Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
4 अप्रैल 2023

अशोक लेलैंड ने मार्च में बेचे 21,749 कमर्शियल वाहन, दर्ज की 15.35% वृद्धि

By News Date 04 Apr 2023

अशोक लेलैंड ने मार्च में बेचे 21,749 कमर्शियल वाहन, दर्ज की 15.35% वृद्धि

घरेलू बिक्री में अशोक लेलैंड को मिली 18.71% की ग्रोथ, बेचे 21,348 कमर्शियल वाहन

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने अपनी मार्च 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने इस रिपोर्ट में अपने कमर्शियल वाहनों की घरेलू, निर्यात और कुल बिक्री के आकड़े पेश किए हैं। मार्च में लगभग सभी सेगमेंट की बिक्री में कंपनी की काफी अच्छी परफॉर्मेंस रही है। अशोक लेलैंड ने घरेलू बिक्री में 18.71% की ग्रोथ, निर्यात बिक्री में 54.01% की गिरावट और घरेलू और निर्यात बिक्री सहित 15.35% की कुल बिक्री वृद्धि दर्ज की है। चलिए जानें, मार्च में अशोक लेलैंड को किस सेगमेंट में मिली है वृद्धि और किसमें मिली है गिरावट।

मार्च 2023 अशोक लेलैंड : घरेलू बिक्री

M&HCV सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के वाहनों की घरेलू बिक्री में अशोक लेलैंड ने 18% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2023 में इस सेगमेंट की 14,399 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 12,161 कमर्शियल वाहन ही बेचे गए थे।

LCV सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

LCV यानी लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में अशोक लेलैंड ने 19% की वृद्धि दर्ज की है। मार्च 2023 में कंपनी ने इस सेगमेंट के 6,949 कमर्शियल व्हीकल बेचे है, जबकि 2022 के मार्च में कंपनी इस सेगमेंट में 5,822 यूनिट्स ही बेच पाई थी।

कुल घरेलू बिक्री

जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, भारत में अशोक लेलैंड ने मार्च महीने में 18.71% ज्यादा कमर्शियल वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने मार्च 2022 में 17,983 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की थी, जबकि इस साल के मार्च महीने में 21,348 कमर्शियल वाहन बेचे गए हैं।

मार्च 2023 अशोक लेलैंड : निर्यात बिक्री

M&HCV सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

मार्च 2023 में अशोक लेलैंड को M&HCV सेगमेंट की निर्यात बिक्री में 64.88% की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने इस साल मार्च महीने में विदेशों में अपने 197 वाहनों को बेचा है, जबकि मार्च 2022 में इस सेगमेंट के 561 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की गई थी।

LCV सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की निर्यात बिक्री में कंपनी को 34.40% की गिरावट देखने को मिली है। अशोक लेलैंड ने मार्च 2022 में 311 यूनिट्स विदेशों में बेचे थे, जबकि इस साल मार्च में 204 कमर्शियल वाहनों की ही निर्यात बिक्री हुई है।

कुल निर्यात बिक्री

कंपनी द्वारा जारी किए आंकड़ो के अनुसार, अशोक लेलैंड को कमर्शियल व्हीकल्स की निर्यात बिक्री में 54.01% की गिरावट मिली है। कंपनी ने मार्च 2023 में केवल 401 यूनिट्स की ही विदेशों में बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 872 कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री की गई थी।

मार्च 2023 अशोक लेलैंड : घरेलू + निर्यात बिक्री

M&HCV सेगमेंट (घरेलू + निर्यात बिक्री)

मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू और निर्यात बिक्री में अशोक लेलैंड ने 15% की वृद्धि दर्ज की है। मार्च 2023 में अशोक लेलैंड ने अपने इस सेगमेंट के कुल 14,596 यूनिट्स बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 12,722 कमर्शियल वाहन बेचे गए थे।

LCV सेगमेंट (घरेलू + निर्यात बिक्री)

अशोक लेलैंड ने मार्च महीने में एलसीवी सेगमेंट की घरेलू और निर्यात बिक्री में 17% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2023 में इस सेगमेंट के कुल 7,153 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि मार्च 2022 में 6,133 कमर्शियल वाहन ही बेचे गए थे।

कुल घरेलू + निर्यात बिक्री

मार्च 2023 में अशोक लेलैंड ने कुल घरेलू और निर्यात बिक्री में 15.35% की बढ़त हासिल की है। कंपनी ने मार्च 2023 में अपने कुल 21,749 कमर्शियल वाहन बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 18,855 यूनिट्स की ही बिक्री की गई थी।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks