मैन्युअल आता है।
- इनमें ड्राइवर सीट एडजस्टेबल और कंफर्टेबल आती है।
- ये ट्रक ज्यादा लोड बोडी एरिया वाले ट्रक हैं।
- इन दोनों ट्रक मॉडलों में ड्राइवर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम मिलता है।
- अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक और टाटा 712 एलपीटी ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ एयर ब्रेक्स आते हैं।
- इन दोनों ट्रकों में एबीसी सिस्टम उपलब्ध नहीं है।
- दोनों की फ्रंट लुकिंग शानदार डिजायन के साथ आती है और इनमें बड़ी विंडशील्ड विद वाइपर है।
- दोनों के बंपर काफी मजूबत हैं और बंपर के ऊपर वाले हिस्से में ग्रिल के अलावा पर्याप्त उजाले के लिए बड़ी हैडलाइट्स हैं।
जानें, इनके इंजन की परफोर्मेंस
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का इंजन जेड डी 30 डीजल विद डीडीटीआई ( (डबल ओवरहेड कमशॉफ्ट, कॉमन रेल, डायरेक्ट इंजेक्शन, टर्बो इंटरकूल्ड ) हाई टेक्नोलॉजी से निर्मित है। इसमें 4 सिलेंडर प्रयुक्त होते हैं। यह इंजन बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के साथ आता है। इससे 140 एचपी पावर मिलती है। वहीं यह 360 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इससे यह ट्रक बाधा रहित काम कर सकता है। इसका इंजन शक्तिशाली है।
वहीं दूसरी ओर टाटा 712 एलपीटी ट्रक का इंजन 3.3 लीटर न्यू जनरेशन टेक्निक का इंजन है। यह भी पावरफुल इंजन आता है। इसमें 125 एचपी पावर मिलती है। इससे 390 एनएम टॉर्क जनरेट होता है।
केबिन और इंटीरियर फीचर्स
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का केबिन बॉक्स बॉडी ऑप्शन के साथ आता है हालांकि यह सीबीसी ऑप्शन व्हीलर के विकल्प में भी उपलब्ध होता है। ये केबिन चेचिस के साथ है और डे केबिन के रूप में निर्मित किया गया है। इसमें टिल्टेबल पावर स्टीयरिंग के साथ 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स का गियरबॉक्स मिलता है। इसके अलावा न्यू मॉडर्न डिजिटल क्लस्टर, सेफ इकोनॉमिक इंटीरियर सहित अन्य लेटेस्ट सुविधाएं आती हैं। दूसरी तरफ टाटा 712 एलपीटी ट्रक का केबिन बॉडी कस्टमाइजेबल है। यह डेक बॉडी आप्शन व्हीलर के साथ आता है। केबिन चेचिस के साथ है। यह डे केबिन के रूप में निर्मित किया गया है। इस ट्रक के केबिन में आपको पावर स्टीयरिंग के साथ 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स का गियरबॉक्स मिलता है। इसके अलावा म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल चार्जिंग सर्किट, हीट रेसिस्टेड फीचर आदि कई सुविधाएं हैं।
इन ट्रकों की उपयोगिता
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का उपयोग आप फूड ग्रेन, फल एवं सब्जी, क्रॉकरी, हार्डवेयर्स, कंस्ट्रक्शन मैटेरियल, इंडस्टीयल गुड्स, टेक्सटाइल्स, फर्नीचर, एलपीजी सिलेंडर्स, कैटरिंग आदि के ट्रांसपोर्ट के लिए आसानी से कर सकते हैं। वहीं टाटा 712 एलपीटी ट्रक पार्सल एवं कूरियर्स, कंटेनरर्स, एफएमसीजी, टेक्सटाइल्स, औद्योगिक वस्तुओं, एलपीजी सिलेंडर्स आदि की एप्लीकेशंस के लिए उपयुक्त ट्रक है।
कीमत तुलना
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की एक्स शोरूम प्राइस 13.85 लाख से 14.99 लाख रुपये है। जबकि टाटा 712 एलपीटी ट्रक की एक्स शोरूम प्राइस 14.96 लाख से 16.10 लाख रुपये है। इस तरह कीमत की तुलना की जाए तो अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक आपको सस्ता मिल जाता है।
इन ट्रकों के वेरिएंट्स
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक के वेरिएंट्स इस प्रकार हैं-:
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू | कीमत |
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 3955/एचएसडी/17 फीट | 7490 | ₹ 13.85 - 14.98 लाख |
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 2820/एफएसडी/11 फ़ीट | 7490 | ₹ 13.85 - 14.97 लाख |
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 2820/एचएसडी/11 फ़ीट | 7490 | ₹ 13.85 - 14.96 लाख |
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 3320/एचएसडी/14 फ़ीट | 7490 | ₹ 13.85 - 14.95 लाख |
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 3320/एफएसडी/14 फ़ीट | 7490 | ₹ 13.85 - 14.94 लाख |
इसी प्रकार टाटा 712 एलपीटी ट्रक के वेरिएंट इस प्रकार हैं-
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू | कीमत |
टाटा 712 एलपीटी 3400/सीबीसी | 7490 | ₹ 14.96 - 15.80 लाख |
टाटा 712 एलपीटी 3400/एफएसडी | 7490 | ₹ 14.96 - 15.70 लाख |
टाटा 712 एलपीटी 3400/एचडीएलबी | 7490 | ₹ 14.96 - 15.60 लाख |
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर Vs टाटा 712 एलपीटी से जुड़े कुछ FAQ!
सवाल-1. अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक और टाटा 712 एलपीटी ट्रक की मुख्य क्या समानता है?
जवाब- इन दोनों ही ट्रकों की जीवीडब्ल्यू 7490 किलोग्राम है।
सवाल-2. अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक और टाटा 712 एलपीटी ट्रक की ग्रेडेबिलिटी क्या है?
जवाब- अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की ग्रेडेबिलिटी 32 प्रतिशत है वहीं टाटा 712 एलपीटी ट्रक की ग्रेडेबिलिटी 36.2 प्रतिशत है।
सवाल-3. अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की पेलोड क्षमता क्या है?
जवाब- अशोक लेलैंड के इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 4579 किलोग्राम है।
सवाल-4. टाटा 712 एलपीटी ट्रक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी कितनी है?
जवाब- टाटा मोटर्स के इस ट्रक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 120 लीटर है।
सवाल-5. अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक और टाटा 712 एलपीटी ट्रक में कौनसा ट्रक सस्ता आता है?
जवाब- इन दोनों ट्रकों में अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक सस्ता आता है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 13.85 लाख रुपये से 14.99 लाख रुपये है।
सवाल-6. टाटा 712 एलपीटी ट्रक का व्हीलबेस क्या है?
जवाब- टाटा 712 एलपीटी ट्रक को 3400 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT