जानें, अशोक लेलैंड पिकअप के 6 मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत
हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में उन बड़े वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है जो अपने बेहतरीन फीचर्स वाले वाहनों के लिए अक्सर पहचाने जाते हैं। देश के कई छोटे और बड़े शहरों में कंपनी के व्हीकल आपको काफी आसानी से देखने को मिल जाते हैं। अगर हम स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट के पिकअप (pickup) की बात करें, तो अशोक लेलैंड के पिकअप को भारत में काफी ज्यादा पंसद किया जाता है। इसके पिकअप काफी कम कीमत में शानदार माइलेज और कमाल के फीचर्स के साथ आते हैं। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपके साथ बेस्ट अशोक लेलैंड पिकअप की जानकारी सांझा करने जा रहे हैं।
अशोक लेलैंड पिकअप के 6 मॉडल
ट्रक जंक्शन पर आपको अशोक लेलैंड के 6 पिकअप मॉडल देखने को मिलते हैं। ये सभी दोस्त सीरीज में आते हैं और इनमें आपको काफी अच्छी पेलोड क्षमता और बेहतरीन माइलेज मिलती है। इनकी जीवीडब्ल्यू रेंज 2590 किलोग्राम से 3490 किलोग्राम है। यदि इनकी प्राइस रेंज की बात कि जाएं, तो अशोक लेलैंड के इन पिकअप की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 7.25 लाख से लेकर 9.47 लाख रुपये तक जाती है। अशोक लेलैंड के 6 मॉडल्स में अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप, अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप, अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप, अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप, अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप और अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i1 पिकअप शामिल है।
1. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप : जिंदगी भर साथ निभाए, बड़ा दोस्त बढ़ाए दोस्ती का हाथ
अशोक लेलैंड के इस पिकअप में आपको 3 सिलेंडर वाला 1.5 Litres Turbo Charged Intercooled with Lean NOx Trap (LNT) BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 80 HP जनरेट करता है। कंपनी के इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 190 NM है। बड़ा दोस्त पिकअप की पेलोड क्षमता 1860 किलोग्राम रखी गई है और ये पिकअप 3490 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इस पिकअप में आपको 50 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक देखने को मिलता है और कंपनी अपने इस पिकअप के साथ 13 से 15 kmpl का माइलेज देने का दावा करती है। कंपनी के इस पिकअप को 2590 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इसमें आपको Power Assisted, Tiltable Column स्टीयरिंग के साथ Fully synchronized 5 Speed, Manual with Cable Shift गियरबॉक्स देखने को मिलता है। इस पिकअप में Manual ट्रांसमिशन और 240 mm, Single, Diaphragm push type, Cable operated क्लच दिया गया है। इसमें पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic Vacuum assisted ब्रेक्स मिल जाते हैं। कंपनी के इस पिकअप को Overslung Parabolic (3 Leaves) - 2 Stage फ्रंट सस्पेंशन और Overslung Semi Elliptic (3+3 Leaves) - 2 Stage रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। ये पिकअप एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर की सीट के साथ आता है। Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 8.72 लाख से 9.47 लाख रुपये रखी है।
2. अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप : 6 का दम, ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट
कंपनी के इस पिकअप में आपको 6 Ka Dum देखने को मिलता है, जिसमें आपको ज्यादा टेक्नोलॉजी, ज्यादा माइलेज, ज्यादा पावर, ज्यादा पेलोड, ज्यादा कम्फर्ट और ज्यादा भरोसा मिलता है। अशोक लेलैंड के इस पिकअप में 3 सिलेंडर वाला 1.5L, 3 Cylinder Diesel Engine (BS6) इंजन दिया गया है, जो 70 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 170 NM है। कंपनी के इस पिकअप में 40 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया गया है और इस पिकअप में आपको 19.6 kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है। इस अशोक लेलैंड पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1350 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 2590 किलोग्राम है। कंपनी के इस पिकअप को 2350 MM व्हीलबेस के साथ पेश किया गया है। इसमें आपको Manual स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स मिल जाता है। पिकअप में Fully synchromesh ट्रांसमिशन और 215 mm Diameter Diaphragm, Single dry plate, Mechanical cable Operated क्लच दिया गया है। इस पिकअप में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Disc and Drum ब्रेक्स मिल जाते हैं। दोस्त स्ट्रांग पिकअप को Rigid suspension with parabolic leaf and double-acting shock absorber फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic leaf spring, 2 stages overslung रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। इस पिकअप में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर की सीट मिल जाती है। कंपनी ने अपने इस अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 7.49 लाख से 8.24 लाख रुपये रखी है।
3. अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप : दोस्ती का वादा, कमाई और भी ज्यादा
अशोक लेलैंड के इस पिकअप में 3 सिलेंडर वाला 1.5 L, 3 Cylinder Diesel (BS6) इंजन आता है, जो 80 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 190 NM है। कंपनी के इस पिकअप की पेलोड क्षमता 1500 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 2805 किलोग्राम है। इस पिकअप में आपको 19.6 kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है और इसमें 40 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। इस अशोक लेलैंड पिकअप को 2510 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इसमें आपको Manual स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स मिलता है। पिकअप में Manual ट्रांसमिशन और 240 mm Diaphragm, Single dry plate, Mechanical cable Operated क्लच आता है। इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic ब्रेक्स दिए गए हैं। कंपनी ने अपने इस पिकअप को Rigid suspension with parabolic leaf and double-acting shock absorber फ्रंट सस्पेंशन और Semi elliptical leaf spring with double-acting shock absorber रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया है। इस पिकअप में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ 1 पैसेंजर के लिए सीट मिल जाती है। अशोक लेलैंड ने अपने इस अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप की कीमत 7.75 लाख से 8.50 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है।
4. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप : जिंदगी भर निभाए साथ, बड़ा दोस्त बढ़ाए दोस्ती का हाथ
कंपनी के इस पिकअप में 1.5 L, 3 Cylinder Diesel Engine BS6 compliant इंजन आता है, जो 70 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 190 NM है। इस पिकअप में 40 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है। कंपनी अपने इस पिकअप के साथ 13 से 15 kmpl का माइलेज देने का दावा करती है। अशोक लेलैंड के इस पिकअप की पेलोड क्षमता 1425 किलोग्राम और इसका जीवीडब्ल्यू 2880 किलोग्राम है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप को 2510 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस पिकअप में Power स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। कंपनी के इस पिकअप में Manual Synchromesh ट्रांसमिशन और 240 mm, Single, Diaphragm push type, Cable operated क्लच दिया गया है। इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic Vacuum assisted brakes Disc/Drum ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। कंपनी के इस पिकअप को Parabolic suspension with double acting shock absorber फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic leaf suspension with double acting shock absorber रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। इसमें आपको ड्राइवर + 2 पैसेंजर्स के लिए सीट मिल जाती है। कंपनी ने अपने इस अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i2 पिकअप का प्राइस 8.72 लाख से 9.47 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा है।
5. अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप : एक छोटा कदम, एक बड़ी तरक्की
अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप में आपको 3 सिलेंडर, 1.5L Turbo Charged Diesel Common Rail (TDCR) BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 70 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 170 NM है। कंपनी के इस पिकअप की 1250 किलोग्राम पेलोड क्षमता और 2590 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। इस पिकअप में आपको 40 लीटर कैपेसिटी वाला ईंधन टैंक और 19.6 kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस पिकअप को 2350 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। अशोक लेलैंड के इस पिकअप में Power स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स आता है। इसमें आपको Manual ट्रांसमिशन और 240 Diameter, Diaphragm,Single Dry Plate, Mechanical Cable Operated क्लच देखने को मिल जाता है। अशोक लेलैंड पिकअप में पार्किंग ब्रेक और Hydraulic ब्रेक्स दिए गए हैं। इस पिकअप को Double Wishbone, Transverse Leaf Spring फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic Leaf Spring, 2 stages, Overslung रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। पिकअप में आपको एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ 1 पैसेंजर के लिए सीट मिल जाती है। Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 7.25 लाख से 7.50 लाख रुपये रखी है।
6. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i1 पिकअप : पेश है बड़ा दोस्त i1, जो है आपका A1 दोस्त
बड़ा दोस्त i1 पिकअप में 1.5 L, 3 Cylinder Diesel Engine BS6 compliant इंजन दिया गया है, जो 70 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। कंपनी के इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 170 NM है। इसमें आपको 1250 किलोग्राम की पेलोड क्षमता देखने को मिल जाती है और इसका जीवीडब्ल्यू 2652 किलोग्राम है। कंपनी के इस पिकअप में आपको 13 से 15 kmpl का माइलेज मिल जाता है और इसमें 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i1 पिकअप को 2350 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस पिकअप में Power स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। अशोक लेलैंड के इस पिकअप में Synchromesh ट्रांसमिशन और 215 mm, Single, Diaphragm push type, Cable operated क्लच दिया गया है। यह पिकअप पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic Vacuum assisted brakes Disc/Drum ब्रेक्स में आती है। कंपनी के इस पिकअप में Driver + 2 Passenger की सीटिंग कैपेसिटी दी गई है। इसे Parabolic suspension with double acting shock absorber-2 leaf फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic leaf suspension with double acting shock absorber-2 main + 1 helper रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i1 पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 7.90 लाख से 8.65 लाख रुपये रखा है।
अशोक लेलैंड पिकअप 2023 से जुड़े कुछ FAQ!
Q.1 अशोक लेलैंड पिकअप में सबसे सस्ता मॉडल कौनसा है?
Ans इनमें सबसे सस्ता मॉडल अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप है, इसका प्राइस 7.25 लाख से 7.50 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
Q.2 अशोक लेलैंड पिकअप में अधिक पेलोड क्षमता वाला मॉडल कौनसा है?
Ans इन 6 मॉडल्स में अधिक पेलोड वाला अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप है, इसकी पेलोड कैपेसिटी 1860 किलोग्राम है।
Q.3 अशोक लेलैंड पिकअप में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला मॉडल कौनसा है?
Ans इनमें अधिक GVW वाला अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप है, इसका जीवीडब्ल्यू 3490 किलोग्राम है।
Q.4 अशोक लेलैंड पिकअप में अधिक माइलेज वाला मॉडल कौनसा है?
Ans कंपनी के अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग, अशोक लेलैंड दोस्त लाइट और अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप का माइलेज अधिक है, इनमें 19.6 kmpl माइलेज आता है।
Q.5 अशोक लेलैंड पिकअप में बड़े व्हीलबेस वाला मॉडल कौनसा है?
Ans इनमें बड़े व्हीलबेस वाला मॉडल अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप है, इसे 2590 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT